
GITB के 15वें संस्करण का रंगारंग आगाज, JICC में 28 अप्रैल तक B2B…
GITB 2026: जयपुर में 15वें ग्रेट इंडियन ट्रैवल बाजार का भव्य आगाज
पर्यटन से निवेश और रोजगार को मिलेगा नया आयाम
50+ देशों के विदेशी टूर ऑपरेटर्स की भागीदारी, वैश्विक मंच बना ग्लोबल टूरिज्म नेटवर्क
27 अप्रैल को जयपुर एग्जीबिशन एंड कन्वेंशन सेंटर में होगा भव्य उद्घाटन
B2B मीटिंग्स के जरिए 10,000 से अधिक बिजनेस कनेक्शन बनने की संभावना
उप मुख्यमंत्री दिया कुमारी ने पर्यटन को बताया “ग्रोथ इंजन”
फिक्की और पर्यटन मंत्रालय भारत सरकार की संयुक्त पहल
विजय श्रीवास्तव,
जयपुर, dusrikhabar.com। जयपुर में आयोजित हो रहा द ग्रेट इंडियन ट्रैवल बाजार (GITB) का 15वां संस्करण राजस्थान को वैश्विक पर्यटन मानचित्र पर और मजबूत बनाने की दिशा में बड़ा कदम साबित हो रहा है। इस अंतरराष्ट्रीय आयोजन में निवेश, रोजगार और वैश्विक साझेदारियों को बढ़ावा देने के साथ-साथ राज्य को वर्ल्ड-क्लास टूरिज्म डेस्टिनेशन के रूप में स्थापित करने पर जोर दिया गया।
का 15वां संस्करण रंगारंग माहौल के बीच शुरू हो गया। यह आयोजन न केवल एक प्रदर्शनी है, बल्कि वैश्विक साझेदारी, निवेश और पर्यटन विस्तार का एक बड़ा प्लेटफॉर्म बनकर उभरा है।

उप मुख्यमंत्री दिया कुमारी
प्रदेश के ग्रोथ इंजन के रूप में विकसित हो रहा पर्यटन
उप मुख्यमंत्री दिया कुमारी ने उद्घाटन सत्र में कहा कि राज्य सरकार पर्यटन को “ग्रोथ इंजन” के रूप में विकसित कर रही है।
उन्होंने बताया कि राजस्थान पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए पारदर्शिता, निजी निवेश और सस्टेनेबिलिटी पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है।
उन्होंने कहा कि उदयपुर की झीलें, थार का रेगिस्तान, जयपुर और चित्तौड़गढ़ के किले, यूनेस्को वर्ल्ड हेरिटेज साइट्स और 660 से अधिक हवेलियां राज्य को अनुभव-आधारित पर्यटन (Experience-based Tourism) का केंद्र बना रही हैं।

राजस्थान सरकार के मुख्य सचिव वी. श्रीनिवास
राजस्थान बना निवेश और पर्यटन का हॉटस्पॉट
राजस्थान सरकार के मुख्य सचिव वी. श्रीनिवास ने कहा कि राज्य अब केवल ऐतिहासिक विरासत तक सीमित नहीं है, बल्कि निवेश-अनुकूल नीतियों और मजबूत इंफ्रास्ट्रक्चर के कारण एक आकर्षक पर्यटन गंतव्य बन चुका है।
उन्होंने बताया कि हेरिटेज टूरिज्म, डेजर्ट सर्किट, वाइल्डलाइफ, वेलनेस और ईको-टूरिज्म जैसे क्षेत्रों में निवेश के व्यापक अवसर मौजूद हैं। बेहतर रोड, रेल और एयर कनेक्टिविटी के साथ डिजिटल सिस्टम्स ने पर्यटन प्रबंधन को और प्रभावी बनाया है। हमारा उद्देश्य केवल पर्यटकों की संख्या बढ़ाना नहीं, बल्कि पर्यटन को रोज़गार सृजन, स्थानीय अर्थव्यवस्था को सशक्त बनाने और क्षेत्रीय विकास का मजबूत आधार बनाना है।”

अतिरिक्त सचिव एवं महानिदेशक, पर्यटन मंत्रालय, भारत सरकार, सुमन बिल्ला
भारत का टूरिज्म सेक्टर तेजी से बढ़ रहा
अतिरिक्त सचिव एवं महानिदेशक, पर्यटन मंत्रालय, भारत सरकार, सुमन बिल्ला ने अपने संबोधन में कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विज़न के तहत भारत का लक्ष्य पर्यटन के GDP योगदान को 5.2% से बढ़ाकर 10% तक ले जाना है।
उन्होंने बताया कि 2014 से अब तक हवाई अड्डों की संख्या 75 से बढ़कर 150 हो गई है, वहीं घरेलू पर्यटकों की संख्या 1.5 बिलियन से बढ़कर 4 बिलियन हो चुकी है। साथ ही विदेशी पर्यटकों की संख्या 10 मिलियन से बढ़कर 20 मिलियन तक पहुंच चुकी है।
सुमन बिल्ला ने होटल क्षमता को दोगुना करने, विश्वस्तरीय पर्यटन स्थलों के विकास और उच्च मूल्य वाले अंतरराष्ट्रीय पर्यटकों को आकर्षित करने की आवश्यकता बताई।
उन्होंने कहा कि यह आंकड़े भारत के तेजी से बढ़ते पर्यटन सेक्टर की मजबूत तस्वीर पेश करते हैं।

शासन सचिव, पर्यटन, राजस्थान सरकार, शुचि त्यागी
पर्यटन विकास का प्रमुख आधार
पूर्व अध्यक्ष, फिक्की; मेंटर, फिक्की पर्यटन समिति और सीएमडी, द ललित सूरी हॉस्पिटैलिटी ग्रुप, डॉ. ज्योत्सना सूरी ने कहा कि पिछले 15 वर्षों में GITB ने पब्लिक-प्राइवेट पार्टनरशिप का बेहतरीन उदाहरण पेश किया है। यह मंच अंतरराष्ट्रीय खरीदारों और भारतीय विक्रेताओं के बीच बिजनेस अवसरों का सेतु बन चुका है।
सेक्रेटरी जनरल, फिक्की, श्री अनंत स्वरूप ने बताया कि इस वर्ष 50+ देशों से 185+ विदेशी टूर ऑपरेटर्स इसमें शामिल हो रहे हैं साथ ही 10,000+ प्री-शेड्यूल्ड B2B मीटिंग्स आयोजित होने की संभावना है।

‘रीइमेजनिंग इनबाउंड टूरिज्म इन इंडिया – ट्रैंड्स, टेक्नोलॉजी एंड ट्रांस्फॉर्मेशनल अपॉर्च्यूनिटीज टूवर्ड्स इन्क्रेडिबल इंडिया 4.0’ थीम पर फिक्की-ईवाय नॉलेज पेपर का विमोचन

पर्यटन, कमिश्नर, रुक्मणी रियार, फिक्की राजस्थान स्टेट काउंसिल के को-चेयरमैन सुरेंद्र सिंह शेखावत
फिक्की-ईवाय नॉलेज पेपर का विमोचन
उद्घाटन सत्र के दौरान अतिथियों द्वारा ‘रीइमेजनिंग इनबाउंड टूरिज्म इन इंडिया – ट्रैंड्स, टेक्नोलॉजी एंड ट्रांस्फॉर्मेशनल अपॉर्च्यूनिटीज टूवर्ड्स इन्क्रेडिबल इंडिया 4.0’ थीम पर फिक्की-ईवाय नॉलेज पेपर का विमोचन भी किया गया। कार्यक्रम में राजस्थान सरकार, पर्यटन, कमिश्नर, रुक्मणी रियार और फिक्की राजस्थान स्टेट काउंसिल के को-चेयरमैन सुरेंद्र सिंह शेखावत भी उपस्थित रहे।
कब और कहां होगी एग्जीबिशन
27 अप्रैल को सुबह 11 बजे जयपुर एग्जीबिशन एंड कन्वेंशन सेंटर में एग्जीबिशन का उद्घाटन किया जाएगा।
यह आयोजन राजस्थान पर्यटन विभाग, पर्यटन मंत्रालय भारत सरकार और फिक्की के संयुक्त प्रयास से आयोजित हो रहा है।

उद्घाटन समारोह में ‘एकम – द स्पिरिट ऑफ वननैस’ ने बांधा समां
द ग्रेट इंडियन ट्रैवल बाज़ार (GITB) के उद्घाटन समारोह में ‘एकम – द स्पिरिट ऑफ ऑननेस’ थीम पर प्रस्तुत सांस्कृतिक कार्यक्रम ने माहौल को बेहद जीवंत और आकर्षक बना दिया। रंगारंग प्रस्तुतियों ने दर्शकों को मंत्रमुग्ध करते हुए भारत की विविध संस्कृतियों में निहित एकता का सशक्त संदेश दिया।
इस विशेष प्रस्तुति में राजस्थान की समृद्ध विरासत, शाही ठाठ-बाट और नाथद्वारा की आध्यात्मिक भावना की झलक देखने को मिली। साथ ही भारतीय शास्त्रीय नृत्य शैलियों जैसे कथक और मणिपुरी के साथ लोक नृत्यों—घूमर, चारी, ढोल चोलोम और छऊ—का मनमोहक संगम दर्शाया गया, जिसने कार्यक्रम को और भी भव्य बना दिया।
विभिन्न भावों और ऊर्जाओं से भरपूर यह प्रस्तुति धीरे-धीरे अपने चरम तक पहुंची, जहां एक भावनात्मक दृश्य में भगवान श्रीकृष्ण को मार्गदर्शक के रूप में प्रस्तुत किया गया। यह दृश्य इस बात का प्रतीक था कि विविधताओं के बावजूद सभी रास्ते एक ही सामंजस्यपूर्ण एकता की ओर ले जाते हैं।
इस अद्भुत प्रस्तुति ने न केवल दर्शकों के मन पर गहरी छाप छोड़ी, बल्कि पूरे उद्घाटन समारोह को सांस्कृतिक वैभव और आध्यात्मिक ऊंचाई प्रदान की।
—————–
#GITB2026, #RajasthanTourism, #JaipurEvent, #GlobalTourism, #IncredibleIndia, #TravelMarket, #B2BMeetings, #TourismInvestment, GITB 2026, Rajasthan Tourism, Jaipur Tourism Event, Global Tourism Market, B2B Meetings, Tourism Investment India, Incredible India
अपडेट जारी है…
