
बीकानेर में कलेक्टर-एसपी कॉन्फ्रेंस लेंगे गृहमंत्री अमित शाह, बीएसएफ जवानों से भी करेंगे संवाद…
अमित शाह का दो दिवसीय बीकानेर दौरा, सांचू बॉर्डर पर जवानों से करेंगे संवाद
25 मई को बीकानेर पहुंचेंगे केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह
सांचू बॉर्डर का दौरा कर सुरक्षा व्यवस्थाओं का लेंगे जायजा
बीएसएफ जवानों और सीमावर्ती ग्रामीणों से करेंगे संवाद
5 जिलों के कलेक्टर-एसपी के साथ होगी हाईलेवल मीटिंग
गृह मंत्री के दौरे को लेकर प्रशासन और सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट
आरके सक्सेना,
बीकानेर, dusrikhabar.com। केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह 25 और 26 मई को दो दिवसीय दौरे पर बीकानेर पहुंचेंगे। इस दौरान वे पाकिस्तान सीमा से सटे सांचू बॉर्डर का दौरा करेंगे और सीमा सुरक्षा व्यवस्थाओं का जायजा लेंगे। गृह मंत्री के प्रस्तावित दौरे को लेकर जिला प्रशासन और सुरक्षा एजेंसियां पूरी तरह सतर्क हो गई हैं।
जानकारी के अनुसार, अमित शाह बज्जू तहसील स्थित सांचू बॉर्डर पोस्ट पर पहुंचकर सीमा पर तैनात बीएसएफ जवानों से संवाद करेंगे। इसके अलावा वे सीमावर्ती गांवों के लोगों से भी मुलाकात कर उनकी समस्याओं और सुरक्षा संबंधी मुद्दों पर चर्चा कर सकते हैं।
read also:कैसा रहेगा आपका आज, क्या कहता है भाग्यांक? 22 मई, शुक्रवार, 2026
सीमा सुरक्षा और हालात की होगी समीक्षा
गृह मंत्री का यह दौरा सुरक्षा की दृष्टि से बेहद महत्वपूर्ण माना जा रहा है। पाकिस्तान से लगती अंतरराष्ट्रीय सीमा पर सुरक्षा व्यवस्था की समीक्षा के साथ-साथ सीमा क्षेत्रों में चल रही गतिविधियों पर भी चर्चा की जाएगी। बीएसएफ और अन्य सुरक्षा एजेंसियों को पहले से ही अलर्ट मोड पर रखा गया है।
read also:माटी कलाकारों के लिए सरकार की बड़ी पहल, जयपुर के बिचून में बनेगा माटीकला सेंटर ऑफ एक्सीलेंस
5 जिलों के प्रशासनिक अधिकारियों के साथ अहम बैठक
26 मई को गृहमंत्री अमित शाह बीकानेर में पांच जिलों के कलेक्टर और एसपी के साथ हाईलेवल मीटिंग करेंगे। इस बैठक में बीकानेर, श्रीगंगानगर, जैसलमेर, बाड़मेर और फलौदी जिलों के अधिकारी शामिल होंगे। बैठक में कानून व्यवस्था, सीमा सुरक्षा और प्रशासनिक व्यवस्थाओं को लेकर विस्तृत चर्चा की जाएगी।
read also:पढ़ाई भी और कमाई, MDS यूनिवर्सिटी में स्टूडेंट्स के लिए नवाचार, PG स्टूडेंट्स को हजारों में सैलेरी…
संभागीय आयुक्त और आईजी भी रहेंगे मौजूद
बीकानेर स्थित बीएसएफ एरिया में आयोजित होने वाली इस बैठक में संभागीय आयुक्त, आईजी सहित कई वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहेंगे। अधिकारियों द्वारा विभिन्न विषयों पर प्रेजेंटेशन भी दिया जाएगा, जिसमें सीमा क्षेत्रों की वर्तमान स्थिति और सुरक्षा चुनौतियों की जानकारी शामिल होगी।
read also:विश्व बैंक का सबसे बड़ा कर्जदार बना भारत, उद्योगपतियों के लाखों करोड़ के लोन माफ…!
मुख्य सचिव और डीजीपी भी पहुंचेंगे बीकानेर
गृह मंत्री के दौरे के दौरान राजस्थान के मुख्य सचिव वी. श्रीनिवासन और डीजीपी राजीव शर्मा सहित प्रदेश के कई आला अधिकारी भी बीकानेर पहुंचेंगे। हालांकि जिला प्रशासन की ओर से आधिकारिक कार्यक्रम जारी नहीं किया गया है, लेकिन प्रशासनिक स्तर पर तैयारियां तेज कर दी गई हैं।
read also:भारत के किस राज्य में सबसे सस्ती है MBBS की फीस, जानिए यहां कम नंबरों पर कैसे मिलेगा एडमिशन?
सुरक्षा एजेंसियां हुईं चौकन्नी
अमित शाह बीकानेर दौरा को देखते हुए सीमा क्षेत्रों में चौकसी बढ़ा दी गई है। सुरक्षा एजेंसियां लगातार मॉनिटरिंग कर रही हैं और बॉर्डर इलाकों में अतिरिक्त सतर्कता बरती जा रही है। प्रशासनिक अधिकारियों को भी सभी व्यवस्थाएं समय पर पूरी करने के निर्देश दिए गए हैं।
——————–
#AmitShah, #Bikaner, #SanchuBorder, #BSF, #RajasthanNews, #BorderSecurity,
#HomeMinister, #BikanerNews, #CollectorMeeting, #SecurityAlert, अमित शाह बीकानेर दौरा,
सांचू बॉर्डर, बीएसएफ जवान, बीकानेर न्यूज, अमित शाह राजस्थान दौरा, सीमा सुरक्षा बैठक, कलेक्टर एसपी मीटिंग
