गीतांजली हॉस्पिटल के विशेषज्ञ चिकित्सकों ने लगाया निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर, 750 से अधिक लोगों को मिला स्वास्थ्य परामर्श

गीतांजली हॉस्पिटल के विशेषज्ञ चिकित्सकों ने लगाया निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर, 750 से अधिक लोगों को मिला स्वास्थ्य परामर्श

के.जी. गट्टानी फाउंडेशन और गीतांजली हॉस्पिटल के संयुक्त तत्वावधान में जनसेवा शिविर

750 से अधिक लोगों ने उठाया निःशुल्क स्वास्थ्य परामर्श शिविर का लाभ

हृदय, गैस्ट्रो, नेत्र, त्वचा एवं दंत रोगों के विशेषज्ञों ने दी चिकित्सा सेवाएं

चयनित नेत्र रोगियों के निःशुल्क ऑपरेशन सहित स्वास्थ्य योजनाओं की दी जानकारी

संदीप बहल,

उदयपुर, dusrikhabar.com। स्वर्गीय के.जी. गट्टानी की स्मृति में के.जी. गट्टानी फाउंडेशन एवं गीतांजली मेडिकल कॉलेज एवं हॉस्पिटल, उदयपुर के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित निःशुल्क चिकित्सा परामर्श शिविर में 750 से अधिक लोगों ने स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ उठाया। सुभाष नगर स्थित ओरिएंटल पैलेस में आयोजित इस शिविर में आमजन और वरिष्ठ नागरिकों की बड़ी भागीदारी देखने को मिली।

read also:Gen-Z का नौकरियों से मोहभंग, सैलेरी से अधिक सुकुन और आजादी को प्रिफरेंस, फ्रीलांसिंग और पोर्टफोलियो करियर पहली पसंद…

हृदय, गैस्ट्रो, नेत्र, दंत एवं अन्य रोगों की हुई जांच

शिविर में कार्डियक सर्जरी, कार्डियोलॉजी, गैस्ट्रोएंटरोलॉजी, यूरोलॉजी, रूमेटोलॉजी, ऑर्थोपेडिक्स, त्वचा रोग, ईएनटी, नेत्र रोग, मनोरोग, जनरल मेडिसिन एवं डेंटल विभाग के विशेषज्ञ चिकित्सकों ने मरीजों की जांच कर उन्हें आवश्यक चिकित्सा परामर्श और उपचार संबंधी मार्गदर्शन प्रदान किया। मरीजों को हृदय रोग, जोड़ एवं गठिया रोग, पेट एवं लिवर संबंधी समस्याएं, मानसिक स्वास्थ्य, नाक-कान-गला रोग, नेत्र रोग, त्वचा रोग और दंत रोगों के बारे में विशेषज्ञ सलाह दी गई।

read also:74 लाख में विदेश से खरीदी डॉक्टर बनने की डिग्री! SOG ने 3 डॉक्टरों को किया गिरफ्तार…

कार्डियोलॉजी से डेंटल तक, सभी प्रमुख विभागों के विशेषज्ञ रहे मौजूद

स्वास्थ्य शिविर में विभिन्न विशेषज्ञ विभागों के चिकित्सकों ने मरीजों का स्वास्थ्य परीक्षण कर उन्हें आवश्यक चिकित्सकीय परामर्श एवं उपचार संबंधी सुझाव प्रदान किए। शिविर में कार्डियक सर्जरी विशेषज्ञ डॉ. संजय गांधी, वरिष्ठ हृदय रोग विशेषज्ञ डॉ. रमेश पटेल एवं डॉ. मनीष, गैस्ट्रोएंटरोलॉजिस्ट डॉ. पंकज गुप्ता एवं डॉ. पुनीत, यूरोलॉजिस्ट डॉ. विश्वास बाहेती एवं डॉ. रितेश, रूमेटोलॉजिस्ट डॉ. सत्यम भट्ट एवं डॉ. गुंजन ने मरीजों को परामर्श दिया।

read also:जोधपुर में 10 जून को नहीं आएगा पानी: आधा शहर होगा बाधित, 11 और 12 जून का शेड्यूल भी बदलेगा; जानें किन इलाकों में नहीं होगी सप्लाई

इसके साथ ही शिविर में ऑर्थोपेडिक विशेषज्ञ डॉ. शुभम डीडवानिया, त्वचा रोग विशेषज्ञ डॉ. श्रेया शर्मा, ईएनटी विशेषज्ञ डॉ. अनामिका शर्मा एवं डॉ. अर्जु गुप्ता, नेत्र रोग विशेषज्ञ डॉ. ऋषि मेहता एवं डॉ. संघमित्रा, मनोरोग विशेषज्ञ डॉ. जितेंद्र जीनगर एवं डॉ. अंजली, जनरल मेडिसिन विशेषज्ञ डॉ. कृपा तथा डेंटल विभाग के डॉ. तरुण माली, डॉ. विदि गुप्ता एवं डॉ. पीयूष ने अपनी विशेषज्ञ सेवाएं देकर मरीजों को लाभान्वित किया। 

read also:कारोबारी की न्यूड फोटो वायरल, जयपुर में कॉर्पोरेट हनी ट्रैप, बड़े कारोबारियों में क्यों मची खलबली, किस-किस का नाम आया सामने?

सरकारी योजनाओं की जानकारी, चयनित नेत्र रोगियों के ऑपरेशन होंगे निःशुल्क

शिविर के दौरान मरीजों को विभिन्न सरकारी एवं स्वास्थ्य योजनाओं की जानकारी भी प्रदान की गई। साथ ही चयनित नेत्र रोगियों के ऑपरेशन गीतांजली हॉस्पिटल में निःशुल्क किए जाने की जानकारी देकर उन्हें बेहतर उपचार की सुविधा उपलब्ध कराने का आश्वासन दिया गया।

जनहित में स्वास्थ्य सेवाओं का सतत प्रयास

कार्यक्रम के सफल आयोजन में डॉ. श्रद्धा गट्टानी, प्रबंध निदेशक नितिन गट्टानी, शिविर संयोजक आलोक शर्मा एवं रणजीत सिंह की विशेष भूमिका रही। गीतांजली मेडिकल कॉलेज एवं हॉस्पिटल समय-समय पर ऐसे जनहितकारी स्वास्थ्य शिविरों के माध्यम से समाज के विभिन्न वर्गों तक गुणवत्तापूर्ण एवं विशेषज्ञ स्वास्थ्य सेवाएं पहुंचाने के लिए सक्रिय भूमिका निभाता रहा है।

read also:ऑर्गन डोनेशन के बाद गीतांजलि उदयपुर में अब लिवर ट्रांसप्लांट से संबंधित कंसल्टेशन की शुरुआत, वॉट्सएप कॉल के जरिए देशभर में कंसल्टेशन भी संभव

——————-  

#GeetanjaliHospital, #Udaipur, #FreeMedicalCamp, #KGGattaniFoundation, #HealthCamp, #MedicalConsultation, #Healthcare, #SeniorCitizens, #UdaipurNews, #GeetanjaliMedicalCollege, गीतांजली हॉस्पिटल उदयपुर, निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर, केजी गट्टानी फाउंडेशन, उदयपुर स्वास्थ्य शिविर, विशेषज्ञ चिकित्सक उदयपुर, फ्री मेडिकल कैंप, स्वास्थ्य परामर्श शिविर, गीतांजली मेडिकल कॉलेज, वरिष्ठ नागरिक स्वास्थ्य जांच, उदयपुर मेडिकल कैंप

CATEGORIES
TAGS
Share This

COMMENTS

Wordpress (0)
Disqus ( )

अपने सुझाव हम तक पहुंचाएं और पाएं आकर्षक उपहार

खबरों के साथ सीधे जुड़िए आपकी न्यूज वेबसाइट से हमारे मेल पर भेजिए आपकी सूचनाएं और सुझाव: dusrikhabarnews@gmail.com