Visitors: 5801389
दुनिया के बेस्ट शहरों में उदयपुर-जयपुर, राजस्थान की शाही विरासत को दुनिया का सलाम, ग्लोबल टूरिज्म में राजस्थान की बड़ी छलांग

दुनिया के बेस्ट शहरों में उदयपुर-जयपुर, राजस्थान की शाही विरासत को दुनिया का सलाम, ग्लोबल टूरिज्म में राजस्थान की बड़ी छलांग

‘ट्रैवल प्लस लीजर वर्ल्ड्स बेस्ट अवॉर्ड्स 2026’ में उदयपुर और जयपुर को वैश्विक सम्मान

विश्व के सर्वश्रेष्ठ शहरों में उदयपुर 12वें और जयपुर 16वें स्थान पर

एशिया के सर्वश्रेष्ठ शहरों में उदयपुर 8वें और जयपुर 10वें स्थान पर

2.07 लाख से अधिक वैश्विक पाठकों के मतदान के आधार पर तैयार हुई रैंकिंग

राजस्थान की विरासत, संस्कृति और आतिथ्य को मिला अंतरराष्ट्रीय सम्मान

पर्यटन, निवेश, होटल उद्योग और रोजगार को मिलेगा बड़ा प्रोत्साहन

सरकार की वैश्विक पर्यटन ब्रांडिंग रणनीति को मिली बड़ी सफलता

माही राठौड़

जयपुर, 24 जुलाई। राजस्थान ने एक बार फिर वैश्विक पर्यटन मानचित्र पर अपनी शानदार पहचान दर्ज कराई है। प्रतिष्ठित अंतरराष्ट्रीय पर्यटन पत्रिका ‘ट्रैवल प्लस लीजर’ (Travel + Leisure) द्वारा जारी ‘वर्ल्ड्स बेस्ट अवॉर्ड्स 2026’ में उदयपुर और जयपुर ने दुनिया और एशिया के सर्वश्रेष्ठ शहरों की सूची में एक साथ स्थान बनाकर नया इतिहास रचा है। यह उपलब्धि केवल दो शहरों की नहीं, बल्कि राजस्थान की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत, उत्कृष्ट आतिथ्य, पर्यटन विकास और लाखों लोगों की मेहनत का वैश्विक सम्मान है। इससे पर्यटन, निवेश और रोजगार के नए अवसरों के द्वार खुलने की उम्मीद भी बढ़ गई है।

read also:कैसा रहेगा आपका आज, क्या कहता है भाग्यांक? 25 जुलाई,  शनिवार, 2026

विश्व मंच पर चमका राजस्थान, दो शहरों ने बनाई दोहरी पहचान

‘ट्रैवल प्लस लीजर’ की ओर से जारी वर्ष 2026 के ‘विश्व के सर्वश्रेष्ठ पुरस्कार’ में उदयपुर और जयपुर ने एक साथ दो प्रतिष्ठित सूचियों में स्थान प्राप्त किया।

  • विश्व के सर्वश्रेष्ठ शहरों की सूची में उदयपुर 12वें और जयपुर 16वें स्थान पर रहा।

25 Best Cities in the World: सूची देखने के लिए यहां क्लिक करें

Number 12: Udaipur India
Number 16: Jaipur India

  • एशिया के 15 सर्वश्रेष्ठ शहरों में उदयपुर 8वें और जयपुर 10वें स्थान पर शामिल हुआ।

15 Best Cities Asia: सूची देखने के लिए यहां क्लिक करें

Number 8: Udaipur India
Number 10: Jaipur India

यह उपलब्धि इस बात का प्रमाण है कि राजस्थान आज केवल भारत ही नहीं, बल्कि पूरी दुनिया के पर्यटकों के लिए सबसे पसंदीदा पर्यटन स्थलों में शामिल हो चुका है।

read also:राजस्थान के शिक्षा मंत्री का दिल्ली प्रदर्शन पर चौंकाने वाला बयान, बोले दिलावर बोले- धर्मेंद्र प्रधान को इस्तीफा देने की जरूरत नहीं…

उदयपुर की झीलें और जयपुर की विरासत बनी दुनिया की पसंद

उदयपुर अपनी मनमोहक झीलों, भव्य राजमहलों, प्राकृतिक सौंदर्य और शाही आतिथ्य के कारण विश्वभर के पर्यटकों का पसंदीदा गंतव्य बना हुआ है। वहीं विश्व धरोहर शहर जयपुर अपनी गुलाबी स्थापत्य शैली, आमेर किला, हवा महल, जंतर-मंतर, सिटी पैलेस, पारंपरिक बाजारों, हस्तशिल्प और जीवंत संस्कृति के कारण लगातार वैश्विक पर्यटन मानचित्र पर अपनी विशेष पहचान बनाए हुए है। यही विशेषताएं दोनों शहरों को हर वर्ष अंतरराष्ट्रीय पर्यटकों की पहली पसंद बनाती हैं।

वैश्विक ब्रांडिंग से मिली नई उड़ान

राजस्थान सरकार ने पिछले कुछ वर्षों में विदेशों में पर्यटन प्रचार-प्रसार को विशेष प्राथमिकता दी है। अंतरराष्ट्रीय पर्यटन प्रदर्शनियां, रोड शो, निवेशक सम्मेलन, सांस्कृतिक आयोजन और हेरिटेज, वन्यजीव, धार्मिक और ग्रामीण पर्यटन की ब्रांडिंग के माध्यम से राजस्थान की पहचान को दुनिया के सामने प्रभावी ढंग से प्रस्तुत किया गया। विशेषज्ञों का मानना है कि इसी रणनीति का सकारात्मक परिणाम अब वैश्विक रैंकिंग के रूप में सामने आ रहा है।

read also:पेपर लीक का बड़ा चेहरा गिरफ्त में, बिहार से दबोचा गया मास्टरमाइंड बिजेंद्र गुप्ता

पर्यटन आयुक्त बोलीं—यह पूरे राजस्थान के लिए गौरव का क्षण

आरटीडीसी एमडी रुक्मणि रियाड़

आरटीडीसी एमडी रुक्मणि रियाड़

पर्यटन आयुक्त रूकमणी रियाड़ ने कहा कि दुनिया और एशिया दोनों की सर्वश्रेष्ठ शहरों की सूची में उदयपुर और जयपुर का शामिल होना पूरे प्रदेश के लिए गर्व का विषय है। 

उन्होंने कहा कि यह सम्मान राजस्थान की समृद्ध विरासत, जीवंत संस्कृति, पारंपरिक आतिथ्य और पर्यटन क्षेत्र से जुड़े सभी हितधारकों के सामूहिक प्रयासों का परिणाम है।

उन्होंने बताया कि मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व और उपमुख्यमंत्री एवं पर्यटन मंत्री दिया कुमारी के मार्गदर्शन में राज्य सरकार लगातार राजस्थान को विश्व पर्यटन मानचित्र पर और अधिक मजबूत पहचान दिलाने के लिए कार्य कर रही है। इस उपलब्धि से विदेशी पर्यटकों की संख्या बढ़ेगी, पर्यटन निवेश को गति मिलेगी और रोजगार के नए अवसर पैदा होंगे।

दुनिया भर के लाखों यात्रियों ने चुने राजस्थान के ये शहर

‘ट्रैवल प्लस लीजर’ की यह प्रतिष्ठित रैंकिंग दुनिया भर के यात्रियों के अनुभवों और उनके मतदान के आधार पर तैयार की जाती है।

इस वर्ष 2.07 लाख से अधिक पाठकों ने मतदान किया और 10 हजार से अधिक शहरों, होटलों, रिसॉर्ट्स, क्रूज, एयरलाइंस और पर्यटन अनुभवों का मूल्यांकन किया गया।

गौरतलब है कि रैंकिंग तैयार करते समय ऐतिहासिक विरासत, सांस्कृतिक पहचान, पर्यटन आकर्षण, स्थानीय खान-पान, आतिथ्य, खरीदारी का अनुभव, स्वच्छता और पर्यटकों की संतुष्टि जैसे इन प्रमुख मानकों को आधार बनाकर विभिन्न पहलुओं का विस्तृत मूल्यांकन किया गया।

read also:महंत कमलेश जी महाराज के सान्निध्य में ‘मिरेकल’ परिवार ने लिया आशीर्वाद, धर्म और सेवा के संकल्प को किया मजबूत

पर्यटन, रोजगार और स्थानीय अर्थव्यवस्था को मिलेगा बड़ा लाभ

पर्यटन विशेषज्ञों का मानना है कि दुनिया और एशिया दोनों की सूची में एक साथ स्थान मिलना किसी भी पर्यटन गंतव्य के लिए असाधारण उपलब्धि है।

इस उपलब्धि से राजस्थान की वैश्विक विश्वसनीयता और मजबूत होने के साथ-साथ विदेशी पर्यटकों का भरोसा बढ़ेगा, राजस्थान में पर्यटन निवेश में तेजी आएगी, होटल उद्योग, हस्तशिल्प, परिवहन और स्थानीय व्यापार को नया प्रोत्साहन मिलेगा। वहीं प्रदेश में हजारों युवाओं के लिए रोजगार के अवसर बढ़ेंगे।

आपको बता दें कि राजस्थान को यह सम्मान ऐसे समय में मिला है जब राजस्थान सरकार अंतरराष्ट्रीय पर्यटन बाजार में अपनी मजबूत उपस्थिति दर्ज कराने के लिए लगातार रोड शो, निवेश सम्मेलन और वैश्विक पर्यटन मेलों में भाग ले रही है।

————————-  

#RajasthanTourism, #Udaipur #Jaipur, #WorldBestCities2026, #TravelPlusLeisure, #WorldsBestAwards, #TourismNews, #HeritageCity, #PinkCity, #CityOfLakes, #Rajasthan, #GlobalTourism, #TravelAwards, #IndiaTourism, राजस्थान पर्यटन, उदयपुर विश्व के सर्वश्रेष्ठ शहर, जयपुर विश्व के सर्वश्रेष्ठ शहर, Travel Plus Leisure 2026, World’s Best Awards 2026, एशिया के सर्वश्रेष्ठ शहर, राजस्थान इंटरनेशनल टूरिज्म, जयपुर पर्यटन, उदयपुर पर्यटन, राजस्थान पर्यटन समाचार, पर्यटन आयुक्त रूकमणी रियाड़, दिया कुमारी, भजनलाल शर्मा, राजस्थान ग्लोबल टूरिज्म

CATEGORIES
TAGS
Share This

COMMENTS

Wordpress (0)
Disqus ( )