
ऑर्गन डोनेशन के बाद गीतांजलि उदयपुर में अब लिवर ट्रांसप्लांट से संबंधित कंसल्टेशन की शुरुआत, वॉट्सएप कॉल के जरिए देशभर में कंसल्टेशन भी संभव
किडनी ट्रांसप्लांट के बाद लिवर ट्रांसप्लांट सेवा में कंसल्टेंसी की बड़ी पहल
देश के प्रतिष्ठित लिवर ट्रांसप्लांट विशेषज्ञ डॉ. साहिल गुप्ता देंगे नियमित ओपीडी
ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनों माध्यमों से मरीजों को मिलेगा विशेषज्ञ परामर्श
उदयपुर में हर माह अंतिम शनिवार को उपलब्ध रहेंगी लिवर ट्रांसप्लांट ओपीडी सेवाएं
उदयपुर सहित देशभर के मरीजों को मिलेगा विश्वस्तरीय उपचार का लाभ
संदीप बहल,
उदयपुर,dusrikhabar.com। गीतांजलि हॉस्पिटल ने ऑर्गन ट्रांसप्लांट सेवाओं के विस्तार की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम उठाते हुए लिवर ट्रांसप्लांट एवं उन्नत लिवर रोग उपचार कंसल्टेशन सेवाओं की शुरुआत की है। अब मरीज देशभर से वॉट्सएप कॉल, वीडियो कंसल्टेशन और प्रत्यक्ष ओपीडी के माध्यम से प्रसिद्ध लिवर ट्रांसप्लांट विशेषज्ञ डॉ. साहिल गुप्ता से परामर्श प्राप्त कर सकेंगे। अस्पताल की इस पहल से राजस्थान सहित आसपास के राज्यों के मरीजों को महानगरों की दौड़ से राहत मिलने की उम्मीद है।
read also:कौन संभालेगा उदयपुर आरटीडीसी के ‘कमाऊ पूत’ कजरी की कमान?, इस बड़े खुलासे की चर्चा का बाजार गर्म
उदयपुर में लिवर ट्रांसप्लांट सेवाओं की दिशा में बड़ा कदम
गीतांजलि हॉस्पिटल उदयपुर ने किडनी ट्रांसप्लांट सेवाओं के सफल संचालन के बाद अब लिवर ट्रांसप्लांट और जटिल लिवर रोगों के उपचार को नई मजबूती देने की दिशा में पहल की है। इसी क्रम में देश के प्रतिष्ठित लिवर ट्रांसप्लांट एवं हेपेटो-पैंक्रियाटो-बिलियरी (HPB) सर्जन डॉ. साहिल गुप्ता अब अस्पताल में नियमित ओपीडी सेवाएं प्रदान करेंगे।
पहली विशेष ओपीडी को मिला सकारात्मक प्रतिसाद
हाल ही में आयोजित पहली विशेष ओपीडी में राजस्थान सहित विभिन्न राज्यों के मरीजों ने ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनों माध्यमों से परामर्श लिया। मरीजों और उनके परिजनों ने इस सुविधा को अत्यंत उपयोगी बताते हुए कहा कि अब विशेषज्ञ सलाह के लिए बड़े शहरों की यात्रा करने की आवश्यकता काफी हद तक कम हो जाएगी।
read also:जिसे ढूंढ नहीं पाई ट्रंप सेना, आईं उसकी तस्वीरें, होर्मुज में दिखी ईरान की बारूदी माइंस
अस्पताल प्रबंधन के अनुसार वॉट्सएप कॉल और वीडियो कंसल्टेशन के माध्यम से देश के किसी भी हिस्से से मरीज विशेषज्ञ राय प्राप्त कर सकते हैं।
अंतरराष्ट्रीय अनुभव वाले विशेषज्ञ हैं डॉ. साहिल गुप्ता
डॉ. साहिल गुप्ता ने अपनी MBBS एवं MS की शिक्षा AIIMS नई दिल्ली से प्राप्त की है। इसके बाद उन्होंने Institute of Liver & Biliary Sciences (ILBS), नई दिल्ली से HPB सर्जरी एवं लिवर ट्रांसप्लांटेशन में M.Ch. की उपाधि हासिल की।
उन्होंने King’s College Hospital, London से उन्नत प्रशिक्षण भी प्राप्त किया है तथा वे ECFMG Certified (USA) हैं। 1000 से अधिक जटिल लिवर, पित्त नली, अग्न्याशय और ट्रांसप्लांट सर्जरी का अनुभव रखने वाले डॉ. गुप्ता लिवर फेल्योर, लिवर कैंसर, पित्त नली संबंधी रोगों और बाल एवं वयस्क लिवर ट्रांसप्लांट के विशेषज्ञ माने जाते हैं।
हर महीने मिलेगी विशेषज्ञ ओपीडी सुविधा
अस्पताल प्रबंधन के अनुसार डॉ. साहिल गुप्ता की ओपीडी सेवाएं प्रत्येक माह के अंतिम शनिवार को उपलब्ध रहेंगी। मरीजों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए प्रत्यक्ष परामर्श के साथ-साथ वीडियो कंसल्टेशन की सुविधा भी जारी रहेगी।
इससे उदयपुर, दक्षिणी राजस्थान और आसपास के क्षेत्रों के मरीजों को विशेषज्ञ उपचार के लिए दिल्ली, मुंबई या अन्य महानगरों का रुख नहीं करना पड़ेगा।
read also: जानें किसे मिली कितनी प्राइज मनी चैंपियन RCB हुई मालामाल, गुजरात टाइटंस को भी मिली बंपर र
क्षेत्रीय स्वास्थ्य सेवाओं को मिलेगा नया आयाम
अस्पताल प्रबंधन का मानना है कि किडनी ट्रांसप्लांट सेवाओं के बाद अब लिवर ट्रांसप्लांट कंसल्टेशन की शुरुआत क्षेत्रीय स्वास्थ्य सेवाओं को नया आयाम देगी। इसका उद्देश्य विश्वस्तरीय लिवर ट्रांसप्लांट विशेषज्ञता को उदयपुर और आसपास के क्षेत्रों तक पहुंचाना है ताकि मरीजों को समय पर उच्चस्तरीय और समग्र उपचार उपलब्ध हो सके।
————————-
#GeetanjaliHospital, #GeetanjaliHospitalUdaipur, #LiverTransplant, #LiverTransplantConsultation, #DrSahilGupta, #LiverSpecialist, #OrganDonation, #OrganTransplant, #KidneyTransplant, #HPBSurgery, #LiverCancerTreatment, #LiverFailure, #HealthcareR,ajasthan, #UdaipurNews, #MedicalNews, #HealthNews, #RajasthanHealthcare, #VideoConsultation, #WhatsAppConsultation, #AdvancedHealthcare,#TransplantServices, #UdaipurHealthcare,, #PatientCare, #ExpertConsultation,ए#HospitalNews,
गीतांजलि हॉस्पिटल उदयपुर, लिवर ट्रांसप्लांट कंसल्टेशन, डॉ. साहिल गुप्ता, लिवर ट्रांसप्लांट विशेषज्ञ, उदयपुर स्वास्थ्य सेवाएं, HPB सर्जरी, ऑर्गन ट्रांसप्लांट, वीडियो कंसल्टेशन, वॉट्सएप कॉल कंसल्टेशन
