Visitors: 5873373
अहमदाबाद विमान हादसे पर संसद में सरकार का चौंकाने वाला खुलासा: फ्यूल-स्विच सही था, फिर किसने बंद किए फ्यूल स्विच?

अहमदाबाद विमान हादसे पर संसद में सरकार का चौंकाने वाला खुलासा: फ्यूल-स्विच सही था, फिर किसने बंद किए फ्यूल स्विच?

 सरकार ने संसद में किया चौंकाने वाला खुलासा

 फ्यूल स्विच सही था, विमान निर्माता कंपनी के एडवांस टेस्ट में भी सिस्टम सामान्य 

 जबकि प्रारंभिक AAIB रिपोर्ट में फ्यूल स्विच बंद होने से इंजन बंद होने की बात कही गई थी

 कॉकपिट रिकॉर्डिंग ने कई सवाल खड़े किए, लेकिन जांच अभी जारी

 सरकार ने अंतिम जांच रिपोर्ट में देरी से इनकार किया

 हादसे में 260 लोगों की मौत हुई थी और केवल एक यात्री जीवित बचा था

 अंतिम रिपोर्ट के बाद ही दुर्घटना के वास्तविक कारणों का खुलासा होगा

विजय श्रीवास्तव,

जयपुर, dusrikhabar.com। देश के सबसे दर्दनाक विमान हादसों में शामिल अहमदाबाद एयर इंडिया AI-171 विमान दुर्घटना को लेकर सरकार ने संसद में बड़ा खुलासा किया है। विमान के फ्यूल कंट्रोल स्विच में किसी प्रकार की तकनीकी खराबी नहीं मिली है। इससे पहले प्रारंभिक जांच रिपोर्ट में यही माना गया था कि उड़ान भरने के तुरंत बाद फ्यूल स्विच बंद होने से दोनों इंजन बंद हो गए थे। हालांकि, सरकार ने कहा है कि अंतिम जांच अभी जारी है और सभी संभावित कारणों की गहन पड़ताल के बाद ही अंतिम निष्कर्ष सामने आएंगे।

read also:हिमाचल CM ने ADR रिपोर्ट को बताया गलत: बोले- संपत्ति बढ़ी नहीं घटी है; संदेह है तो ED-CBI से जांच कराएं, सबसे अमीर बताया था

260 जिंदगियों का दर्द आज भी ताजा, हादसे की असली वजह का इंतजार

12 जून 2025 को अहमदाबाद से लंदन जा रही एयर इंडिया की फ्लाइट AI-171 टेकऑफ के कुछ ही क्षण बाद नियंत्रण खो बैठी और मेघानीनगर स्थित बीजे मेडिकल कॉलेज के हॉस्टल से टकराकर दुर्घटनाग्रस्त हो गई।

इस भयावह हादसे में 241 यात्रियों और क्रू सदस्यों सहित जमीन पर मौजूद 19 लोगों की मौत हो गई थी। सिर्फ एक यात्री जीवित बच पाया, जबकि कई परिवार हमेशा के लिए उजड़ गए। हादसे ने पूरे देश को झकझोर दिया था और विमान सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े किए थे।

आपको बता दें कि इस विमान में गुजरात के पूर्व मुख्यमंत्री विजय रूपाणी सहित 169 भारतीय यात्री मौजूद थे। इसके अलावा, 53 ब्रिटिश, 1 कनाडाई और 7 पुर्तगाली नागरिक सावर थे। दरअसल, एयर इंडिया की फ्लाइट अहमदाबाद से लंदन के लिए उड़ान भरी थी। उड़ान भरने के 5 मिनट के भीतर ही फ्लेन क्रैश हो गया।

read also:कैसा रहेगा आपका आज, क्या कहता है भाग्यांक? 30 जुलाई, गुरुवार, 2026

संसद में सरकार का बड़ा बयान, फ्यूल कंट्रोल स्विच में नहीं मिली तकनीकी खामी

राज्यसभा में पूछे गए सवाल के जवाब में नागरिक उड्डयन राज्य मंत्री मुरलीधर मोहोल ने कहा कि विमान निर्माता कंपनी द्वारा किए गए एडवांस तकनीकी परीक्षणों में फ्यूल कंट्रोल स्विच में किसी प्रकार की खराबी नहीं पाई गई।

यह बयान इसलिए महत्वपूर्ण माना जा रहा है क्योंकि एयरक्राफ्ट एक्सीडेंट इन्वेस्टिगेशन ब्यूरो (AAIB) की प्रारंभिक रिपोर्ट में बताया गया था कि उड़ान भरने के कुछ सेकंड बाद दोनों इंजनों के फ्यूल कंट्रोल स्विच बंद हो गए थे, जिससे इंजनों में ईंधन की आपूर्ति रुक गई और विमान दुर्घटनाग्रस्त हो गया।

कॉकपिट रिकॉर्डिंग ने बढ़ाए थे सवाल, लेकिन जांच अभी जारी

प्रारंभिक जांच रिपोर्ट में कॉकपिट वॉयस रिकॉर्डर की रिकॉर्डिंग का भी उल्लेख किया गया था। इसमें एक पायलट दूसरे से पूछता सुनाई देता है कि फ्यूल स्विच क्यों बदले गए, जबकि दूसरा पायलट ऐसा करने से इनकार करता है।

इसी रिकॉर्डिंग के बाद यह सवाल उठने लगे थे कि क्या स्विच किसी पायलट ने बदले थे या फिर कोई तकनीकी गड़बड़ी थी। अब सरकार के नए बयान के बाद यह स्पष्ट हो गया है कि फ्यूल स्विच में तकनीकी खराबी की पुष्टि नहीं हुई है, लेकिन वास्तविक कारणों की जांच अभी पूरी नहीं हुई है।

read also:बड़ा खुलासा, एल्गोरिद्म की अदृश्य ताकत: सोशल मीडिया कैसे तय कर रहा है हमारी सोच की दिशा: भाग-1

सरकार बोली- अंतिम रिपोर्ट में देरी नहीं, तकनीकी जांच में लगता है समय

राज्यसभा में सरकार ने यह भी स्पष्ट किया कि अंतिम जांच रिपोर्ट जारी होने में किसी प्रकार की देरी नहीं हुई है।

सरकार के अनुसार, इतने बड़े विमान हादसों की जांच किसी निश्चित समय सीमा में पूरी नहीं की जा सकती। इसमें तकनीकी विश्लेषण, उड़ान डेटा, इंजन, सिस्टम, मानवीय पहलू और अन्य सभी संभावित कारणों की विस्तार से जांच की जाती है।

सरकार ने फिलहाल अंतिम रिपोर्ट जारी करने की कोई तारीख नहीं बताई है।

हादसे के दिन क्या हुआ था

  • 12 जून 2025 को एयर इंडिया की AI-171 फ्लाइट अहमदाबाद से लंदन के लिए रवाना हुई।
  • दोपहर 1:39 बजे रनवे-23 से विमान ने उड़ान भरी।
  • टेकऑफ के कुछ ही क्षण बाद पायलट ने मेडे कॉल‘ (आपातकालीन संदेश) भेजा।
  • इसके बाद एयर ट्रैफिक कंट्रोल से कोई संपर्क नहीं हो पाया।
  • Flightradar24 के अनुसार विमान का अंतिम सिग्नल 190 मीटर (625 फीट) की ऊंचाई पर मिला।
  • कुछ ही सेकंड बाद विमान मेडिकल हॉस्टल की इमारत से टकराकर दुर्घटनाग्रस्त हो गया।

read also:सावन का तीसरा सोमवार बेहद खास! मिलेगा महादेव का आशीर्वाद

तकनीकी जांच से ज्यादा जरूरी है पीड़ित परिवारों को सच्चाई मिलना

अहमदाबाद विमान हादसा केवल एक विमान दुर्घटना नहीं था, बल्कि सैकड़ों परिवारों की अधूरी जिंदगी की कहानी बन गया। जिन लोगों ने अपने प्रियजनों को खोया, उनके लिए आज भी सबसे बड़ा सवाल यही है कि आखिर यह हादसा क्यों हुआ?

सरकार का नया बयान जांच को एक नई दिशा देता है, लेकिन अंतिम रिपोर्ट का इंतजार अब भी उन परिवारों के लिए सबसे बड़ी उम्मीद बना हुआ है। सिर्फ दोष तय करना ही नहीं, बल्कि भविष्य में ऐसी त्रासदियों को रोकने के लिए पारदर्शी और निष्पक्ष जांच भी उतनी ही जरूरी है।

————————————–

#AhmedabadPlaneCrash, #AirIndiaAI171, #PlaneCrash, #FuelControlSwitch, #AAIB, #DGCA, #AviationNews, #RajyaSabha, #MurlidharMohol, #IndiaNews, #AircraftInvestigation, #BreakingNews, #HindiNews, अहमदाबाद विमान हादसा, Air India AI-171, फ्यूल कंट्रोल स्विच, विमान दुर्घटना, AAIB रिपोर्ट, मुरलीधर मोहोल, राज्यसभा, प्लेन क्रैश, एयर इंडिया, DGCA, विमान जांच, फ्लाइट AI171, विमान सुरक्षा, कॉकपिट रिकॉर्डिंग

CATEGORIES
TAGS
Share This

COMMENTS

Wordpress (0)
Disqus ( )