
जयपुर में CNG महंगी, 1 जून से पेट्रोल पंप हड़ताल की चेतावनी: क्या किसी दोहरी नीति तो शिकार हो रही जनता?
टोरेंट गैस ने बढ़ाई CNG की कीमत, अब 96 रुपए प्रति किलो मिलेगी गैस
1 जून से हड़ताल पर जा सकते हैं प्रदेशभर के पेट्रोल पंप संचालक
पेट्रोल-डीजल सप्लाई संकट से कई पंप हो रहे ड्राई
पेट्रोलियम विशेषज्ञ बोले- जनता के साथ हो रही दोहरी नीति
किसानों, परिवहन और आमजन पर बढ़ेगा महंगाई का असर
नवीन सक्सेना,
जयपुर,dusrikhabar.com। राजस्थान की राजधानी जयपुर में लगातार बढ़ रही ईंधन कीमतों ने आमजन की मुश्किलें और बढ़ा दी हैं। पेट्रोल-डीजल और LPG के बाद अब CNG कीमतों में भी बढ़ोतरी कर दी गई है। जयपुर में सीएनजी सप्लाई करने वाली टोरेंट गैस लिमिटेड ने 1.59 रुपए प्रति किलो की बढ़ोतरी की घोषणा की है, जो 26 मई रात 12 बजे से लागू होगी। दूसरी ओर राजस्थान पेट्रोलियम डीलर एसोसिएशन ने 1 जून से हड़ताल पर जाने की चेतावनी देकर सरकार की चिंता बढ़ा दी है।
जयपुर में अब 96 रुपए प्रति किलो मिलेगी CNG
टोरेंट गैस लिमिटेड द्वारा जारी नई दरों के अनुसार जयपुर में अब CNG करीब 96 रुपए प्रति किलोग्राम की दर से मिलेगी। फिलहाल शहर में CNG की कीमत 94.41 रुपए प्रति किलो है।
कंपनी पहले भी अप्रैल महीने में दो बार कीमतें बढ़ा चुकी है।
- पहली बार 2.50 रुपए प्रति किलो
- दूसरी बार 50 पैसे प्रति किलो
अब तीसरी बार 1.59 रुपए प्रति किलो की वृद्धि की गई है।
जानकारी के अनुसार अकेले जयपुर में टोरेंट कंपनी हर दिन करीब 2 लाख किलो CNG सप्लाई करती है।
read also:कैसा रहेगा आपका आज, क्या कहता है 27मई का आपका भाग्यांक
1 जून से हड़ताल पर जा सकते हैं पेट्रोल पंप संचालक
राजस्थान पेट्रोलियम डीलर एसोसिएशन ने मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा को पत्र लिखकर चेतावनी दी है कि यदि सरकार ने 1 जून 2026 से पहले समस्याओं का समाधान नहीं किया तो प्रदेशभर के पेट्रोल पंप संचालक हड़ताल और धरना-प्रदर्शन शुरू करेंगे।
एसोसिएशन के अध्यक्ष राजेंद्र सिंह भाटी ने आरोप लगाया कि लगातार पत्र और ईमेल भेजने के बावजूद शासन स्तर पर कोई सुनवाई नहीं हो रही है।
डीलर्स का कहना है कि पेट्रोल-डीजल की सप्लाई लगातार प्रभावित हो रही है, जिससे कई पेट्रोल पंप रोजाना ड्राई हो रहे हैं।
read also:GMCH की “इमरजेंसी वॉकाथॉन” बनी स्वास्थ्य जागरूकता का संदेश
तेल कंपनियों ने तय की ईंधन बिक्री सीमा
डीलर्स के अनुसार तेल कंपनियों ने पेट्रोल और डीजल की बिक्री पर सीमाएं तय कर दी हैं।
- इंडियन ऑयल ने एक ग्राहक को 50 हजार रुपए तक डीजल और 5 हजार रुपए तक पेट्रोल देने की सीमा तय की है।
- भारत पेट्रोलियम और हिंदुस्तान पेट्रोलियम ने भी ईंधन आपूर्ति सीमित कर दी है।
डीलर्स का कहना है कि अगर कोई संचालक तय सीमा से अधिक ईंधन देता है तो उसके खिलाफ कार्रवाई की जा रही है। इससे जनता में भ्रम और पेट्रोल पंपों पर भीड़ की स्थिति बन रही है।
फ्लोमीटर लगाने और पारदर्शिता की मांग
पेट्रोलियम डीलर्स ने सरकार से पेट्रोल पंपों और तेल डिपो पर फ्लोमीटर लगाने की मांग दोहराई है। उनका कहना है कि पूरी सप्लाई चेन में पारदर्शिता जरूरी है, केवल डीलर्स को जिम्मेदार ठहराना उचित नहीं।
read also:राजस्थान का मेगा वॉटर मिशन: हाईटेक जलाशय, रेत के बीच पानी का महासागर, 50 लाख लोगों को मिलेगी राहत
एसोसिएशन ने यह भी आरोप लगाया कि तेल कंपनियों के निर्देश कंट्रोल एक्ट-2000 और MSHSD कंट्रोल एक्ट-2005 के नियमों का उल्लंघन कर रहे हैं।
किसानों और आमजन पर पड़ेगा बड़ा असर
डीलर्स ने किसानों को ड्रम में डीजल आपूर्ति रोकने के फैसले पर भी नाराजगी जताई है। उनका कहना है कि बारिश और बुवाई के मौसम में किसानों को डीजल की जरूरत बढ़ेगी, लेकिन कंपनियों की पाबंदियों के कारण ग्रामीण क्षेत्रों में गंभीर संकट पैदा हो सकता है।
बहरहाल पेट्रोलियम विशेषज्ञों का कहना है कि सरकार और तेल कंपनियां जनता के साथ “दोहरी चाल” चल रही हैं। एक तरफ लगातार ईंधन की कीमतें बढ़ाई जा रही हैं, दूसरी तरफ सप्लाई पर पाबंदियां लगाई जा रही हैं।
विशेषज्ञों का मानना है कि इससे परिवहन, खेती और रोजमर्रा की वस्तुओं की कीमतों पर सीधा असर पड़ेगा और महंगाई और बढ़ सकती है।
————————
#CNGPrice, #JaipurNews, #FuelCrisis, #PetrolPumpStrike, #TorrentGas, #PetrolDiesel, #Inflation, #RajasthanNews, #FuelPriceHike, #CNGRate, जयपुर CNG कीमत, CNG महंगी, पेट्रोल पंप हड़ताल, राजस्थान पेट्रोलियम डीलर एसोसिएशन, टोरेंट गैस लिमिटेड, पेट्रोल-डीजल संकट, ईंधन कीमत बढ़ोतरी, राजस्थान महंगाई
