
अनदेखे पर्यटन स्थलों को मिलेगी वैश्विक पहचान, राजस्थान पर्यटन में आएगा नया दौर, राजस्थान बनेगा ‘365 डेज टूरिज्म स्टेट; दिया कुमारी का बड़ा विजन
राजस्थान पर्यटन को मिलेगा नया ग्लोबल विजन: दिया कुमारी ने ‘Visit My State’ और ऑफ-सीजन टूरिज्म पर दिया जोर
ऑफ-सीजन टूरिज्म से राजस्थान को मिलेगा नया पर्यटन मॉडल
‘Visit My State’ अभियान से बढ़ेगा घरेलू पर्यटन
बांसवाड़ा-शेखावाटी जैसे अननोन डेस्टिनेशंस पर सरकार का फोकस
नवीन सक्सेना,
जयपुर, Dusrikhabar.com। राजस्थान को सालभर पर्यटन का पसंदीदा गंतव्य बनाने की दिशा में राज्य सरकार ने नई रणनीति तैयार करनी शुरू कर दी है। उप मुख्यमंत्री एवं पर्यटन मंत्री दिया कुमारी ने पर्यटन उद्योग से जुड़े स्टेकहोल्डर्स के साथ वीडियो कॉन्फ्रेंस के जरिए बैठक कर ऑफ-सीजन टूरिज्म, अननोन डेस्टिनेशंस और घरेलू पर्यटन को बढ़ावा देने पर जोर दिया। उन्होंने “Visit My State” और “Holiday in Rajasthan” जैसे विशेष अभियान शुरू करने का सुझाव देते हुए कहा कि राजस्थान को वैश्विक पर्यटन मानचित्र पर नई पहचान दिलाने के लिए सरकार और पर्यटन उद्योग मिलकर काम करेंगे।
read also:कैसा रहेगा आपका आज, क्या कहता है भाग्यांक? 23 मई, शनिवार, 2026
राजस्थान को ‘Year Round Tourism State’ बनाने की तैयारी
उप मुख्यमंत्री दिया कुमारी की अध्यक्षता में सचिवालय से आयोजित इस वीडियो कॉन्फ्रेंस में पर्यटन विभाग और होटल-ट्रैवल इंडस्ट्री से जुड़े प्रमुख संगठनों के प्रतिनिधियों ने भाग लिया। बैठक में राजस्थान को केवल पीक सीजन तक सीमित न रखकर “वर्षपर्यंत पर्यटन राज्य” के रूप में विकसित करने की रणनीति पर चर्चा हुई।
दिया कुमारी ने कहा कि राजस्थान पर्यटन को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाने के लिए विभाग फैसिलिटेटर की भूमिका निभाएगा और पर्यटन उद्योग को हर संभव सहयोग दिया जाएगा।
read also:‘सर्जिकल स्किल्स ट्रेनिंग ऑन व्हील्स’ की GMCH उदयपुर में शुरुआत…
ऑफ-सीजन और मानसून टूरिज्म पर रहेगा फोकस
बैठक में सबसे ज्यादा जोर ऑफ-सीजन टूरिज्म और मानसून पर्यटन को बढ़ावा देने पर दिया गया। उप मुख्यमंत्री ने कहा कि पीक सीजन में जहां पर्यटकों की अधिक भीड़ रहती है, वहीं मानसून और शोल्डर सीजन में पर्यटन गतिविधियां कम हो जाती हैं।
उन्होंने बताया कि इन महीनों में ट्रैवल मार्ट, रोड शो, विशेष प्रमोशनल कैंपेन और सोशल मीडिया प्रचार के जरिए अधिक पर्यटकों को राजस्थान की ओर आकर्षित किया जाएगा।
‘Visit My State’ और ‘Holiday in Rajasthan’ अभियान होंगे शुरू
घरेलू पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए दिया कुमारी ने “Visit My State” और “Holiday in Rajasthan” जैसे विशेष अभियानों का सुझाव दिया। उन्होंने कहा कि इन अभियानों को डिजिटल और सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर प्रचारित किया जाएगा। सरकार का उद्देश्य है कि देशभर के पर्यटक राजस्थान को केवल सर्दियों में नहीं बल्कि पूरे साल यात्रा के लिए चुनें।
read also:31 जुलाई तक होंगे पंचायत-निकाय चुनाव, हाईकोर्ट का आदेश जारी, लेकिन इस शर्त के साथ…
बांसवाड़ा, झालावाड़ और शेखावाटी जैसे अननोन डेस्टिनेशंस पर फोकस
उप मुख्यमंत्री ने कहा कि राजस्थान में कई ऐसे क्षेत्र हैं जहां पर्यटन की अपार संभावनाएं हैं लेकिन अभी तक उन्हें पर्याप्त पहचान नहीं मिल पाई है।
उन्होंने विशेष रूप से बांसवाड़ा, झालावाड़, कोटा और शेखावाटी जैसे क्षेत्रों को राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर प्रमोट करने की बात कही। पर्यटन विभाग इन अननोन डेस्टिनेशंस को नई पहचान देने के लिए विशेष रणनीति पर काम कर रहा है।
विदेशी पर्यटकों को वापस लाने के लिए नई रणनीति
दिया कुमारी ने कहा कि कोविड-19 से पहले राजस्थान में आने वाले विदेशी पर्यटकों की संख्या अधिक थी, लेकिन अभी भी उस स्तर तक पूरी तरह वापसी नहीं हो पाई है। सरकार अब फॉरेन ट्रैवल मार्ट्स में भागीदारी बढ़ाकर राजस्थान पर्यटन को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर प्रमोट करेगी।
उन्होंने कहा कि केवल भागीदारी ही नहीं बल्कि लोकल एजेंट्स से मीटिंग, मीडिया इंटरैक्शन, ट्रैवल इन्फ्लुएंसर्स के साथ नेटवर्किंग और राजस्थानी संस्कृति और खानपान की प्रस्तुति जैसी गतिविधियों के जरिए “Make the Most of It” रणनीति अपनाई जाएगी।
मॉन्यूमेंट्स की टाइमिंग में होगा बदलाव
पर्यटकों की सुविधा के लिए कई ऐतिहासिक स्मारकों और सरकारी पर्यटन स्थलों को सुबह जल्दी और देर शाम तक खोलने की तैयारी भी की जा रही है। जहां सुरक्षा और लाइटिंग की व्यवस्था पूरी हो चुकी है वहां यह व्यवस्था लागू भी कर दी गई है।
जल्द लॉन्च होगा नया राजस्थान पर्यटन कैंपेन
उप मुख्यमंत्री ने जानकारी दी कि राजस्थान पर्यटन विभाग जल्द ही नया मीडिया और सोशल मीडिया कैंपेन लॉन्च करेगा, जिससे देश और दुनिया में राजस्थान की नई पर्यटन छवि पेश की जाएगी।
——————————–
#RajasthanTourism, #DiyaKumari #VisitMyState, #HolidayInRajasthan, #OffSeasonTourism, #RajasthanNews, #TravelRajasthan, #TourismIndustry, #UnknownDestinations, #IncredibleRajasthan,राजस्थान पर्यटन, दिया कुमारी, Visit My State Campaign, ऑफ-सीजन टूरिज्म, राजस्थान अननोन डेस्टिनेशंस, Rajasthan Tourism 2026, Holiday in Rajasthan, Foreign Travel Mart, राजस्थान पर्यटन विभाग
