
AI के दौर में भी ‘ह्यूमन टच’ जरूरी: गीतांजलि के HR कॉन्क्लेव 2026 में मंथन, AI को प्रतिस्पर्धी नहीं सहयोगी मानें..
Geetanjali Medical College & Hospital की तरफ से उदयपुर में बड़ा आयोजन
उदयपुर में जुटे 100 से अधिक HR एक्सपर्ट्स
मेडिकल के क्षेत्र में AI और ह्यूमन वैल्यूज़ पर हुई बड़ी चर्चा
उदयपुर, dusrikhabar.com। Geetanjali Medical College & Hospital की ओर से एचआर प्रोफेशनल्स सोसायटी उदयपुर के सहयोग से आयोजित “राउंड टेबल HR कॉन्क्लेव 2026” का पहला संस्करण बेहद सफल और भव्य रहा। शहर के एक प्रतिष्ठित रिसॉर्ट में आयोजित इस कार्यक्रम में कॉर्पोरेट, एजुकेशन और हेल्थकेयर सेक्टर से 100 से अधिक HR हेड्स और वरिष्ठ प्रोफेशनल्स ने भाग लिया। कार्यक्रम का मुख्य फोकस तेजी से बदलते दौर में AI और Human Touch के संतुलन पर रहा।
read also:कैसा रहेगा आपका आज, क्या कहता है भाग्यांक? 19 मई, मंगलवार, 2026
AI को प्रतिस्पर्धी नहीं, सहयोगी मानने पर जोर
कॉन्क्लेव में आयोजित पैनल डिस्कशन “HR Beyond Technology & AI” और “HR as a Strategic Business Partner” में विशेषज्ञों ने कहा कि Artificial Intelligence को HR के प्रतिस्पर्धी के रूप में नहीं बल्कि सहयोगी के रूप में देखना चाहिए। वक्ताओं ने बताया कि AI रिपिटेटिव टास्क और ऑपरेशनल दबाव को कम कर सकता है, जिससे HR प्रोफेशनल्स वर्कप्लेस कल्चर, एम्प्लॉई डेवलपमेंट और लीडरशिप बिल्डिंग जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर अधिक फोकस कर सकेंगे।
टेक्नोलॉजी और ह्यूमन वैल्यूज़ का संतुलन जरूरी: अंकित अग्रवाल
गीतांजलि ग्रुप के एग्जीक्यूटिव डायरेक्टर अंकित अग्रवाल ने कहा कि आज के डिजिटल युग में टेक्नोलॉजी के साथ ह्यूमन वैल्यूज़ और संवेदनशील नेतृत्व का संतुलन बनाए रखना बेहद जरूरी है। उन्होंने कहा कि ऐसे नॉलेज-ओरिएंटेड प्लेटफॉर्म HR प्रोफेशनल्स को नई सोच और दिशा प्रदान करते हैं।
HR अब केवल भर्ती तक सीमित नहीं: ऋषि कपूर
GMCH उदयपुर के ऋषि कपूर ने अपने संबोधन में कहा कि आज HR की भूमिका केवल हायरिंग और एडमिनिस्ट्रेशन तक सीमित नहीं रह गई है। अब HR किसी भी संगठन की Strategic Direction, Organizational Growth और सकारात्मक कार्य संस्कृति का मजबूत स्तंभ बन चुका है। उन्होंने इस कॉन्क्लेव को विभिन्न सेक्टर्स के HR लीडर्स के बीच अनुभव और नॉलेज शेयरिंग का महत्वपूर्ण मंच बताया।

Geetanjali Medical College & Hospital की तरफ से उदयपुर में HR कॉन्क्लेव के दौरान मंच पर मौजूद एचआर प्रोफेशनल्स अतिथि।
IIM उदयपुर और हिंदुस्तान जिंक के विशेषज्ञों ने साझा किए विचार
कार्यक्रम में गेस्ट ऑफ ऑनर के रूप में Indian Institute of Management Udaipur की हेड एग्जीक्यूटिव एजुकेशन डॉ. राजेश्वरी नरेंद्रन और Hindustan Zinc Limited के CHRO मुनिश वासुदेवा मौजूद रहे। डॉ. राजेश्वरी नरेंद्रन ने कहा कि HR को केवल पॉलिसी मेकिंग तक सीमित नहीं रहना चाहिए, बल्कि उसे “Champion of Cause” की भूमिका निभानी होगी।
आधुनिक हेल्थकेयर और मजबूत वर्क कल्चर पर भी चर्चा
डॉ. हरप्रीत सिंह ने “Geetanjali in New Era” विषय पर संस्थान की आधुनिक हेल्थकेयर सेवाओं और फ्यूचर विजन पर प्रकाश डाला। वहीं डॉ. आशीष शर्मा ने गीतांजलि की अत्याधुनिक लैब सुविधाओं और किफायती जांच सेवाओं की जानकारी दी।
नेटवर्किंग और नॉलेज शेयरिंग का बना मंच
कार्यक्रम में विभिन्न प्रतिष्ठित संस्थानों के HR एक्सपर्ट्स ने भाग लेते हुए कहा कि आज के समय में अलग-अलग सेक्टर्स के HR लीडर्स को एक मंच पर लाकर संवाद और नेटवर्किंग के अवसर उपलब्ध कराना बेहद जरूरी है। कार्यक्रम के अंत में नेटवर्किंग सेशन और गाला डिनर का आयोजन भी किया गया। इस मौके पर GMCH के हेड मार्केटिंग, कल्पेश चंद रजबार ने मीडिया को बताया कि ऐसे आयोजनों में न सिर्फ अनुभव साझा होता है बल्कि दुनिया में चल रही नई नई तकनीको के बारे में विस्तृत जानकारियां भी एक्सचेंज होती हैं।
read also:US में अडानी के खिलाफ दर्ज केस खत्म, $10 अरब निवेश के वादे के बाद फैसला
इनकी रही गरिमामयी उपस्थिति
आयोजन में सत्येंद्र गौर, बिजनेस हेड, अडानी रियल्टी एवं पूर्व सीएचआरओ अडानी गैस एवं अडानी विल्मर लिमिटेड, डॉ. राजीव पंड्या, सीएचआरओ, गीतांजलि ग्रुप उदयपुर, डॉ. एन.के. शर्मा, चेयरमैन, क्यूसीएफआई एवं पूर्व हेड एचआर, JK Tyre & Industries, डॉ. हरप्रीत सिंह, मेडिकल सुपरिटेंडेंट, जीएमसीएच उदयपुर, डॉ. आशीष शर्मा, प्रोफेसर एवं हेड, बायोकेमिस्ट्री विभाग, जीएमसीएच उदयपुर तथा बतूल हबीब, पीपल पार्टनर, धरोहर सहित विभिन्न प्रतिष्ठित संस्थानों के एचआर एक्सपर्ट्स उपस्थित रहे।
कार्यक्रम के मॉडरेटर्स के रूप में डॉ. महिमा बिरला, डायरेक्टर आईक्यूएसी, नारायणा बिजनेस स्कूल एवं डॉ. अरविंद एस. पेमावत, ग्रुप हेड – करियर डेवलपमेंट, गीतांजलि ग्रुप ने चर्चा का संचालन किया।आयोजन में GMCH के कॉर्पोरेट मैनेजर विवेक मिश्रा की विशेष उपस्थिति रही।
———————–
#GeetanjaliHospital, #HRConclave2026 #AIinHR, #HumanTouch #Udaipur, #HRLeadership, #WorkplaceCulture, #ArtificialIntelligence, #Healthcare, #CorporateHR,
Geetanjali HR Conclave 2026, AI in HR, Human, Touch in HR, Geetanjali Hospital Udaipur, HR Professionals Society Udaipur, HR Beyond Technology, HR Strategic Business Partner, AI and Human Values
