
77 वर्षीय महिला के 20 सेंमी. पेचीदा हर्निया का सफल ऑपरेशन, गीतांजली हॉस्पिटल का नया कीर्तिमान…!
77 वर्षीय महिला के 15×20 सेमी विशाल हर्निया का सफल उपचार, मिली नई जिंदगी
एक महीने की विशेष तैयारी और उन्नत तकनीक से संभव हुई जटिल सर्जरी
गीतांजली हॉस्पिटल की जनरल सर्जरी टीम का चुनौतीपूर्ण केस में नया कीर्तिमान
उददयपुर,dusrikhabar.com। उदयपुर स्थित गीतांजली मेडिकल कॉलेज एवं हॉस्पिटल की जनरल सर्जरी टीम ने एक जटिल और चुनौतीपूर्ण चिकित्सा प्रक्रिया को सफलतापूर्वक अंजाम देते हुए 77 वर्षीय महिला के विशाल हर्निया (15×20 सेंटीमीटर) का सफल ऑपरेशन किया है। अत्याधुनिक तकनीक, विशेषज्ञ चिकित्सकों और बहु-विषयक टीमवर्क की बदौलत मरीज को नई जिंदगी मिली है। ऑपरेशन के बाद महिला पूरी तरह स्वस्थ होकर सामान्य जीवन जी रही हैं।
read also:कैसा रहेगा आपका आज, क्या कहता है भाग्यांक? 12 जून, शुक्रवार, 2026
एक महीने की विशेष तैयारी से बनाई गई सफल सर्जरी की राह
रायबरेली (उत्तर प्रदेश) निवासी 77 वर्षीय महिला कई वर्षों से पेट में अत्यधिक सूजन, दर्द और चलने-फिरने में परेशानी का सामना कर रही थीं। परिजनों ने गीतांजली हॉस्पिटल के जनरल सर्जरी विभागाध्यक्ष डॉ. संजीव अग्रवाल से संपर्क किया। जांच के बाद चिकित्सकों ने पाया कि हर्निया का आकार बेहद बड़ा और जटिल था। इसके लिए चरणबद्ध उपचार योजना तैयार की गई।
अभिनव एयर इन्फ्लेशन तकनीक से बढ़ाई गई पेट की आंतरिक क्षमता
सर्जरी से पहले डॉ. मोहित कुमार बडगुर्जर और उनकी टीम ने एक विशेष तकनीक अपनाई। मरीज के पेट में कैथेटर लगाकर लगभग एक माह तक एयर इन्फ्लेशन प्रक्रिया की गई, जिससे पेट की आंतरिक गुहा (Abdominal Cavity) का आकार धीरे-धीरे बढ़ाया गया। इस तैयारी ने विशाल हर्निया की सर्जरी को अधिक सुरक्षित और सफल बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।
read also:मशहूर शूटर जसपाल राणा का निधन, 49 साल की उम्र में ली आखिरी सांस
उन्नत TAR तकनीक से मिली सफलता, मरीज लौटी सामान्य जीवन में
तैयारी पूरी होने के बाद डॉ. मोहित कुमार बडगुर्जर एवं टीम ने Posterior Component Separation (Bilateral T.A.R.) जैसी उन्नत सर्जिकल तकनीक का उपयोग कर सफल ऑपरेशन किया। एनेस्थीसिया विभाग से डॉ. अल्का छाबड़ा और डॉ. सीमा परतानी सहित ओटी टीम के सदस्य हेमंत, दीपक सेन और डॉ. कृष्णा ने इस जटिल प्रक्रिया में अहम योगदान दिया। ऑपरेशन के बाद मरीज की स्थिति तेजी से सुधरी और अब वह अपने दैनिक कार्य सहजता से कर पा रही हैं।
गीतांजली मेडिकल कॉलेज एवं हॉस्पिटल की यह उपलब्धि आधुनिक चिकित्सा सुविधाओं, अनुभवी चिकित्सकों और उत्कृष्ट टीमवर्क का उदाहरण है, जो जटिल से जटिल रोगों के सफल उपचार में लगातार नए मानक स्थापित कर रहा है।
————————–
#GeetanjaliHospital, #Udaipur, #HerniaSurgery, #MedicalAchievement, #GeneralSurgery, #Healthcare, #RajasthanNews, #GeetanjaliMedicalCollege, #PatientCare, #SurgicalSuccess, गीतांजली मेडिकल कॉलेज, गीतांजली हॉस्पिटल उदयपुर, विशाल हर्निया ऑपरेशन, हर्निया सर्जरी, डॉ. संजीव अग्रवाल, डॉ. मोहित कुमार बडगुर्जर, उदयपुर हेल्थ न्यूज, जटिल सर्जरी, मेडिकल उपलब्धि, हर्निया उपचार
