Visitors: 6701311
जोधपुर में अब सरकारी कामों के लिए नहीं लगाने पड़ेंगे बार-बार चक्कर, आज से शुरू होंगे शहरी सेवा शिविर

जोधपुर में अब सरकारी कामों के लिए नहीं लगाने पड़ेंगे बार-बार चक्कर, आज से शुरू होंगे शहरी सेवा शिविर

वार्डों में पहुंचेंगी सेवाएं, नहीं लगाने पड़ेंगे सरकारी दफ्तरों के चक्कर

पट्टा, नामांतरण और फायर एनओसी सहित कई काम होंगे मौके पर

15 जुलाई तक चलेंगे शिविर, लंबित मामलों के निस्तारण पर रहेगा फोकस

संदीप बहल,

जोधपुर,dusrikhabar.com। सरकारी दफ्तरों के चक्कर लगाकर परेशान होने वाले शहरवासियों के लिए राहत भरी खबर है। जोधपुर में आज से शहरी सेवा शिविरों की शुरुआत होने जा रही है, जहां नागरिकों की वर्षों से लंबित शिकायतों और विभिन्न प्रशासनिक कार्यों का मौके पर ही समाधान किया जाएगा। 15 जुलाई तक चलने वाले इन शिविरों का उद्देश्य आमजन को घर के नजदीक ही सरकारी सेवाएं उपलब्ध कराना और उनकी समस्याओं का त्वरित निस्तारण करना है। नगर निगम की इस पहल से हजारों नागरिकों को राहत मिलने की उम्मीद है।

read also:कैसा रहेगा आपका आज, क्या कहता है भाग्यांक? 12 जून, शुक्रवार, 2026

लंबित शिकायतों के समाधान के लिए शुरू हुआ विशेष अभियान

नगर निगम की ओर से शुरू किए जा रहे शहरी सेवा शिविरों में लंबे समय से लंबित मामलों को प्राथमिकता के आधार पर निपटाया जाएगा। पहले तीन शिविर पंडित दीनदयाल उपाध्याय पार्क और नगर निगम मुख्यालय में आयोजित किए जाएंगे। इन शिविरों में नागरिकों की समस्याओं को सुनकर उनका तत्काल समाधान करने का प्रयास किया जाएगा।

read also:77 वर्षीय महिला के 20 सेंमी. पेचीदा हर्निया का सफल ऑपरेशन, गीतांजली हॉस्पिटल का नया कीर्तिमान…!

जन्म-मृत्यु प्रमाण पत्र से लेकर पट्टों तक, मिलेंगी कई सेवाएं

नगर निगम आयुक्त राहुल जैन के अनुसार शिविरों में पट्टा जारी करने, नामांतरण, जन्म एवं मृत्यु पंजीकरण, फायर एनओसी, ट्रेड लाइसेंस, लीज होल्ड संपत्तियों को फ्री होल्ड में परिवर्तित करने सहित कई महत्वपूर्ण नागरिक सेवाओं से जुड़े मामलों का मौके पर ही निस्तारण किया जाएगा। इससे लोगों को अलग-अलग विभागों के चक्कर नहीं लगाने पड़ेंगे।

read also:बड़ीसादड़ी में जिला कलक्टर डॉ. मंजू ने सुनी लोगों की पीड़ा, सकारात्मक संवाद से खत्म हुआ अनशन

वार्डवार शिविरों से लोगों को मिलेगी बड़ी सुविधा

शहरी सेवा शिविरों का वार्डवार कार्यक्रम तय किया गया है ताकि हर क्षेत्र के नागरिकों को अपने नजदीक ही सेवाओं का लाभ मिल सके। नोडल अधिकारी एवं उपायुक्त कंचन राठौड़ ने बताया कि सभी संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए गए हैं कि नए और लंबित दोनों प्रकार के मामलों का समाधान प्राथमिकता के आधार पर किया जाए।

read also:अलविदा जसपाल राणा… भारतीय शूटिंग के स्वर्ण युग का अंत, कॉमनवेल्थ में 9 गोल्ड जीत मनवाया था लोहा

समस्याओं के निस्तारण का शेडयूल

डेट वार्ड/स्थान
12 से 13 जून

15 से 16 जून

18 से 19 जून

जोन फर्स्ट: वार्ड 1 से 5 और 23 से 36 (पंडित दीनदयाल पार्क, प्रताप नगर)

जोन सात: वार्ड 40 से 44, 45, 49 और 52 से 57 (नगर निगम मुख्यालय)

22 से 25 जून

29 जून

जोन सेकेंड: वार्ड संख्या: 6 से 9, 11 से 22 और 37 से 39 (पंचमुखी महादेव मंदिर, त्रिकोणा पार्क सेक्टर 15 )

जोन आठ: वार्ड संख्या: 58 से 71 ( राजमहल बालिका उच्च माध्यमिक विद्यालय, गुलाबसागर)

30 जून से 3 जुलाई 

6 से 7 जुलाई

जोन थर्ड: वार्ड 10, 16, 47, 48 और 50 (मुख्य सफाई निरीक्षक, नगर निगम कार्यालय, कुड़ी)

जोन छह: वार्ड 66, 72 से 77, 80 से 84, 88 और 89 ( श्यामा प्रसाद मुखर्जी पार्क मानजी का हत्था )

8 से 10 जुलाई

13 से 15 जुलाई

जोन पांच: वार्ड 85 से 87 और 90 से 100 (जेडीए पार्क, कीर्ति नगर, मंडोर)

जोन चार: वार्ड 51, 78 और 79 (नांदड़ी पंचायत भवन)

—————————–

 

#JodhpurNews, #UrbanServiceCamp, #NagarNigamJodhpur, #CitizenServices, #TradeLicense, #BirthCertificate, #FireNOC, #RajasthanNews, #PublicService, #Jodhpur, जोधपुर शहरी सेवा शिविर, नगर निगम जोधपुर, राहुल जैन आयुक्त, नागरिक सेवाएं, पट्टा शिविर, जन्म मृत्यु पंजीकरण, ट्रेड लाइसेंस, फायर एनओसी, जोधपुर समाचार

CATEGORIES
TAGS
Share This