“स्वास्थ्य ही सबसे बड़ी पूंजी”: GMCH हेल्थ टॉक में विशेषज्ञों ने उद्यमियों को दी हेल्दी लाइफस्टाइल की टिप्स…

“स्वास्थ्य ही सबसे बड़ी पूंजी”: GMCH हेल्थ टॉक में विशेषज्ञों ने उद्यमियों को दी हेल्दी लाइफस्टाइल की टिप्स…

जीएमसीएच के हेल्थ टॉक में उद्यमियों को स्वास्थ्य के प्रति किया जागरूक

कैंसर, गैस्ट्रो और न्यूरो बीमारियों पर विशेषज्ञ डॉक्टरों ने दी महत्वपूर्ण जानकारी

“स्वास्थ्य ही सबसे बड़ी पूंजी”: स्वस्थ जीवनशैली अपनाने पर दिया जोर

संदीप बहल,
उदयपुर,dusrikhabar.com। गीतांजलि मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल (GMCH) द्वारा आयोजित हेल्थ अवेयरनेस सेशन में बिजनेस कम्युनिटी और उद्यमियों को स्वास्थ्य जागरूकता, गंभीर बीमारियों की पहचान और आधुनिक उपचार पद्धतियों के बारे में महत्वपूर्ण जानकारी दी गई। बिजनेस डेवलपमेंट एवं उद्योग प्रोत्साहन से जुड़े एक प्रमुख बिजनेस एसोसिएशन ग्रुप के साथ मेडिकल पार्टनर के रूप में आयोजित इस कार्यक्रम में विशेषज्ञ डॉक्टरों ने स्वस्थ जीवनशैली अपनाने पर जोर दिया।

अच्छा स्वास्थ्य ही सफलता की असली नींव

जीएमसीएच के मार्केटिंग हेड कल्पेश चंद रजबर ने कहा कि स्वास्थ्य ही सबसे बड़ी पूंजी है और किसी भी व्यवसाय को सफलतापूर्वक आगे बढ़ाने के लिए व्यक्ति का स्वस्थ होना बेहद जरूरी है। उन्होंने कहा कि आज की भागदौड़ भरी जिंदगी में लोग अपने स्वास्थ्य को नजरअंदाज कर रहे हैं, जबकि समय पर जांच और विशेषज्ञ परामर्श से कई गंभीर बीमारियों से बचाव संभव है।

“स्वास्थ्य ही सबसे बड़ी पूंजी”: GMCH हेल्थ टॉक में विशेषज्ञों ने उद्यमियों को दी हेल्दी लाइफस्टाइल की टिप्स...

GMCH हेल्थ टॉक में विशेषज्ञ उद्यमियों को हेल्दी लाइफस्टाइल के टिप्स देते हुए।

कैंसर के शुरुआती लक्षण पहचानना है बेहद जरूरी

डॉ. यमन पाटीदार ने कैंसर जागरूकता पर जानकारी देते हुए कहा कि शुरुआती अवस्था में कैंसर की पहचान होने पर उसका सफल उपचार संभव है। उन्होंने नियमित हेल्थ चेकअप, समय पर जांच और जागरूकता को कैंसर से बचाव का सबसे प्रभावी तरीका बताया।

read also:राजस्थान में जल संरक्षण को बढ़ावा देना: डेयरी मंत्री ज़ोराराम कुमावत ने RCDF में किया राज्य स्तरीय डेयरी जल संरक्षण अभियान का शुभारंभ…

बदलती लाइफस्टाइल से बढ़ रहीं गैस्ट्रो समस्याएं

डॉ. हेमंत जैन ने पेट, लीवर और पाचन तंत्र से जुड़ी बीमारियों पर चर्चा करते हुए कहा कि बदलती जीवनशैली और गलत खानपान के कारण गैस्ट्रो संबंधी बीमारियां तेजी से बढ़ रही हैं। उन्होंने लोगों को समय रहते चिकित्सकीय सलाह लेने और संतुलित आहार अपनाने की सलाह दी।

“स्वास्थ्य ही सबसे बड़ी पूंजी”: GMCH हेल्थ टॉक में विशेषज्ञों ने उद्यमियों को दी हेल्दी लाइफस्टाइल की टिप्स...

GMCH हेल्थ टॉक में मौजूद शहर के प्रमुख उद्यमी।

आधुनिक तकनीक से संभव न्यूरो बीमारियों का इलाज

डॉ. तान्या दीक्षित ने स्ट्रोक, मस्तिष्क और नसों से जुड़ी न्यूरोवैस्कुलर बीमारियों पर जानकारी साझा की। उन्होंने बताया कि आधुनिक तकनीक आधारित उपचार और समय पर पहचान से गंभीर न्यूरोलॉजिकल समस्याओं को नियंत्रित किया जा सकता है।

read also:किडनी मरीज घर पर ही कर सकेंगे डायलिसिस: आरएनटी मेडिकल कॉलेज में नवाचार; मरीज के पेट में विशेष कैथेटर लगाया जाता

हेल्थ अवेयरनेस सेशन में फिट लाइफस्टाइल पर दिया जोर

कार्यक्रम के दौरान विशेषज्ञ डॉक्टरों ने प्रतिभागियों के सवालों के जवाब देते हुए नियमित स्वास्थ्य परीक्षण, तनावमुक्त जीवनशैली, संतुलित आहार और व्यायाम को बेहतर स्वास्थ्य का आधार बताया। बिजनेस समुदाय से जुड़े लोगों ने इस पहल को हेल्थ अवेयरनेस बढ़ाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम बताया।

———————— 

#GMCH, #Udaipur, #HealthAwareness, #CancerAwareness, #HealthyLifestyle, #MedicalSeminar, #Healthcare, #BusinessCommunity, #GeetanjaliHospital, GMCH Udaipur, हेल्थ अवेयरनेस सेशन, स्वास्थ्य ही सबसे बड़ी पूंजी, कैंसर जागरूकता, गैस्ट्रो बीमारियां, न्यूरोवैस्कुलर बीमारियां, उदयपुर हेल्थ न्यूज, Geetanjali Medical College Hospital, Healthy Lifestyle

CATEGORIES
TAGS
Share This

COMMENTS

Wordpress (0)
Disqus ( )

अपने सुझाव हम तक पहुंचाएं और पाएं आकर्षक उपहार

खबरों के साथ सीधे जुड़िए आपकी न्यूज वेबसाइट से हमारे मेल पर भेजिए आपकी सूचनाएं और सुझाव: dusrikhabarnews@gmail.com