राजस्थान पर्यटन विभाग में प्रमोशन की आहट, डीपीसी बैठक के बाद आधिकारिक आदेशों का इंतजार

राजस्थान पर्यटन विभाग में प्रमोशन की आहट, डीपीसी बैठक के बाद आधिकारिक आदेशों का इंतजार

अजमेर में हुई डीपीसी बैठक, पदोन्नति की उम्मीदों ने बढ़ाई हलचल

पर्यटन भवन में दिनभर चर्चाओं का दौर, अधिकारियों ने दी अग्रिम बधाइयां

प्रमोशन के साथ बदल सकती है पोस्टिंग, कुछ अधिकारियों को जाना पड़ सकता है दूसरे शहर

जयपुर,dusrikhabar.com। राजस्थान पर्यटन विभाग में आज उत्साह और उम्मीद का माहौल रहा। दरअसल आज अजमेर स्थित आरपीएससी में विभागीय पदोन्नति समिति (डीपीसी) की बैठक हुई जिसमें पर्यटन आयुक्त रुकमणि रियाड़ भी शामिल हुईं।  इधर पर्यटन विभाग में अधिकारियों और कर्मचारियों के बीच प्रमोशन को लेकर चर्चाएं तेज चलती रहीं। अतिरिक्त निदेशक से वरिष्ठ अतिरिक्त निदेशक (Senior Additional Director) और संयुक्त निदेशक से अतिरिक्त निदेशक (Additional Director) पदों पर पदोन्नति के लिए हुई बैठक के बाद अब सभी की निगाहें जारी होने वाले आदेशों पर टिकी हैं। पदोन्नति के साथ जहां कई अधिकारियों को नई जिम्मेदारियां मिलने की संभावना है, वहीं कुछ अधिकारियों का दूसरे शहरों में तबादला भी हो सकता है।

read also: जैसलमेर को देश का सर्वश्रेष्ठ एडवेंचर डेस्टिनेशन अवॉर्ड, राजस्थान के लिए गर्व की बात: पर्यटन सचिव शुचि त्यागी

प्रमोशन की चर्चाओं से गुलजार रहा पर्यटन भवन

आज अजमेर में हुई डीपीसी बैठक को लेकर पूरे दिन पर्यटन भवन में चर्चाओं का दौर चलता रहा। अधिकारियों और कर्मचारियों के बीच संभावित पदोन्नतियों को लेकर उत्सुकता बनी रही। कई अधिकारियों ने एक-दूसरे को अग्रिम बधाई और शुभकामनाएं भी दीं। बताया जा रहा है कि विभाग के कई वरिष्ठ अधिकारी डीपीसी प्रक्रिया के चलते अपने कक्षों में मौजूद नहीं थे। सहायक स्टाफ से मिली जानकारी के अनुसार कुछ अवकाश पर थे तो कुछ अधिकारी एक-दूसरे के कक्षों में जाकर बधाई देते नजर आए।

read also:RPSC के नए उत्तराधिकारी की रेस में DGP से लेकर सेवानिवृत्त IAS अफसर भी, लेकिन सरकार की पहली पसंद…

पदोन्नति के साथ मिल सकती हैं नई जिम्मेदारियां

डीपीसी बैठक में वरिष्ठ अतिरिक्त निदेशक और अतिरिक्त निदेशक पदों पर पदोन्नति के मामलों पर विचार किया गया। पदोन्नति के बाद कई अधिकारियों को नई प्रशासनिक जिम्मेदारियां मिलने की संभावना है। विभाग में लंबे समय से इस प्रक्रिया का इंतजार किया जा रहा था, इसलिए बैठक के बाद उत्साह का माहौल देखने को मिला।

read also:थाई स्पा में काम करती मिली विदेशी लड़कियां: लाओस, थाईलैंड और युगांडा की रहने वाली; डॉक्यूमेंट्स की जांच कर रही पुलिस

कुछ अधिकारियों का छूट सकता मुख्यालय…!

पदोन्नति का दूसरा पक्ष यह भी है कि मुख्यालय स्तर पर वरिष्ठ पदों की संख्या सीमित है। ऐसे में जिन अधिकारियों को उच्च पदों पर पदोन्नति मिलेगी, उनमें से कुछ को अन्य शहरों में पदस्थापित किया जा सकता है। ऐसा अक्सर होता है कि नई पोस्टिंग के साथ कुछ स्थानों पर प्रशासनिक फेरबदल भी देखने को मिल जाता है।

read also:गहलोत बोले-वसुंधरा सरकार में अच्छे मंत्री थे खींवसर: इस बार पता नहीं कौनसा ग्रहण लग गया, बयान उल्टे पड़ रहे है इस बार पता नहीं कौनसा ग्रहण लग गया, बयान उल्टे पड़ रहे है|

अब विभाग के अधिकारी और कर्मचारी डीपीसी बैठक से जुड़े आधिकारिक आदेशों का इंतजार कर रहे हैं, जिनसे पदोन्नति और नई नियुक्तियों की तस्वीर साफ होगी।

—————————– 

#RajasthanTourism, #TourismDepartment, #DPCMeeting, #RPSC, #Ajmer, #PromotionNews, #TourismBhawan, #RajasthanNews, #GovernmentOfficers, #AdministrativeUpdates, राजस्थान पर्यटन विभाग, पर्यटन विभाग डीपीसी, आरपीएससी अजमेर, पर्यटन भवन, अधिकारियों का प्रमोशन, अतिरिक्त निदेशक पदोन्नति, वरिष्ठ अतिरिक्त निदेशक, राजस्थान पर्यटन समाचार, डीपीसी बैठक, पर्यटन विभाग पदस्थापन

CATEGORIES
TAGS
Share This

COMMENTS

Wordpress (0)
Disqus ( )

अपने सुझाव हम तक पहुंचाएं और पाएं आकर्षक उपहार

खबरों के साथ सीधे जुड़िए आपकी न्यूज वेबसाइट से हमारे मेल पर भेजिए आपकी सूचनाएं और सुझाव: dusrikhabarnews@gmail.com