
राजस्थान में अब पांच की जगह चार दिन का सप्ताह..! पेट्रोल-डीजल बचत के लिए राजस्थान सरकार की नई गाइड लाइन
पीएम मोदी की अपील पर राजस्थान में कर्मचारियों के लिए नई गाइड लाइन
राजस्थान में सरकारी कार्यालयों में अब चार दिन का सप्ताह…!
एक दिन वर्कफ्रॉम होम, एक दिन पब्लिक ट्रांसपोर्ट से ऑफिस पहुंचेंगे सरकारी नुमाइंदे
नई गाइडलाइन का खाका तैयार, जल्द ही जारी होगी गाइडलाइन
राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा को वैवाहिक वर्षगांठ पर बहुत बहुत बधाई
विजय श्रीवास्तव,
जयपुर, dusrikhabar.com। पीएम मोदी की पेट्रोल-डीजल बचाओ अपील को गंभीरता से लेते हुए राजस्थान में मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के स्तर पर एक बड़ा फैसला लिया गया है। इस फैसले के अनुसार राजस्थान सरकार में सभी कर्मचारी-अफसर और नेता नई गाइड लाइन के अनुसार कार्य करेंगे।
यह भी पढ़ें:-
(आपको बता दें कि आज मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा और गीता देवी के विवाह की 38वीं वर्षगांठ है।
आज ही के दिन 1988 में उनका विवाह हुआ था, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सहित देश और दुनिया भर से उन्हें बधाई मिल रही है।
उन्हें इस शुभअवसर की दूसरी खबर की ओर से भी बहुत बहुत बधाई।)
—————
पेट्रोल-डीजल की खपत कम करने और ऊर्जा संरक्षण को बढ़ावा देने के उद्देश्य से राजस्थान सरकार जल्द ही नई कार्य प्रणाली लागू कर सकती है। सूत्रों के अनुसार मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के स्तर पर इस संबंध में व्यापक गाइडलाइन तैयार की जा रही है, जिसमें सरकारी कर्मचारियों, अधिकारियों और जनप्रतिनिधियों के लिए परिवहन और कार्यशैली से जुड़े कई बड़े बदलाव प्रस्तावित हैं।
सूत्रों की मानें तो प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की ईंधन बचत और पर्यावरण संरक्षण की अपील को गंभीरता से लेते हुए मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा प्रशासनिक स्तर पर कई प्रयोगों की तैयारी कर रहे हैं।
मुख्यमंत्री ने छोटा किया कारकेड, बेड़े में ईवी कार शामिल
मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा प्रधानमंद्धी नरेंद्र मोदी की अपील को काफी गंभीरता से ले रहे हैं। यही कारण है कि सीएम ने अपने कारकेड को छोटा कर दिया, खुद जहां भी जा रहे हैं इलेक्ट्रिक कार या व्हीकल से जा रहे हैं साथ ही अगर कहीं अफसरो की फौज साथ लेकर जाने की भी आवश्यकता हो रही है तो इलेक्ट्रिक बस को हायर कर अफसरों के साथ बस में बैठकर सीएम मौके पर पहुंच रहे हैं।
जानकार सूत्रों से मिल रही खबर के अनुसार इसी सप्ताह के अंत तक मुख्यमंत्री स्तर पर एक नई घोषणा होने वाली है…!
नई गाइडलाइन में हो सकते हैं ये बड़े बदलाव
- सभी कर्मचारी-अफसर सप्ताह में पांच दिन की जगह अब चार दिन ही आएंगे ऑफिस यानि एक दिन करेंगे वर्क फ्रॉम होम।
- सरकारी कर्मचारी-अफसर और जनप्रतिनिध सप्ताह में एक दिन ऑफिस पब्लिक ट्रांसपोर्ट से आएंगे।
- एक दिन सभी अफसर और कर्मचारी कार या व्हीकल पूलिंग का करेंगे उपयोग।
- प्रदेश में होने वाले सभी सेमिनार, कॉन्फ्रेंस और बैठकें सभी होंगी बंद।
- ऐसे आयोजनों में वर्चुअल यानि वीसी के माध्यम से सभी अफसर और कर्मचारी शामिल होंगे।
- गांव देहातों में जिला कलेक्टर द्वारा आयोजित रात्रि चौपाल और अन्य कार्यक्रमों में अगर जरूरी होगा तो ईवी के माध्यम से संबंधित पहुंचेंगे मौके पर।
- सरकारी सेवाओं का जनता ऑन लाइन उपयोग कर पाए, ऐसा सिस्टम बनाने के आदेश।
- सरकारी विभागों में वाहनों के अनावश्यक उपयोग को रोकने के आदेश।
- नई पहल के तहत दफ्तर आसपास रहने वाले अफसरों और कर्मचारियों को रोजमर्रा में ऑफिस आने-जाने के लिए साइकिल और ईवी के उपयोग की गाइडलाइन।
- ईवी कार और स्कूटर की खरीद पर बड़ी सब्सिडी की योजना।
- टेलीमेडिसिन और ऑन लाइन शिक्षा देने की गाइडलाइन।
- लंबी दूरी के माल परिवहन के लिए ट्रक एवं अन्य साधनों की जगह रेलवे का अधिक उपयोग करने की गाइडलाइन।
read also: विजय का कार नंबर CM2026, गिफ्ट में मिला, जानें खासियत
सूत्रों से मिल रही ताजा जानकारी के अनुसार इसी सप्ताह के अंत तक या अगले एक सप्ताह में इस संबंध में आदेश जारी हो जाएंगे। मुख्य सचिव के स्तर पर गाइड लाइन का खाका लगभग बनकर तैयार हो चुका है जो सीएम की मंजूरी के बाद एक सप्ताह के अंदर जारी हो जाएगा। सूत्रों की मानें तो गाइडलाइन के बिदुंओं का पालन नहीं करने वाले सरकारी कर्मचारियों पर कार्रवाई की गाज भी गिर सकती है।
——————————–
#Rajasthan, #BhajanlalSharma, #WorkFromHome, #PetrolDieselSaving, #EVPolicy,
#PublicTransport, #RajasthanGovernment, #EnergySaving, #CarPooling, #DigitalGovernance,
राजस्थान नई गाइडलाइन, 4 दिन ऑफिस वीक, पेट्रोल डीजल बचत, वर्क फ्रॉम होम राजस्थान, भजनलाल शर्मा,
पब्लिक ट्रांसपोर्ट, ईवी सब्सिडी, राजस्थान सरकार, कार पूलिंग, ऊर्जा संरक्षण
