
पढ़ाई भी और कमाई, MDS यूनिवर्सिटी में स्टूडेंट्स के लिए नवाचार, PG स्टूडेंट्स को हजारों में सैलेरी…
‘लर्न, अर्न एंड परफॉर्म’ योजना से छात्रों को मिलेगा रोजगारपरक अनुभव
रिसर्च, डिजिटल और प्रशासनिक कार्यों में मिलेगा काम करने का अवसर
ग्रेजुएशन और PG विद्यार्थियों को हर महीने दी जाएगी आर्थिक सहायता
मेरिट और इंटरव्यू के आधार पर होगा छात्रों का चयन
नई शिक्षा नीति के तहत आत्मनिर्भरता और स्किल डेवलपमेंट पर जोर
नवीन सक्सेना,
अजमेर, dusrikhabar.com। महर्षि दयानंद सरस्वती यूनिवर्सिटी (MDSU) अजमेर ने विद्यार्थियों के भविष्य को बेहतर बनाने के लिए एक नई और अभिनव पहल शुरू की है। अब छात्र केवल डिग्री हासिल ही नहीं करेंगे, बल्कि पढ़ाई के साथ कमाई भी कर सकेंगे। यूनिवर्सिटी प्रशासन ने ‘लर्न, अर्न एंड परफॉर्म योजना’ की शुरुआत की है, जिसके तहत विद्यार्थियों को यूनिवर्सिटी परिसर में विभिन्न कार्यों में योगदान देने के बदले आर्थिक सहायता दी जाएगी।
यूनिवर्सिटी के कुलगुरु प्रो. सुरेश कुमार अग्रवाल ने बताया कि यह योजना छात्रों को व्यावहारिक अनुभव और प्रोफेशनल स्किल्स प्रदान करेगी। इससे विद्यार्थियों को शिक्षा के साथ-साथ रोजगारपरक दक्षताओं को विकसित करने का अवसर मिलेगा।
read also:कैसा रहेगा आपका आज, क्या कहता है भाग्यांक? 22 मई, शुक्रवार, 2026
रिसर्च से लेकर सोशल मीडिया तक मिलेगा काम
इस योजना के अंतर्गत चयनित विद्यार्थियों को कई क्षेत्रों में कार्य करने का अवसर मिलेगा। इनमें रिसर्च असिस्टेंस, प्रयोगशाला सहयोग, कंटेंट क्रिएशन, डिजिटाइजेशन, सोशल मीडिया मैनेजमेंट, इवेंट मैनेजमेंट, डॉक्यूमेंटेशन, हॉर्टिकल्चर और पर्यावरण संरक्षण जैसे कार्य शामिल हैं।
यूनिवर्सिटी का उद्देश्य विद्यार्थियों को केवल किताबों तक सीमित नहीं रखना, बल्कि उन्हें वास्तविक कार्य अनुभव से जोड़ना है, ताकि वे भविष्य की चुनौतियों का सामना आत्मविश्वास के साथ कर सकें।
read also:माटी कलाकारों के लिए सरकार की बड़ी पहल, जयपुर के बिचून में बनेगा माटीकला सेंटर ऑफ एक्सीलेंस
ग्रेजुएशन छात्रों को 5 हजार, PG विद्यार्थियों को 8 हजार तक सहायता
MDS यूनिवर्सिटी योजना के तहत ग्रेजुएशन स्तर के विद्यार्थियों को प्रतिमाह 3 हजार से 5 हजार रुपए तक और पोस्ट ग्रेजुएशन छात्रों को 5 हजार से 8 हजार रुपए तक आर्थिक सहायता प्रदान की जाएगी। इससे आर्थिक रूप से कमजोर विद्यार्थियों को पढ़ाई जारी रखने में मदद मिलेगी।
पूरी तरह पारदर्शी रहेगा चयन प्रोसेस
योजना के तहत विद्यार्थियों का चयन पूरी तरह मेरिट आधारित होगा। छात्रों की शैक्षणिक उपलब्धियां, कौशल, उपस्थिति, अनुशासन और इंटरव्यू प्रदर्शन के आधार पर चयन किया जाएगा। यूनिवर्सिटी प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि इस प्रक्रिया में पारदर्शिता और समान अवसर को प्राथमिकता दी जाएगी।
read also:विश्व बैंक का सबसे बड़ा कर्जदार बना भारत, उद्योगपतियों के लाखों करोड़ के लोन माफ…!
NEP के तहत स्किल बेस्ड एजुकेशन को बढ़ावा
कुलगुरु प्रो. अग्रवाल ने कहा कि नई राष्ट्रीय शिक्षा नीति (NEP) के अनुरूप अब शिक्षा को केवल सैद्धांतिक न रखकर स्किल बेस्ड और अनुभवात्मक शिक्षा से जोड़ना जरूरी है। यह योजना छात्रों को आत्मनिर्भर बनाने के साथ-साथ उनमें नेतृत्व क्षमता, कार्य संस्कृति और व्यावसायिक समझ विकसित करेगी।
छह जिलों के कॉलेजों को मिलेगा लाभ
एमडीएस यूनिवर्सिटी अजमेर के अधीन अजमेर, नागौर, भीलवाड़ा, टोंक, ब्यावर और डीडवाना-कुचामन जिले के कॉलेज आते हैं। ऐसे में इस योजना का लाभ हजारों विद्यार्थियों को मिलने की संभावना है। विश्वविद्यालय के विभिन्न विभागों में स्नातक, स्नातकोत्तर, डिप्लोमा और प्रमाण-पत्र पाठ्यक्रमों में प्रवेश प्रक्रिया भी शुरू हो चुकी है।
read also: ‘प्रोड्यूसर ने बिस्तर पर बुलाया’, एक्ट्रेस से मांगा फेवर, गुस्साई मां
—————————–
#MDSUniversity, #Ajmer,#LearnEarnPerform, #StudentSalary, #NEP2026,
#HigherEducation, #SkillDevelopment, #AjmerNews ,#UniversityUpdate, #EducationNews,
MDS यूनिवर्सिटी अजमेर, Learn Earn Perform योजना, पढ़ाई के साथ कमाई, PG स्टूडेंट्स सैलरी,
यूनिवर्सिटी स्किल डेवलपमेंट योजना, अजमेर यूनिवर्सिटी न्यूज़, छात्र रोजगार योजना
