“राजस्थान इन समर” अभियान से बदलेगी पर्यटन की तस्वीर, ऑफ-सीजन टूरिज्म को मिलेगा नया आयाम

“राजस्थान इन समर” अभियान से बदलेगी पर्यटन की तस्वीर, ऑफ-सीजन टूरिज्म को मिलेगा नया आयाम

उदयपुर, जयपुर और थार में अनुभव आधारित पर्यटन को मिलेगा बढ़ावा

डिजिटल स्टोरीटेलिंग और हेरिटेज एक्सपीरियंस पर पर्यटन विभाग का फोकस

रणथम्भौर से लेकर बाड़मेर तक नए पर्यटन मॉडल पर काम शुरू

स्थानीय रोजगार, हेरिटेज स्टे और पर्यटन कारोबार को मिलेगा बड़ा फायदा

नवीन सक्सेना,

जयपुर,dusrikhabar.com। राजस्थान पर्यटन विभाग ने गर्मियों के मौसम में पर्यटन गतिविधियों को बढ़ावा देने के लिए “राजस्थान इन समर” अभियान को बड़े स्तर पर शुरू करने की तैयारी तेज कर दी है। इस अभियान के जरिए राज्य में ऑफ-सीजन टूरिज्म को बढ़ावा देने के साथ-साथ राजस्थान को “ईयर राउंड टूरिज्म डेस्टिनेशन” के रूप में स्थापित करने की योजना बनाई गई है। अभियान के तहत पारंपरिक पर्यटन स्थलों के साथ शांत, सांस्कृतिक और अनुभव आधारित पर्यटन मॉडल को प्रमुखता दी जाएगी।

read also:“स्वास्थ्य ही सबसे बड़ी पूंजी”: GMCH हेल्थ टॉक में विशेषज्ञों ने उद्यमियों को दी हेल्दी लाइफस्टाइल की टिप्स…

“विज़िट माई स्टेट” और “हॉलिडे इन राजस्थान” से जुड़ेगा अभियान

पर्यटन विभाग के अनुसार “राजस्थान इन समर” अभियान को “विज़िट माई स्टेट” और “हॉलिडे इन राजस्थान” जैसी पहलों से जोड़ा गया है, ताकि गर्मियों में भी घरेलू और विदेशी पर्यटकों को राजस्थान की ओर आकर्षित किया जा सके। विभाग का मानना है कि गर्मियों के दौरान कम भीड़ होने से पर्यटक राजस्थान की संस्कृति, विरासत और स्थानीय जीवन को और करीब से महसूस कर सकते हैं।

उदयपुर, बूंदी, जयपुर और थार में मिलेगा नया अनुभव

उदयपुर को झीलों के सवेरे और शाम के अनुभवों के साथ प्रमोट किया जाएगा, जबकि बूंदी को उसकी ऐतिहासिक गलियों और बावड़ियों के जरिए “हिडन हेरिटेज” डेस्टिनेशन के रूप में विकसित किया जाएगा। इसके अलावा जयपुर और जोधपुर में महलों, सांस्कृतिक आयोजनों और हेरिटेज स्टे को पर्यटन मॉडल का हिस्सा बनाया जाएगा।

read also:लीवर से पेल्विस तक फैली 31 सेमी गांठ, गीतांजलि के सर्जन ने जटिल सर्जरी कर दी नई जिंदगी

वहीं पश्चिमी राजस्थान के थार और बाड़मेर क्षेत्र को “सोलो ट्रैवल” और रेगिस्तानी अनुभवों के नए केंद्र के रूप में विकसित किया जा रहा है।

डिजिटल स्टोरीटेलिंग और सोशल मीडिया पर रहेगा फोकस

पर्यटन विभाग के संयुक्त निदेशक दलीप सिंह राठौड़ ने बताया कि उपमुख्यमंत्री एवं पर्यटन मंत्री दिया कुमारी के निर्देशानुसार अभियान के तहत डिजिटल कैंपेन, सोशल मीडिया स्टोरीटेलिंग और वीडियो आधारित प्रचार सामग्री तैयार की जा रही है। विभाग पारंपरिक विज्ञापनों की बजाय “अनुभव आधारित कहानी” को प्राथमिकता देगा, क्योंकि नई पीढ़ी केवल पर्यटन स्थल नहीं बल्कि यादगार अनुभव तलाशती है।

read also:अनदेखे पर्यटन स्थलों को मिलेगी वैश्विक पहचान, राजस्थान पर्यटन में आएगा नया दौर, राजस्थान बनेगा ‘365 डेज टूरिज्म स्टेट; दिया कुमारी का बड़ा विजन

रणथम्भौर में वन्यजीव पर्यटन को मिलेगा बढ़ावा

रणथम्भौर नेशनल पार्क को भी इस अभियान से जोड़ा जाएगा। गर्मियों में वन्यजीवों की बढ़ती गतिविधियों को विशेष रूप से प्रचारित किया जाएगा ताकि ऑफ-सीजन में भी पर्यटकों की आवाजाही बनी रहे और वन्यजीव पर्यटन को नया प्रोत्साहन मिल सके।

स्थानीय रोजगार और छोटे कारोबार को होगा फायदा

पर्यटन विभाग का मानना है कि “राजस्थान इन समर” अभियान से होटल उद्योग, हेरिटेज प्रॉपर्टी संचालकों, ट्रेवल एजेंसियों और स्थानीय कलाकारों को सीधा लाभ मिलेगा। इससे न केवल स्थानीय रोजगार बढ़ेगा बल्कि कम चर्चित पर्यटन स्थलों को भी नई पहचान मिलेगी।

read also:जोधपुर में रिटायर्ड ASP ने फंदा लगाकर किया सुसाइड: बीमारी से डिप्रेशन में थे; कुछ दिन पहले नए मकान में हुए थे शिफ्ट

—————————– 

#RajasthanTourism, #RajasthanInSummer, #SummerTourism, #HeritageTourism, #VisitMyState, #HolidayInRajasthan, #Jaipur, #Udaipur, #Ranthambore, #TravelRajasthan, राजस्थान इन समर, राजस्थान पर्यटन विभाग, ऑफ-सीजन टूरिज्म, राजस्थान समर टूरिज्म, Visit My State, Holiday in Rajasthan, हेरिटेज टूरिज्म राजस्थान, थार डेजर्ट टूरिज्म, रणथम्भौर पर्यटन

CATEGORIES
TAGS
Share This

COMMENTS

Wordpress (0)
Disqus ( )

अपने सुझाव हम तक पहुंचाएं और पाएं आकर्षक उपहार

खबरों के साथ सीधे जुड़िए आपकी न्यूज वेबसाइट से हमारे मेल पर भेजिए आपकी सूचनाएं और सुझाव: dusrikhabarnews@gmail.com