
बार काउंसिल ऑफ राजस्थान चुनाव आज: 84 हजार वोटर, 23 सीटों पर 234 उम्मीदवार मैदान में
तीन साल की देरी के बाद हो रहे अहम चुनाव, 8 साल बाद नई टीम चुनी जाएगी
पहली बार महिला अधिवक्ताओं को 30% आरक्षण, 57 महिला प्रत्याशी मैदान में
258 पोलिंग बूथ तैयार, जयपुर में सबसे ज्यादा 22 हजार वोटर्स
सुप्रीम कोर्ट कमेटी की निगरानी में होगा मतदान
मोबाइल और इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस पर पूरी तरह पाबंदी
विजय श्रीवास्वत,
जयपुर, dusrikhabar.com। प्रदेश की सबसे बड़ी वकील संस्था बार काउंसिल ऑफ राजस्थान चुनाव बुधवार को होने जा रहे हैं। करीब 84 हजार वकील वोटर्स इस चुनाव में हिस्सा लेंगे, जहां 23 सीटों पर 234 प्रत्याशी अपनी किस्मत आजमा रहे हैं। खास बात यह है कि इस बार महिला आरक्षण लागू किया गया है, जिससे चुनाव और भी ऐतिहासिक बन गया है।
read also:कैसा रहेगा आपका आज, क्या कहता है भाग्यांक? 22 अप्रेल, बुधवार, 2026
राजस्थान में वकीलों की शीर्ष संस्था बार काउंसिल ऑफ राजस्थान (BCR) के चुनाव आखिरकार तीन साल की देरी के बाद आयोजित हो रहे हैं। करीब 8 साल बाद हो रहे इन चुनावों में 23 पदों के लिए 234 प्रत्याशी मैदान में हैं, जिनके लिए 84,247 अधिवक्ता वोटिंग करेंगे।
इस बार का बार काउंसिल ऑफ राजस्थान चुनाव कई मायनों में खास है, क्योंकि यह सुप्रीम कोर्ट द्वारा गठित कमेटी की निगरानी में कराया जा रहा है। मतदान सुबह 8 बजे से शाम 5 बजे तक होगा। मतदान के बाद सभी मतपेटियां जिला जज के पास जमा करवाई जाएंगी और पुलिस सुरक्षा में जोधपुर भेजी जाएंगी, जहां 29 अप्रैल से मतगणना शुरू होगी।
read also:JEE Main 2026 Result: Allen Career Institute जयपुर का दबदबा, शहर के टॉप-5 सभी छात्र एलन से
जयपुर में सबसे ज्यादा वोटर्स
राज्यभर में मतदान के लिए 258 पोलिंग बूथ बनाए गए हैं। इनमें सबसे बड़ा पोलिंग बूथ राजस्थान हाईकोर्ट में बनाया गया है।हाईकोर्ट जयपुर में 14,781 वकील वोटर्स पंजीकृत हैं। यहां 200 कैबिन बनाए गए हैं, जिससे एक समय में 200 अधिवक्ता मतदान कर सकेंगे। जयपुर में कुल मिलाकर 22 हजार से ज्यादा वोटर्स हैं, जो इसे प्रदेश का सबसे बड़ा मतदान केंद्र बनाता है।
read also:नारायणा जयपुर के छात्रों का शानदार प्रदर्शन, JEE Main 2026 में सफलता का जश्न
पहली बार महिला आरक्षण लागू
इस बार के BCR चुनाव में पहली बार महिला अधिवक्ताओं को 30% आरक्षण दिया गया है।
- 23 में से 5 पद महिलाओं के लिए आरक्षित
- 2 महिला सदस्य को-ऑप्टेड होंगी
- कुल 25 सदस्यों में 7 महिलाएं होंगी
यही कारण है कि इस बार 57 महिला प्रत्याशी चुनाव मैदान में हैं, जो एक बड़ा बदलाव माना जा रहा है।
read also:ब्लू स्टार का बड़ा दांव: 125 मॉडल की नई AC रेंज लॉन्च, AI, Wi-Fi, 56डिग्री..
सख्त नियम: मोबाइल और प्रचार पर रोक
चुनाव को निष्पक्ष बनाने के लिए सख्त नियम लागू किए गए हैं।
- मतदान से 36 घंटे पहले प्रचार बंद
- मतदान केंद्र में मोबाइल, कैमरा, स्कैनर प्रतिबंधित
- केवल अधिकृत वोटर्स को ही प्रवेश
- 200 गज के दायरे में प्रचार पूरी तरह बैन
किसी भी प्रत्याशी या समर्थक को वोट मांगने, पर्चे बांटने या नारेबाजी की अनुमति नहीं होगी।
—————–
#Rajasthan News, #BCR Election, #Lawyer News, #Jaipur News, #Court Election, #Advocate News, #Breaking News, बार काउंसिल ऑफ राजस्थान चुनाव, BCR Election 2026, Advocate Voting Rajasthan, Lawyers Election Rajasthan, Jaipur Court Voting, Women Reservation BCR
