
तमिलनाडु में पटाखा फैक्ट्री ब्लास्ट 23 की मौत, रेस्क्यू के समय दूसरा विस्फोट…
तमिलनाडु के विरुधुनगर में ब्लास्ट में 23 लोगों की मौत, 16 महिलाएं शामिल
शाम 3:30 बजे हुआ पहला विस्फोट, कई मजदूर मलबे में दबे
रेस्क्यू के दौरान दूसरा ब्लास्ट, 13 पुलिस व फायरकर्मी घायल
फैक्ट्री के तीन कमरे पूरी तरह ध्वस्त, आसपास की इमारतें भी प्रभावित
धमाके के बाद लगातार फूटते रहे पटाखे, बचाव कार्य में आई मुश्किलें
13 अप्रैल को भी इसी इलाके में हुआ था हादसा, जांच के आदेश
चेन्न्ई: dusrikhabar.com। तमिलनाडु के विरुधुनगर में पटाखा फैक्ट्री में हुए भीषण विस्फोट ने पूरे देश को झकझोर दिया है। इस हादसे में 23 से अधिक लोगों की मौत हो चुकी है, जिनमें 16 महिलाएं शामिल हैं। राहत-बचाव के दौरान दूसरा धमाका होने से स्थिति और भयावह हो गई।
read also:कैसा रहेगा आपका आज, क्या कहता है भाग्यांक? 20 अप्रेल, सोमवार, 2026
तमिलनाडु के विरुधुनगर जिले में रविवार शाम करीब 3:30 बजे एक पटाखा फैक्ट्री में जोरदार विस्फोट हुआ, जिसने पूरे इलाके को दहला दिया। शुरुआती रिपोर्ट के मुताबिक, पहले धमाके में करीब 18 लोगों की मौत हुई थी, लेकिन रेस्क्यू ऑपरेशन के दौरान दूसरा विस्फोट होने से मृतकों की संख्या बढ़कर 23 से ज्यादा हो गई।
हादसे में 16 महिलाओं की मौत की पुष्टि हुई है, जबकि कई अन्य मजदूर गंभीर रूप से घायल हैं। घायलों को नजदीकी अस्पतालों में भर्ती कराया गया है, जहां उनका इलाज जारी है।
read also:Global Need for Health Budget Reforms: Dr. Ramesh Gandhi Calls for Major Changes in India
विस्फोट इतना जबरदस्त था कि फैक्ट्री के तीन कमरे पूरी तरह ध्वस्त हो गए, वहीं आसपास की कई इमारतों को भी नुकसान पहुंचा। घटना के बाद भी फैक्ट्री में मौजूद पटाखे लगातार फूटते रहे, जिससे बचाव कार्य में काफी दिक्कतें आईं।
रेस्क्यू ऑपरेशन के दौरान हुए दूसरे धमाके में पुलिस और फायर ब्रिगेड के 13 जवान घायल हो गए। यह हादसा प्रशासन के लिए भी बड़ी चुनौती बन गया।
प्रशासन ने मामले में FIR दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। शुरुआती आशंका है कि फैक्ट्री में सुरक्षा मानकों की अनदेखी की गई थी।
गौरतलब है कि इससे पहले 13 अप्रैल को भी इसी जिले के सथिरापट्टी इलाके में एक पटाखा फैक्ट्री में विस्फोट हुआ था, जिसमें दो मजदूरों की मौत हुई थी। लगातार हो रहे ऐसे हादसों ने सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।
——————-
