
ताजा अपडेट: ACB की कार्रवाई में कृषि अधिकारियों के घरों से करोड़ों की संपत्ति के सुराग
कृषि अधिकारियों पर खाद कारोबारियों को डराकर वसूली का आरोप
ACB की कार्रवाई में कृषि अधिकारियों के घरों से करोड़ों की संपत्ति के सुराग
आय से अधिक संपत्ति की अफसर कर रहे जांच
महेश मीणा के घर से मिले 5 लाख नकद, दिल्ली में फ्लैट और दौसा में प्लॉट के दस्तावेज
भगवान सहाय यादव के घर से 10 प्लॉट, 1 फ्लैट, 184 ग्राम सोना और करीब 1 किलो चांदी के गहने बरामद
10 बैंक खातों और दो कारों की जानकारी भी जांच में आई सामने
खाद कंपनियों पर कार्रवाई का डर दिखाकर कथित अवैध वसूली का आरोप
नवीन सक्सेना,
जयपुर,dusrikhabar.com। खाद कंपनियों पर कार्रवाई का भय दिखाकर कथित तौर पर रिश्वत वसूलने के आरोप में गिरफ्तार कृषि विभाग के अधिकारियों की मुश्किलें लगातार बढ़ती जा रही हैं। भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (ACB) ने आरोपियों के घरों पर तलाशी अभियान चलाया तो नकदी, सोने-चांदी के आभूषण, दिल्ली में फ्लैट, दर्जनों प्लॉट और कई बैंक खातों से जुड़े दस्तावेज सामने आए। यह कार्रवाई केवल रिश्वत के मामले तक सीमित नहीं रही, बल्कि अब आय से अधिक संपत्ति (Disproportionate Assets) की जांच की दिशा में भी आगे बढ़ चुकी है।
रिश्वत के आरोप से शुरू हुई जांच, घरों की तलाशी में खुलने लगे संपत्ति के राज
गुरुवार को एसीबी ने जयपुर-दिल्ली नेशनल हाईवे पर शाहपुरा पुलिया के पास कृषि विभाग की सरकारी गाड़ी को रोककर तलाशी ली थी। जांच के दौरान सैंपल पैकेटों में छिपाकर रखे गए 2.63 लाख रुपए बरामद हुए।
प्रारंभिक जांच में सामने आया कि यह रकम भिवाड़ी और कोटपूतली-बहरोड़ क्षेत्र की खाद कंपनियों पर कार्रवाई का डर दिखाकर वसूली गई थी। इसके बाद एसीबी ने शुक्रवार को आरोपियों के घरों पर सर्च ऑपरेशन चलाया।
एक अधिकारी के पास दिल्ली में फ्लैट, दूसरे के घर मिले 10 प्लॉट और सोना-चांदी
जगतपुरा के प्रेम नगर स्थित कृषि अधिकारी महेश मीणा के घर की तलाशी में एसीबी को 5 लाख रुपए नकद, दिल्ली में एक फ्लैट और दौसा में एक प्लॉट के दस्तावेज मिले।
read also:कैसा रहेगा आपका आज, क्या कहता है भाग्यांक? 4 जुलाई, ‘शनिवार, 2026
वहीं कालवाड़ रोड स्थित कृषि अधिकारी भगवान सहाय यादव के घर से जांच टीम को—
- 10 प्लॉट और 1 फ्लैट के दस्तावेज
- 10 बैंक खातों का विवरण
- 184 ग्राम सोना
- करीब 1 किलो चांदी के आभूषण
- दो कारें
मिली हैं।
हालांकि कृषि अधिकारी चंदाराम और ड्राइवर रमेश चंद्र मीणा के घरों की तलाशी में कोई बड़ी बरामदगी नहीं हुई।
अब आय से अधिक संपत्ति का मामला भी दर्ज होगा
एसीबी अधिकारियों के अनुसार, अब तक मिली संपत्तियों और दस्तावेजों के आधार पर गिरफ्तार कृषि अधिकारियों के खिलाफ आय से अधिक संपत्ति का मामला भी दर्ज किया जाएगा।
read also:गर्मी का ‘द एंड’! अगले 4 दिन झूमकर बरसेंगे बादल, दिल्ली-यूपी समेत ऐसा रहेगा देश के मौसम का हाल
फिलहाल एसीबी की टीम आरोपियों से पूछताछ कर रही है और यह पता लगाने का प्रयास कर रही है कि क्या अवैध वसूली का यह नेटवर्क लंबे समय से संचालित हो रहा था और इसमें अन्य लोगों की भी भूमिका थी।
खाद कारोबारियों पर दबाव बनाकर वसूली का आरोप
जांच में यह भी सामने आया है कि आरोपी अधिकारी खाद कंपनियों पर कार्रवाई, सैंपल जांच और लाइसेंस संबंधी कार्रवाई का डर दिखाकर कथित रूप से अवैध वसूली करते थे। इसी सूचना के आधार पर एसीबी की स्पेशल इनवेस्टिगेशन यूनिट (SIU) ने हाईवे पर कार्रवाई कर सरकारी वाहन से नकदी बरामद की थी। यह मामला एक बार फिर सरकारी तंत्र में पारदर्शिता और जवाबदेही को लेकर सवाल खड़े कर रहा है।
———
#ACB Rajasthan, #Anti Corruption Bureau, #Agriculture Department, #Bribery Case, #Corruption News, #Jaipur News, #Rajasthan News, #Mahesh Meena, #Bhagwan Sahay Yadav, #Disproportionate Assets, #Breaking News
