
ताजा अपडेट… वेनेजुएला में भूकंप से तबाही: 235 की मौत, 4,300 से ज्यादा घायल; 39 हजार लापता, मलबे में हजारों के दबे होने की आशंका…!
वेनेजुएला में दो भूकंपों से 235 लोगों की मौत, 4,300 से ज्यादा घायल
सरकार के अनुसार 39 हजार से अधिक लोग लापता हैं
मलबे के नीचे से अब भी लोगों की आवाजें सुनाई दे रही हैं
UN ने 1.5 करोड़ डॉलर का राहत फंड जारी किया और अतिरिक्त रेस्क्यू टीमें भेजीं
ला गुआइरा में 70 हजार से ज्यादा परिवार प्रभावित, 100 से अधिक इमारतें ढहीं
अमेरिका और भारत समेत कई देशों ने मदद की पेशकश की
भूकंप से करीब 9.5 लाख करोड़ रुपए के आर्थिक नुकसान का अनुमान
महावीर सिंह,
वेनेजुएला/दिल्ली, dusrikhabar.com। दक्षिण अमेरिकी देश वेनेजुएला में आए दो शक्तिशाली भूकंपों ने भारी तबाही मचाई है। अब तक 235 लोगों की मौत की पुष्टि हो चुकी है, जबकि 4,300 से अधिक लोग घायल हैं। सरकार का कहना है कि 39 हजार से ज्यादा लोग लापता हैं और कई इलाकों में मलबे के नीचे से अब भी लोगों की आवाजें सुनाई दे रही हैं। संयुक्त राष्ट्र, अमेरिका और भारत समेत कई देशों ने राहत एवं बचाव कार्य में सहयोग की पेशकश की है।
read also:कैसा रहेगा आपका आज, क्या कहता है भाग्यांक? 26 जून, शुक्रवार, 2026
राष्ट्रीय अवकाश के कारण घरों में थे लोग, बढ़ा मौत का आंकड़ा
वेनेजुएला में बुधवार, 25 जून को 1821 के काराबोबो युद्ध की याद में राष्ट्रीय अवकाश था। अधिकांश लोग अपने घरों में मौजूद थे और फीफा वर्ल्ड कप के मुकाबले देख रहे थे। इसी दौरान आए दो भूकंपों ने व्यापक तबाही मचा दी।
स्थानीय मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार मलबे के भीतर से अब भी लोगों की आवाजें सुनाई दे रही हैं। सरकार ने देर रात जानकारी दी कि 39,000 से अधिक लोग लापता हैं। आशंका जताई जा रही है कि मृतकों की संख्या अभी और बढ़ सकती है।
अमेरिकी जियोलॉजिकल सर्वे (USGS) के अनुसार इस आपदा में 10 हजार से अधिक लोगों की मौत होने की 44% संभावना है, जबकि एक लाख तक लोगों के मारे जाने की 30% आशंका जताई गई है।
वेनेजुएला की अर्थव्यवस्था को करीब 9.5 लाख करोड़ रुपए के नुकसान का अनुमान लगाया जा रहा है। कार्यवाहक राष्ट्रपति डेल्सी रोड्रिग्ज ने पूरे देश में आपातकाल घोषित कर दिया है। वहीं, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने डेल्सी रोड्रिग्ज से बातचीत कर हरसंभव सहायता की पेशकश की है।
read also:वेनेजुएला: 39 सैकेंड में भूकंप से भयंकर तबाही, 188 मौतें; 10 हजार से अधिक मौतों की आशंका
UN ने बढ़ाया राहत अभियान, 1.5 करोड़ डॉलर का फंड जारी
संयुक्त राष्ट्र ने वेनेजुएला में राहत एवं बचाव अभियान को और तेज करने का फैसला किया है। UN के मानवीय सहायता प्रमुख टॉम फ्लेचर ने बताया कि दुनिया के कई देशों से अतिरिक्त सर्च एंड रेस्क्यू टीमें भेजी जा रही हैं। साथ ही आपातकालीन राहत कोष से 1.5 करोड़ डॉलर (15 मिलियन डॉलर) जारी किए गए हैं। टॉम फ्लेचर ने कहा कि फिलहाल राहत कार्य का हर घंटा बेहद महत्वपूर्ण है, क्योंकि मलबे में फंसे लोगों को सुरक्षित निकालने की कोशिश लगातार जारी है।
read also:पांचना बांध पर फिर उफान में सियासत: हाईकोर्ट के आदेश दरकिनार, गरमाई गुर्जर-मीणा राजनीति…!
ला गुआइरा सबसे ज्यादा प्रभावित, अमेरिका ने भी भेजी मदद
भूकंप से सबसे ज्यादा प्रभावित राज्य ला गुआइरा में 70 हजार से अधिक परिवार प्रभावित हुए हैं। गृह मंत्री डियोसदादो काबेलो के अनुसार, 100 से ज्यादा इमारतें पूरी तरह ढह गई हैं। राहत एवं बचाव अभियान में लगे कर्मियों की संख्या 4,200 से बढ़ाकर 11,500 कर दी गई है वहीं मलबे में फंसे लोगों को निकालने, घायलों तक चिकित्सा सहायता पहुंचाने और प्रभावित परिवारों को राहत सामग्री उपलब्ध कराने का कार्य लगातार जारी है।
इस बीच अमेरिका ने भी वेनेजुएला के लिए मानवीय सहायता भेजी है। अमेरिकी सदर्न कमांड ने बताया कि USS फोर्ट लॉडरडेल ट्रांसपोर्ट शिप और USS बिलिंग्स लड़ाकू जहाज के माध्यम से राहत सामग्री, मेडिकल सहायता और रेस्क्यू टीमें रवाना की गई हैं।
———————
