पर्यटन विभाग में पदोन्नतियां, 9 अधिकारियों को मिला प्रमोशन, आनंद कुमार त्रिपाठी बने पहले वरिष्ठ अतिरिक्त निदेशक

पर्यटन विभाग में पदोन्नतियां, 9 अधिकारियों को मिला प्रमोशन, आनंद कुमार त्रिपाठी बने पहले वरिष्ठ अतिरिक्त निदेशक

पर्यटन विभाग के 9 अधिकारियों को एक साथ पदोन्नति 

आनंद कुमार त्रिपाठी बने विभाग के पहले वरिष्ठ अतिरिक्त निदेशक 

राजेश कुमार शर्मा और डॉ. पुनीता सिंह अतिरिक्त निदेशक पद पर पदोन्नत

23 जून को RPSC में हुई DPC बैठक के बाद शुक्रवार 3 जुलाई को आधिकारिक आदेश जारी

अब विभाग की नजर पदोन्नति के बाद संभावित तबादलों और नई पदस्थापनाओं पर

विजय श्रीवास्तव,

जयपुर, dusrikhabar.com। राजस्थान पर्यटन विभाग में लंबे समय से प्रतीक्षित विभागीय पदोन्नति समिति (DPC) के निर्णय ने अधिकारियों के लिए बड़ी खुशखबरी लेकर आई है। विभाग के 9 अधिकारियों को एक साथ पदोन्नति मिलने से पर्यटन भवन में उत्सव जैसा माहौल देखने को मिला। अधिकारियों ने एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर बधाई दी, जबकि लंबे समय से खाली पड़े कई महत्वपूर्ण पद भी अब भर गए हैं। अब विभाग की नजर प्रमोशन के बाद होने वाले संभावित तबादलों पर टिकी हुई है। आपको बता दें कि डीपीसी की खबर हमारी वेबसाइट पर 23 जून को ही प्रकाशित हो चुकी है। आधिकारिक आदेश 3 जुलाई को जारी हुए हैं। 

read also: राजस्थान पर्यटन विभाग में प्रमोशन की आहट, डीपीसी बैठक के बाद आधिकारिक आदेशों का इंतजार

DPC के फैसले से 9 अधिकारियों को मिला प्रमोशन, विभाग में जश्न का माहौल

अजमेर स्थित राजस्थान लोक सेवा आयोग (RPSC) में 23 जून को आयोजित विभागीय पदोन्नति समिति (DPC) की बैठक में पर्यटन विभाग के कई अधिकारियों की पदोन्नति पर मुहर लगी थी। हालांकि उस दिन विभाग के भीतर प्रमोशन की जानकारी पहुंच गई थी और अधिकारियों ने एक-दूसरे को बधाई देकर खुशियां मनानी शुरू कर दी थीं, लेकिन आधिकारिक घोषणा शुक्रवार शाम को जारी की गई।

read also:कैसा रहेगा आपका आज, क्या कहता है भाग्यांक? 4 जुलाई, ‘शनिवार, 2026

आनंद कुमार त्रिपाठी, वरिठ अतिरिक्त निदेशक पर्यटन विभाग, राजस्थान

आनंद कुमार त्रिपाठी, वरिठ अतिरिक्त निदेशक पर्यटन विभाग, राजस्थान

पदोन्नति के बाद विभाग में नई जिम्मेदारियां संभालने वाले अधिकारियों की सूची इस प्रकार है—

  • आनंद कुमार त्रिपाठी – विभाग के पहले वरिष्ठ अतिरिक्त निदेशक बने।
  • राजेश कुमार शर्मा और डॉ. पुनीता सिंह – संयुक्त निदेशक से अतिरिक्त निदेशक पद पर पदोन्नत।
  • अजीत सिंह और भानु प्रताप – उप निदेशक से संयुक्त निदेशक बने।
  • हनुमान सहाय कुमावत और बजरंगलाल शर्मा – सहायक निदेशक से उप निदेशक बने।
  • खेमेन्द्र सिंह और प्रद्युम्न देथा – पर्यटक अधिकारी से सहायक निदेशक पद पर पदोन्नत हुए।

खाली पद भरने से विभाग को मिली मजबूती, कई अधिकारियों को अगली पदोन्नति का इंतजार

पर्यटन विभाग में हाल ही में दो वरिष्ठ अधिकारियों के सेवानिवृत्त होने से कई महत्वपूर्ण पद रिक्त हो गए थे। DPC के बाद इन रिक्तियों का बड़ा हिस्सा भर गया है, जिससे विभागीय कार्यप्रणाली को मजबूती मिलने की उम्मीद है।

read also:जयपुर स्थापना के 300 वर्ष: दिया कुमारी बोलीं- हैरिटेज ब्रांडिंग से राजस्थान में ग्लोबल ट्यूरिज्म बूस्ट, जल्द शुरु करेंगे बंद पड़ी RTDC होटल्स…!

सूत्रों की मानें तो बावजूद इसके विभाग में कुछ संयुक्त निदेशक, उप निदेशक और सहायक निदेशक स्तर के अधिकारियों की पदोन्नतियां अभी लंबित हैं। हालांकि कई अधिकारी इस वर्ष पदोन्नति की पात्रता पूरी कर चुके हैं  लेकिन एक और ड्यू चल रही पदोन्नति की उम्मीद है। जल्द ही एक और डीपीसी होगी जिसमें सुमिता सरोच, उपेंद्र सिंह शेखावत और भूपेश शर्मा को पदोन्नति के बाद क्रमश: एडिशनल डॉयरेक्ट, ज्वॉइंट डायरेक्टर और डिप्टी डायरेक्टर पद की नई जिम्मेदारी मिलना तय है।

DPC से अफसरों में नई ऊर्जा, सकारात्मकता और प्रतिबद्धता का संचार: रुकमणि रियाड़

आरटीडीसी एमडी रुक्मणि रियाड़

रुक्मणि रियाड़, पर्यटन आयुक्त 

पर्यटन विभाग की आयुक्त रुकमणि रियाड़ ने कहा कि विभागीय पदोन्नति समिति (डीपीसी) प्रशासनिक व्यवस्था की एक महत्वपूर्ण और व्यावहारिक आवश्यकता है। हमारा निरंतर प्रयास है कि सभी डीपीसी समयबद्ध रूप से संपन्न हों, ताकि पात्र अधिकारियों को समय पर पदोन्नति का लाभ मिल सके।

पदोन्नति केवल पद में वृद्धि नहीं होती, बल्कि यह अधिकारियों के लिए एक महत्वपूर्ण प्रेरणा का स्रोत भी है।
समय पर मिलने वाली पदोन्नति अधिकारियों के मनोबल को सुदृढ़ करती है तथा उनके कार्य में नई ऊर्जा, सकारात्मकता और प्रतिबद्धता का संचार करती है, जिससे प्रशासनिक कार्यों की गुणवत्ता और दक्षता में भी उल्लेखनीय वृद्धि होती है।

read also:राम मंदिर चढ़ावा चोरी: 45 दिनों की CCTV देखकर टूटा अविनाश, पूछताछ में कई बड़े खुलासे

अब नजर तबादलों पर, क्या नए पदों के साथ बदलेंगे शहर भी?

पदोन्नति के बाद अब सबसे बड़ा सवाल अधिकारियों की नई पदस्थापनाओं को लेकर है। नियमों के अनुसार कई अधिकारियों का जयपुर मुख्यालय से बाहर रिक्त पदों पर स्थानांतरण होना चाहिए। 

बहरहाल इस डीपीसी से जहां नए पदों पर अफसरों की नियुक्ति हो गई हैं। वहीं अब कई पद ऐसे हैं जिन पर प्रमोशन के बाद जयपुर मुख्यालय से बाहर दूसरे शहरों में ट्रांसफर नियमानुसार होना चाहिए। अब देखना ये होगा कि डीपीसी प्रमोशन के बाद इन अफसरों को नए शहरों में रिक्त पड़े पदों पर भेजा जाता है या उनकी बड़ी रसूख के चलते पर्यटन भवन में ही पद न होने के बाद भी उनका ठिकाना बना रहेगा।

read also:पूर्व उपराष्ट्रपति को CMHO टीम ने गलत ब्लड ग्रुप लिखा:धनखड़ की जयपुर में हुई एंजियोप्लास्टी; SMS हॉस्पिटल भेजे गए लेटर से गलती पकड़ में आई

———————–  

#Tourism Department Rajasthan, #DPC News, #Promotion News, #Rajasthan Government, #Tourism Officers, #Anand Kumar Tripathi, #RPSC, #Jaipur News, #Administrative News, राजस्थान पर्यटन विभाग, पर्यटन विभाग प्रमोशन, DPC 2026, पर्यटन विभाग अधिकारी पदोन्नति, आनंद कुमार त्रिपाठी, अतिरिक्त निदेशक, संयुक्त निदेशक, राजस्थान पर्यटन समाचार, RPSC DPC, पर्यटन भवन जयपुर

CATEGORIES
TAGS
Share This

COMMENTS

Wordpress (0)
Disqus ( )

अपने सुझाव हम तक पहुंचाएं और पाएं आकर्षक उपहार

खबरों के साथ सीधे जुड़िए आपकी न्यूज वेबसाइट से हमारे मेल पर भेजिए आपकी सूचनाएं और सुझाव: dusrikhabarnews@gmail.com