
जयपुर 1 से 3 अगस्त तक होगा CaterCon India 2026 राष्ट्रीय महाकुंभ का आयोजन
जयपुर बनेगा देश के कैटरिंग उद्योग का सबसे बड़ा मंच
1 से 3 अगस्त तक जयपुर के JECC में होगा CaterCon India 2026
मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा और विधानसभा अध्यक्ष वासुदेव देवनानी करेंगे उद्घाटन
3,000 से अधिक प्रतिनिधि और 25,000 व्यापारिक आगंतुकों के पहुंचने की संभावना
500 से अधिक प्रदर्शक आधुनिक किचन तकनीक और उत्पादों का प्रदर्शन करेंगे
18 राज्यों के उत्कृष्ट कैटरर्स को एफएआईसी अवॉर्ड्स 2026 से किया जाएगा सम्मानित
विजय श्रीवास्तव,
जयपुर, dusrikhabar.com। राजस्थान की राजधानी जयपुर एक बार फिर राष्ट्रीय स्तर के भव्य आयोजन का गवाह बनने जा रही है। एफएआईसी द्वारा 1 से 3 अगस्त, 2026 तक जयपुर एग्जीबिशन एंड कन्वेंशन सेंटर (JECC) में 6वां एफएआईसी राष्ट्रीय अधिवेशन एवं प्रदर्शनी – CaterCon India 2026 आयोजित किया जाएगा।
गुरुवार को जयपुर में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस कर फेडरेशन ऑफ ऑल इंडिया कैटरर्स (FAIC) के पदाधिकारियों ने मीडिया से यह जानकारी साझा की। उन्होंने ये बताया कि यह आयोजन केवल कैटरिंग उद्योग का सम्मेलन नहीं, बल्कि रोजगार, नवाचार, कौशल विकास और भारतीय आतिथ्य संस्कृति को नई पहचान देने वाला राष्ट्रीय मंच साबित होगा।
read also:कैसा रहेगा आपका आज, क्या कहता है भाग्यांक? 31 जुलाई, शुक्रवार, 2026
देशभर के हजारों प्रोफेशनल्स होंगे एक मंच पर
तीन दिवसीय इस राष्ट्रीय सम्मेलन का उद्घाटन राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा तथा राजस्थान विधानसभा अध्यक्ष वासुदेव देवनानी करेंगे। देशभर से 3,000 से अधिक पंजीकृत प्रतिनिधि, 500 से अधिक प्रदर्शक तथा लगभग 25,000 व्यापारिक आगंतुक इसमें भाग लेंगे।
सम्मेलन में कैटरर्स, होटल व्यवसायी, बैंक्वेट संचालक, रेस्टोरेंट एवं कैफे मालिक, बेकरी विशेषज्ञ, डेयरी उद्यमी, खाद्य निर्माता, सप्लायर्स और हॉस्पिटैलिटी सेक्टर से जुड़े विशेषज्ञ एक मंच पर उद्योग के भविष्य पर विचार करेंगे।

एफएआईसी के पदाधिकारी जयपुर में प्रेसवार्ता को संबोधित करते हुए।
उद्योग को नई दिशा देंगे विशेषज्ञ, सम्मानित होंगे उत्कृष्ट कैटरर्स
इस आयोजन का सबसे बड़ा आकर्षण एफएआईसी अवॉर्ड्स 2026 होगा। राज्यसभा सांसद सतीश पूनिया की उपस्थिति में 18 राज्यों की 16-16 श्रेणियों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले शीर्ष तीन कैटरर्स को सम्मानित किया जाएगा। यह भारतीय कैटरिंग उद्योग के इतिहास का सबसे व्यापक राज्यस्तरीय सम्मान समारोह माना जा रहा है।
सम्मेलन में विश्वप्रसिद्ध मोटिवेशनल स्पीकर एवं बिजनेस कोच डॉ. विवेक बिंद्रा उद्यमिता, नेतृत्व और व्यवसाय विस्तार पर प्रेरक व्याख्यान देंगे। वहीं फूड सेफ्टी विशेषज्ञ डॉ. वी. पसुपति एफएसएसएआई, ISO-22000, HACCP, GMP एवं GHP जैसे वैश्विक गुणवत्ता मानकों पर तकनीकी जानकारी साझा करेंगे।
प्रमुख वक्ताओं और मुख्य अतिथियों के बयान
राष्ट्रीय अध्यक्ष नरेंद्र सोमानी ने कहा “6वां एफएआईसी राष्ट्रीय अधिवेशन हमारे संगठन की विकास यात्रा का ऐतिहासिक पड़ाव है। एफएआईसी अवॉर्ड्स 2026 भारतीय कैटरिंग उद्योग में उत्कृष्ट कार्य करने वाले पेशेवरों को राष्ट्रीय पहचान देगा। हमें विश्वास है कि जयपुर का यह सम्मेलन अब तक का सबसे बड़ा और प्रभावशाली आयोजन होगा।”
मानद वरिष्ठ महासचिव किरीट बुधदेव ने कहा “यह अधिवेशन भारतीय कैटरिंग उद्योग की एकजुटता और निरंतर प्रगति का प्रतीक है। तीन दिनों तक प्रतिनिधियों को तकनीकी सत्र, कार्यशालाएं, नेटवर्किंग और व्यवसाय विस्तार के अनेक अवसर मिलेंगे।”
read also:मुहर्रम, मजहबी झंडा और कांवड़ यात्रा… नेपाल में ऐसे फैली सांप्रदायिक हिंसा
उपाध्यक्ष सुनील सोनखिया ने कहा “जयपुर में इस राष्ट्रीय अधिवेशन की मेजबानी हमारे लिए गर्व की बात है। हमारा प्रयास है कि देशभर से आने वाले प्रतिनिधियों को राजस्थान की मेहमाननवाजी, संस्कृति और व्यावसायिक उत्कृष्टता का अविस्मरणीय अनुभव मिले।”
भोजन परोसने वालों के सम्मान और भविष्य का मंच
कैटरिंग उद्योग केवल भोजन उपलब्ध कराने का व्यवसाय नहीं, बल्कि लाखों परिवारों की आजीविका, हजारों युवाओं के रोजगार और भारतीय मेहमाननवाजी की पहचान है। ऐसे राष्ट्रीय सम्मेलन छोटे और मध्यम उद्यमियों को नई तकनीक, बेहतर गुणवत्ता, बड़े बाजार और नए व्यावसायिक अवसरों से जोड़ते हैं। इससे न केवल उद्योग मजबूत होता है बल्कि स्थानीय अर्थव्यवस्था, पर्यटन और रोजगार को भी नई गति मिलती है।
तीन दिवसीय आयोजन का ये रहेगा शेड्यूल:

जयपुर 1 से 3 अगस्त तक होगा CaterCon India 2026 का शेड्यूल।
——————————
#FAIC, #CaterConIndia2026, #Jaipur, #JECC, #CateringIndustry, #Hospitality, #BhajanLalSharma, #VasudevDevanani, #NarendraSomani, #SatishPoonia, #VivekBindra, #FoodIndustry, #BusinessNews, #RajasthanNews, #HindiNews, FAIC, CaterCon India 2026, जयपुर कैटरिंग सम्मेलन, JECC जयपुर, फेडरेशन ऑफ ऑल इंडिया कैटरर्स, कैटरिंग उद्योग, हॉस्पिटैलिटी इंडस्ट्री, भजनलाल शर्मा, वासुदेव देवनानी, नरेंद्र सोमानी, सतीश पूनिया, विवेक बिंद्रा, डॉ. वी. पसुपति
