लीवर से पेल्विस तक फैली 31 सेमी गांठ, गीतांजलि के सर्जन ने जटिल सर्जरी कर दी नई जिंदगी

लीवर से पेल्विस तक फैली 31 सेमी गांठ, गीतांजलि के सर्जन ने जटिल सर्जरी कर दी नई जिंदगी

21 वर्षीय युवती के लीवर में मिले दो विशाल हाइडेटिड सिस्ट

पेट दर्द, सूजन और सांस लेने में तकलीफ से बढ़ी मरीज की परेशानी

हाई-रिस्क सर्जरी में रक्तस्राव और संक्रमण का था बड़ा खतरा

डॉ. हेमंत जैन और विशेषज्ञ टीम ने सफलतापूर्वक किया जटिल ऑपरेशन

संदीप बहल,

उदयपुर, dusrikhabar.com। गीतांजली हॉस्पिटल के गैस्ट्रो सर्जरी विभाग ने एक बेहद जटिल और चुनौतीपूर्ण ऑपरेशन को सफलतापूर्वक अंजाम देकर चिकित्सा क्षेत्र में बड़ी उपलब्धि हासिल की है। जालोर निवासी 21 वर्षीय युवती के लीवर में दो विशाल हाइडेटिड सिस्ट पाए गए, जिनमें से एक लगभग 31 सेंटीमीटर की थी, जो लीवर से लेकर पूरे पेट और पेल्विस तक फैल चुकी थी। दूसरी गांठ करीब 13 सेंटीमीटर की थी। विशेषज्ञ डॉक्टरों की टीम ने जोखिमों के बावजूद सफल सर्जरी कर मरीज को नया जीवन दिया।

read also: जयपुर में CNG महंगी, 1 जून से पेट्रोल पंप हड़ताल की चेतावनी: क्या किसी दोहरी नीति तो शिकार हो रही जनता?

लीवर में फैला था गंभीर हाइडेटिड संक्रमण

विशेषज्ञों के अनुसार हाइडेटिड सिस्ट एक गंभीर संक्रमण है, जो एकाइनोकोकस ग्रैनुलोसस नामक परजीवी के कारण होता है। सामान्य परिस्थितियों में यह बीमारी दवाइयों से नियंत्रित हो जाती है, लेकिन इस मरीज में संक्रमण असामान्य रूप से बढ़ चुका था और पूरे पेट की संरचना को प्रभावित कर रहा था।

लगातार दर्द, उल्टियां और सांस लेने में हो रही थी परेशानी

मरीज का पहले भी बाहर ऑपरेशन हो चुका था, लेकिन बीमारी दोबारा उभर आई। धीरे-धीरे गांठ इतनी बड़ी हो गई कि युवती को लगातार पेट दर्द, उल्टियां, कमजोरी, पेट में सूजन और सांस लेने में तकलीफ होने लगी। विशाल गांठ दाहिनी किडनी, यूरेटर और बड़ी आंत को दबा रही थी तथा लीवर की पित्त नलियों से भी जुड़ चुकी थी।

read also:जयपुर में बिजनेसमैन को ब्लैकमेल करने वाली युवती गिरफ्तार: जोधपुर में घर में दबिश देकर पकड़ा; रेप केस में फंसाने की धमकी देकर 90 लाख ऐंठे थे की टिप्स…

लीवर से पेल्विस तक फैली 31 सेमी गांठ, गीतांजलि के सर्जन ने जटिल सर्जरी कर दी नई जिंदगी

डॉ. हेमंत जैन की टीम ने लिया चुनौतीपूर्ण सर्जरी का फैसला

मरीज जब डॉ. हेमंत जैन के पास पहुंची तो विस्तृत जांच और सीटी स्कैन के बाद ऑपरेशन का निर्णय लिया गया।

डॉक्टरों के अनुसार यह सर्जरी कई कारणों से बेहद कठिन थी, क्योंकि ऑपरेशन के दौरान अत्यधिक रक्तस्राव, पित्त रिसाव, गंभीर संक्रमण और लीवर सहित अन्य अंगों को नुकसान पहुंचने का खतरा बना हुआ था।

विशेषज्ञ टीमवर्क और आधुनिक तकनीक से सफल हुआ ऑपरेशन

सभी जोखिमों के बावजूद विशेषज्ञ टीम ने पूरी योजना और सावधानी के साथ ऑपरेशन को सफलतापूर्वक पूरा किया। दोनों गांठों को सुरक्षित तरीके से निकाल दिया गया और अब मरीज पूरी तरह स्वस्थ है। इस जटिल सर्जरी में डॉ. हेमंत जैन के साथ डॉ. मीत पटेल, डॉ. मनन पटेल और डॉ. नीरज ने सहयोग किया।

read also:सूफी नगरी अजमेर दरगाह में खुला जन्नती दरवाजा: अकीदतमंदों का उमड़ा सैलाब, कई जगह अदा की गई नमाज, अमन-चैन के लिए मांगी दुआएं

एनेस्थीसिया और ओटी टीम ने निभाई अहम भूमिका

सर्जरी की सफलता में एनेस्थीसिया टीम के डॉ. अनुश, डॉ. यशवंत और डॉ. भाविक की महत्वपूर्ण भूमिका रही। वहीं ओटी स्टाफ में हेमंत गर्ग, जितेंद्र, किशन और अरविंद ने विशेष सहयोग प्रदान किया। 

—————————- 

#GeetanjaliHospital, #Udaipur, #LiverSurgery, #HydatidCyst, #MedicalNews, #DrHemantJain, #GastroSurgery, #Healthcare, #ComplexSurgery, गीतांजली हॉस्पिटल उदयपुर, हाइडेटिड सिस्ट सर्जरी, लीवर सर्जरी, डॉ हेमंत जैन, गैस्ट्रो सर्जरी, उदयपुर मेडिकल न्यूज, जटिल ऑपरेशन, Hydatid Cyst Treatment, Liver Surgery Udaipur

CATEGORIES
TAGS
Share This

COMMENTS

Wordpress (0)
Disqus ( )

अपने सुझाव हम तक पहुंचाएं और पाएं आकर्षक उपहार

खबरों के साथ सीधे जुड़िए आपकी न्यूज वेबसाइट से हमारे मेल पर भेजिए आपकी सूचनाएं और सुझाव: dusrikhabarnews@gmail.com