केरल में भीषण हादसा: पटाखा फैक्ट्री ब्लास्ट में 13 मजदूरों की मौत, कई घायल

केरल में भीषण हादसा: पटाखा फैक्ट्री ब्लास्ट में 13 मजदूरों की मौत, कई घायल

त्रिशूर में दोपहर 3:30 बजे हुआ दर्दनाक विस्फोट

मौके से 10 शव बरामद, 3 के शरीर के टुकड़े मिले

फैक्ट्री में काम कर रहे थे करीब 40 मजदूर

रेस्क्यू ऑपरेशन में लगातार धमाकों से आई बाधा

पीएम मोदी ने मुआवजे का किया ऐलान, घायलों के इलाज के निर्देश

महावीर सिंह,

तिरुवनंतपुरम, dusrikhabar.com। केरल के त्रिशूर जिले में मंगलवार को हुए पटाखा फैक्ट्री ब्लास्ट ने पूरे देश को झकझोर दिया। इस दर्दनाक हादसे में 13 मजदूरों की मौत हो गई, जबकि कई लोग गंभीर रूप से घायल हैं। प्रशासन और राहत टीमें मौके पर लगातार राहत और बचाव कार्य में जुटी हैं। मंगलवार दोपहर करीब 3:30 बजे एक पटाखा फैक्ट्री ब्लास्ट हुआ, जिसमें 13 मजदूरों की मौत हो गई। हादसे के वक्त फैक्ट्री में लगभग 40 मजदूर काम कर रहे थे।

read also:पचपदरा रिफाइनरी हादसे पर नया शगूफा !, किसके हाथाें होगा उद्घाटन?

राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण के अनुसार, मौके से 10 शव बरामद किए गए हैं, जबकि 3 लोगों के शरीर के चीथड़े मिले हैं। इस भयानक हादसे में कई मजदूर गंभीर रूप से झुलस गए हैं।

5 की हालत गंभीर 17 मजदूरों को आई मामूली चोट

घायलों को तुरंत आसपास के अस्पतालों में भर्ती कराया गया, जहां 5 लोगों की हालत गंभीर बनी हुई है, जबकि 17 मजदूरों को मामूली चोटें आई हैं। बताया जा रहा है कि पटाखों का निर्माण खेतों के बीच बने एक शेड में किया जा रहा था। हादसे के बाद मौके पर फायर ब्रिगेड, पुलिस और रेस्क्यू टीमें पहुंचीं, लेकिन रुक-रुक कर हो रहे विस्फोटों के कारण बचाव कार्य में काफी दिक्कतें आईं।

read also:किल्लत होते ही भेजा दोगुना तेल… टैंकर होर्मुज में रुके तो भारत के साथ खड़ा हुआ रूस

पीएम ने किया मुआवजे का ऐलान

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इस केरल फैक्ट्री हादसे पर गहरा शोक व्यक्त करते हुए मृतकों के परिजनों को 2-2 लाख रुपए और घायलों को 50 हजार रुपए की आर्थिक सहायता देने का ऐलान किया। पीएम ने कहा कि इस दुखद घटना में जान गंवाने वाले लोगों के परिवारों के प्रति उनकी गहरी संवेदनाएं हैं और घायलों के जल्द स्वस्थ होने की कामना की।

read also:चारधाम यात्रा के लिए जारी हुई हेल्थ एडवाइजरी: हर एक घंटे बाद 5-10 मिनट का ब्रेक लेने के निर्देश; जानिए कौनसी जांच जरूर करवाएं

इलाज के लिए विशेष इंतजाम

केरल की स्वास्थ्य मंत्री वीना जॉर्ज ने बताया कि त्रिशूर हादसे के घायलों के इलाज के लिए मेडिकल कॉलेज और जनरल अस्पतालों में विशेष इंतजाम किए गए हैं। मेडिकल कॉलेज में मास कैजुअल्टी प्रोटोकॉल लागू कर दिया गया है और बर्न यूनिट को अलर्ट पर रखा गया है। 

इसके अलावा तिरुवनंतपुरम, एर्नाकुलम, कोट्टायम और कोझिकोड जिलों से डॉक्टरों की टीमों को इलाज में सहायता के लिए बुलाया गया है।

read also:इस्लामाबाद वार्ता 2.0 से पहले प्रेसिडेंट ट्रंप ने की ईरान की तारीफ, लेकिन फिर दी ये बड़ी चेतावनी

————————

#Kerala News, #Thrissur Blast, #Factory Accident, #Labor Safety, #Breaking News, #India News, केरल पटाखा फैक्ट्री ब्लास्ट, त्रिशूर हादसा, मजदूरों की मौत, फैक्ट्री विस्फोट, केरल न्यूज, Firecracker Factory Blast Kerala

CATEGORIES
TAGS
Share This

COMMENTS

Wordpress (0)
Disqus ( )

अपने सुझाव हम तक पहुंचाएं और पाएं आकर्षक उपहार

खबरों के साथ सीधे जुड़िए आपकी न्यूज वेबसाइट से हमारे मेल पर भेजिए आपकी सूचनाएं और सुझाव: dusrikhabarnews@gmail.com