कैसा रहेगा आपका आज, क्या कहता है भाग्यांक? 9 जून, मंगलवार, 2026

कैसा रहेगा आपका आज, क्या कहता है भाग्यांक? 9 जून, मंगलवार, 2026

वैदिक पंचांग 

वैदिक पंचांग और भाग्यांक (Lucky Number) के जरिए जानिए ज्योतिष (Astrologer) पूनम गौड से कैसा रहेगा आपका आज का दिन?(dusrikhabar.com)

दिनांक – 9 जून 2026
दिन – मंगलवार
विक्रम संवत – 2083
शक संवत – 1947
अयन – उत्तर
ऋतु – ग्रीष्म ॠतु
मास – ज्येष्ठ (अधिक)
पक्ष – कृष्ण
तिथि – नवमी रहेगी रात्रि 02:34 तक तत्प्श्चात दशमी
नक्षत्र – पूर्वभाद्रपद रहेगा प्रातः 09:39 तक तत्प्श्चात उत्तरभाद्रपद
योग – प्रीति योग रहेगा प्रातः 08:18 तक तत्प्श्चात आयुष्मान
राहुकाल – 15:00 – 16:30
सूर्योदय – 05:23
सूर्यास्त – 19:18
दिशाशूल – उत्तर दिशा में

read also:जयपुर में 19 घंटे इंटरनेट बंद, 125 से अधिक अवैध निर्माण ध्वस्त, सड़क चौड़ीकरण के लिए सबसे बड़ा अभियान 

आपका आज

जन्म की तारीख, जन्म का महीना और जन्म के साल को जमा करके भाग्यांक निकाला जा सकता है। उदाहरण के तौर पर अगर किसी व्यक्ति का जन्म 15-10-1993 को हुआ है तो उसका भाग्यांक निकालने के लिए 1+5+1+0+1+9+9+3 = 29, अब 2+9 = 11 , 1+1 = 2 होगा। यानी उस व्यक्ति के लिए भाग्यांक 2 ​होगा।

भाग्यांक 1

आज धैर्य और विवेक से काम लेना आवश्यक होगा। किसी बड़े निवेश या जोखिम भरे निर्णय को टालना बेहतर रहेगा। पारिवारिक जीवन में शांति बनाए रखने का प्रयास करें। प्रेम संबंधों में साथी की भावनाओं को समझने की आवश्यकता होगी। विद्यार्थियों के लिए दिन अच्छा है, विशेषकर कठिन विषयों और गहन अध्ययन में सफलता मिल सकती है।

भाग्यांक 2

आज खर्चों पर नियंत्रण रखना आवश्यक होगा। पारिवारिक जीवन में असंतोष रह सकता है। प्रेम संबंधों में संवेदनशीलता अधिक रहेगी, इसलिए छोटी बातों को लेकर चिंता न करें। विद्यार्थियों के लिए दिन अनुकूल है, एकाग्रता बढ़ेगी और पढ़ाई में मन लगेगा।

read also:Gen-Z का नौकरियों से मोहभंग, सैलेरी से अधिक सुकुन और आजादी को प्रिफरेंस, फ्रीलांसिंग और पोर्टफोलियो करियर पहली पसंद…

भाग्यांक 3

आज हर कार्य में धीरे-धीरे प्रगति के संकेत हैं। किसी अनुभवी व्यक्ति की सलाह लाभदायक सिद्ध हो सकती है। पारिवार में सम्मान और सहयोग मिलेगा। प्रेम संबंधों में विश्वास और समझ बढ़ेगी। विद्यार्थियों के लिए दिन बहुत अच्छा है, विशेषकर रिसर्च और उच्च शिक्षा से जुड़े छात्रों को लाभ मिलेगा।

भाग्यांक 4

आज धन के लेन देन में सावधानी बरतें और किसी भी निर्णय को जल्दबाजी में न लें। पारिवारिक जीवन में जिम्मेदारियां बढ़ सकती हैं। प्रेम संबंधों में व्यवहारिक दृष्टिकोण लाभकारी रहेगा। विद्यार्थियों को मेहनत और अनुशासन बनाए रखना होगा।

भाग्यांक 5

आज नए अवसरों पर नजर बनाए रखें। पारिवारिक जीवन में संतुलन बना रहेगा। प्रेम संबंधों में धैर्य और स्पष्टता आवश्यक होगी। विद्यार्थियों के लिए दिन अच्छा है, अध्ययन और नई जानकारी प्राप्त करने में लाभ मिलेगा।

read also:राजस्थान में स्कूलों की छुट्टियां 7 दिन बढ़ाई: इस बार गर्मी की छुट्‌टी 43 दिन की रहेगी, प्रिंसिपल फिर से 2 लीव दे सकेंगे

भाग्यांक 6

आज आर्थिक मामलों में संतुलन बना रहेगा। घर और परिवार से जुड़ी किसी योजना पर विचार हो सकता है। जिंदगी में सब कुछ होते हुए भी असंतोष रह सकता है। विद्यार्थियों के लिए दिन अनुकूल है, विशेषकर रचनात्मक विषयों में सफलता मिल सकती है।

भाग्यांक 7

आज का दिन आपके लिए विशेष प्रभावशाली रह सकता है। आर्थिक मामलों में सोच-समझकर लिए गए निर्णय भविष्य में लाभ देंगे। रचनात्मकता से किये गए कार्य लाभकारी सिद्ध होंगें। धर्म के कार्यों में मन लगेगा। प्रेम संबंधों में गहराई और भावनात्मक जुड़ाव बढ़ सकता है। विद्यार्थियों के लिए दिन अत्यंत शुभ है, रिसर्च, लेखन और प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी में सफलता मिलने के योग हैं।

read also:दुबई में दर्दनाक सड़क हादसा… कई भारतीय मजदूरों की मौत, 9 घायल

भाग्यांक 8

आज आर्थिक मामलों में धैर्य बनाए रखें। लाभ मिलने में थोड़ी देरी हो सकती है, लेकिन प्रयास सफल रहेंगे। अतृप्त इच्छाएं असंतोष का कारण बन सकतीं हैं। पारिवारिक जीवन में जिम्मेदारियों का निर्वाह करना होगा। प्रेम संबंधों में साथी के साथ खुलकर संवाद करें। विद्यार्थियों के लिए दिन मेहनत का उचित फल देने वाला रहेगा।

भाग्यांक 9

आज आर्थिक मामलों में सोच-समझकर निर्णय लें और भावनाओं में बहकर कोई कदम न उठाएं। अपराधबोध से बाहर निकलने का प्रयास करें। प्रेम संबंधों में भावनात्मक संतुलन बनाए रखना आवश्यक होगा। विद्यार्थियों के लिए दिन अच्छा है, एकाग्रता और आत्मविश्वास दोनों में वृद्धि होगी।

ज्योतिषीय परामर्श : यदि आप अपनी जन्मकुंडली और ग्रह स्थिति के बारे में विस्तृत जानकारी चाहते हैं तो पूनम गौड़ से ज्योतिषीय सलाह के लिए WhatsApp करें  8826026945

read also:74 लाख में विदेश से खरीदी डॉक्टर बनने की डिग्री! SOG ने 3 डॉक्टरों को किया गिरफ्तार…

————————–

Vedic Panchang 2026, Today’s Panchang, Today’s Horoscope, Lucky Number Prediction, 2026, Today’s Auspicious Time, Rahukaal Today, Today’s Birth Number Horoscope, Numerology Prediction, Daily Horoscope February 2026, Today’s Auspicious Yoga, Today’s Nakshatra, Today’s Hindu Panchang, 2026, Poonam Gaur Astrology

CATEGORIES
TAGS
Share This

COMMENTS

Wordpress (0)
Disqus ( )

अपने सुझाव हम तक पहुंचाएं और पाएं आकर्षक उपहार

खबरों के साथ सीधे जुड़िए आपकी न्यूज वेबसाइट से हमारे मेल पर भेजिए आपकी सूचनाएं और सुझाव: dusrikhabarnews@gmail.com