
JEE Main 2026 Result: Allen Career Institute जयपुर का दबदबा, शहर के टॉप-5 सभी छात्र एलन से
ALLEN के श्रेष्ठ जसोरिया बने जयपुर सिटी टॉपर, AIR-30 हासिल
टॉप-100 और टॉप-2000 में भी एलन का दबदबा
नेशनल स्तर पर भी एलन स्टूडेंट्स का उत्कृष्ट प्रदर्शन
27 छात्र टॉप-2000 में शामिल
ऑडिटेड रिजल्ट्स के साथ पारदर्शिता बरकरार
विजय श्रीवास्तव,
जयपुर,dusrikhabar.com। नेशनल टेस्टिंग एजेंसी द्वारा जारी JEE Main 2026 के परिणामों में Allen Career Institute के जयपुर क्लासरूम स्टूडेंट्स ने एक बार फिर अपनी मजबूत पकड़ साबित की है। इस वर्ष जयपुर शहर के टॉप-5 सभी छात्र एलन से रहे, जिसने शहर के शैक्षणिक माहौल में संस्थान की श्रेष्ठता को और मजबूत किया है।
read also:कैसा रहेगा आपका आज, क्या कहता है भाग्यांक? 22 अप्रेल, बुधवार, 2026
जयपुर सिटी टॉपर्स (एलन क्लासरूम)
इस बार श्रेष्ठ जसोरिया ने ऑल इंडिया रैंक 30 हासिल कर जयपुर सिटी टॉपर बनने का गौरव प्राप्त किया। खास बात यह रही कि वे एसटी कैटेगरी में नेशनल टॉपर भी बने। उनके अलावा प्रखर शर्मा (AIR 38), रूचित अग्रवाल (AIR 48), लक्षित सिनसिनवार (AIR 73) और भव्य गर्ग (AIR 81) ने भी शानदार प्रदर्शन करते हुए शहर के टॉप-5 में जगह बनाई।

read also:नारायणा जयपुर के छात्रों का शानदार प्रदर्शन, JEE Main 2026 में सफलता का जश्न
एलन जयपुर के जोनल हेड Arun Jain ने बताया कि यह परिणाम संस्थान की मजबूत अकादमिक प्रणाली, अनुभवी फैकल्टी और छात्रों की निरंतर मेहनत का परिणाम है। उन्होंने कहा कि एलन का लक्ष्य केवल रिजल्ट देना नहीं, बल्कि छात्रों को बेहतर मार्गदर्शन और प्रतिस्पर्धात्मक माहौल प्रदान करना है।
रिजल्ट हाइलाइट्स (एलन जयपुर)
रिजल्ट के आंकड़ों पर नजर डालें तो एलन जयपुर के कुल 27 छात्र टॉप-2000 में शामिल हुए हैं। इनमें टॉप-50 में 3, टॉप-100 में 5, टॉप-200 में 7, टॉप-500 में 9 और टॉप-1000 में 19 छात्र शामिल हैं। यह प्रदर्शन दर्शाता है कि एलन का परिणाम केवल टॉप रैंक तक सीमित नहीं, बल्कि व्यापक स्तर पर भी मजबूत है।
read also:ब्लू स्टार का बड़ा दांव: 125 मॉडल की नई AC रेंज लॉन्च, AI, Wi-Fi, 56डिग्री..
नेशनल स्तर पर प्रदर्शन
नेशनल स्तर पर भी एलन के छात्रों ने शानदार सफलता हासिल की है। संस्थान के सीईओ Nitin Kukreja के अनुसार, इस बार टॉप-10 में एलन के 4 छात्र शामिल रहे। अर्णव गौतम (AIR 5), शुभम कुमार (AIR 6) और ऋषि प्रेमनाथ (AIR 8) जैसे छात्रों ने देशभर में संस्थान का नाम रोशन किया। इसके अलावा टॉप-20 में 9 और टॉप-100 में 41 छात्र एलन क्लासरूम से रहे।
read also:केरल में भीषण हादसा: पटाखा फैक्ट्री ब्लास्ट में 13 मजदूरों की मौत, कई घायल
शनल स्तर पर प्रदर्शन
रिजल्ट की पारदर्शिता बनाए रखने के लिए एलन ने अपने परिणामों को EY India से ऑडिट भी कराया है, जिससे इनकी विश्वसनीयता और मजबूत होती है।
सफलता के प्रमुख कारण
- अनुभवी और विशेषज्ञ फैकल्टी
- स्ट्रक्चर्ड स्टडी प्लान
- नियमित टेस्ट और एनालिसिस
- पर्सनल गाइडेंस और मेंटरिंग
क्या बोले अधिकारी
एलन के जोनल हेड अरुण जैन ने कहा कि संस्थान अपने अकादमिक एक्सीलेंस और बेहतर फैकल्टी के जरिए लगातार शानदार परिणाम दे रहा है और यह सिलसिला आगे भी जारी रहेगा।
शिक्षा विशेषज्ञों का मानना है कि बढ़ती प्रतिस्पर्धा के बीच इस तरह का लगातार प्रदर्शन किसी भी कोचिंग संस्थान की गुणवत्ता और अनुशासन को दर्शाता है। एलन जयपुर ने एक बार फिर यह साबित कर दिया है कि सही रणनीति, मार्गदर्शन और मेहनत से राष्ट्रीय स्तर की परीक्षाओं में शीर्ष स्थान हासिल किया जा सकता है।
———————–
#JEEMain2026, #AllenJaipur, #JaipurTopper, #EducationNews, #EngineeringEntrance, #AllenResults, #JEEUpdates, #StudentSuccess, JEE Main 2026 Result, Allen Jaipur Result, Jaipur Topper JEE Main, Allen Career Institute Results, JEE Main Topper 2026, Jaipur Coaching Result
