उदयपुर में NH-48 पर चलते ट्रक में धमाके से लगी आग, ट्रक चालक…

उदयपुर में NH-48 पर चलते ट्रक में धमाके से लगी आग, ट्रक चालक…

उदयपुर में चलते ट्रक में अचानक ब्लास्ट, चारों तरफ फैली आग

पेट्रोल पंप के सामने हुआ हादसा, बड़ा खतरा टला

NH-48 पर लगा जाम, पुलिस ने संभाला मोर्चा

दमकल की मदद से आग पर पाया गया काबू

डीजल टंकी फटने की वजह अब भी स्पष्ट नहीं

सुश्री सोनिया, 

उदयपुर,dusrikhabar.com। राजस्थान के उदयपुर में एक बड़ा सड़क हादसा सामने आया है, जहां चलते ट्रक में अचानक धमाका हो गया। डीजल टंकी फटने से ट्रक आग का गोला बन गया। राहत की बात यह रही कि ड्राइवर ने समय रहते कूदकर अपनी जान बचा ली।

राजस्थान के उदयपुर जिले में सोमवार को एक बड़ा हादसा हो गया, जब चलते ट्रक में अचानक धमाका हो गया। यह हादसा पिपली गांव के पास नेशनल हाईवे 48 पर स्थित एक पेट्रोल पंप के सामने हुआ, जिससे इलाके में अफरा-तफरी मच गई।

read also:कैसा रहेगा आपका आज, क्या कहता है भाग्यांक? 20 अप्रेल, सोमवार, 2026

जानकारी के अनुसार, सोप स्टोन पाउडर से भरा ट्रक उदयपुर से अहमदाबाद की ओर जा रहा था, तभी अचानक उसकी डीजल टंकी फट गई और ट्रक में आग लग गई। आग इतनी तेजी से फैली कि ट्रक कुछ ही मिनटों में चारों तरफ से लपटों में घिर गया।

प्रत्यक्षदर्शी पेट्रोल पंप कर्मचारी मोड सिंह के अनुसार, ट्रक जैसे ही पंप के सामने रुका, अचानक तेज धमाके के साथ आग भड़क उठी। ड्राइवर ने तुरंत सूझबूझ दिखाते हुए ट्रक से कूदकर अपनी जान बचा ली, जिससे बड़ा हादसा टल गया।

read also:तमिलनाडु में पटाखा फैक्ट्री ब्लास्ट 23 की मौत, रेस्क्यू के समय दूसरा विस्फोट…

आग की भयावहता का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि लोगों द्वारा आग बुझाने की कोशिशें नाकाम रहीं और ट्रक पूरी तरह जलकर खाक हो गया। हादसे के कारण कुछ समय के लिए NH-48 पर लंबा जाम लग गया, जिससे यातायात प्रभावित हुआ।

सूचना मिलते ही ऋषभदेव थाना पुलिस मौके पर पहुंची। एएसआई अनिल मीणा और पुलिस टीम ने तुरंत ट्रैफिक को रोका और स्थिति को नियंत्रित किया। दमकल विभाग को बुलाकर काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया, जिसके बाद यातायात बहाल किया गया।

read also:200 फीट गहरी खाई में गिरी बस,दो महिलाओं की मौत: 31 घायल, कपड़ों से रस्सी बनाकर बाहर निकाला, कंधों पर उठाकर लाए; इंश्योरेंस-फिटनेस हो चुका खत्म

प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि डीजल टंकी फटने के कारण ही आग लगी, लेकिन टंकी फटने के असली कारणों का अभी पता नहीं चल पाया है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

——————–  

#UdaipurNews, #TruckExplosion, #RajasthanNews, #HighwayAccident, #BreakingNews, #NH48, #FireAccident, #IndiaNews, #RoadSafety, #LatestNews, उदयपुर ट्रक हादसा, डीजल टंकी ब्लास्ट, NH-48 हादसा, राजस्थान सड़क हादसा, Truck Explosion Udaipur

CATEGORIES
TAGS
Share This

COMMENTS

Wordpress (0)
Disqus ( )

अपने सुझाव हम तक पहुंचाएं और पाएं आकर्षक उपहार

खबरों के साथ सीधे जुड़िए आपकी न्यूज वेबसाइट से हमारे मेल पर भेजिए आपकी सूचनाएं और सुझाव: dusrikhabarnews@gmail.com