राजस्थान के दो युवा IAS अफसरों की केंद्र में एंट्री की चर्चा…! सचिवालय में कुछ अफसरों के पेट में दर्द…

राजस्थान के दो युवा IAS अफसरों की केंद्र में एंट्री की चर्चा…! सचिवालय में कुछ अफसरों के पेट में दर्द…

राजस्थान के युवा IAS दंपत्ति की दिल्ली दौड़ तेज

केंद्र प्रतिनियुक्ति की चर्चाओं से सचिवालय में हलचल

दोनों अफसर राजस्थान सरकार में हैं महत्वपूर्ण पदों पर

दोनों प्रदेश के मुखिया और सह मुखिया के विभागों में हैं कार्यरत

विजय श्रीवास्तव,

जयपुर,dusrikhabar.com, IAS अफसरों के केंद्र की पोस्टिंग पर जाना बड़ी बात है, क्योंकि दिल्ली पहुंचना योग्यता और अफसर की साख-संबंधों को दर्शाता है। यही कारण है कि सचिवालय के गलियारों में इस तरह की पोस्टिंग चर्चा में रहती है।

इस बार राजस्थान के दो IAS दम्पत्ति की केंद्र में जाने की चर्चा जोरों पर है। दोनों अफसर अभी एकदम युवा हैं और दोनों राजस्थान में महत्वपूर्ण पदों पर कार्यरत हैं। हालांकि इस चर्चा से ब्यूरोक्रेसी के अफसरों में कुछ के पेट में दर्द भी है इनके प्रतिनियुक्ति पर जाने से। उन्हे लगता है कम अनुभव और वरिष्ठता श्रेणी में काफी नीचे पायदान पर होने के बावजूद सुपरसीड करके इन्हें दिल्ली का रास्ता कैसे मिला?

read also:कैसा रहेगा आपका आज, क्या कहता है भाग्यांक? 19 मई, मंगलवार, 2026

राजस्थान प्रशासनिक गलियारों में तेज हुई चर्चाएं

जानकार सूत्रों की मानें तो प्रदेश के मुखिया के स्तर पर दोनों अधिकारियों को दिल्ली भेजने की रणनीति तैयार की जा चुकी है। हालांकि अभी तक आधिकारिक आदेश जारी नहीं हुए हैं, लेकिन प्रशासनिक हलकों में इसे लगभग तय माना जा रहा है। यदि ऐसा होता है तो राजस्थान कैडर के दो युवा-योग्यताधारी और प्रभावशाली अधिकारी राष्ट्रीय स्तर पर नई जिम्मेदारी में नजर आएंगे।

केंद्र में नियुक्ति के क्या हो सकते हैं मायने?

विश्लेषकों का मानना है कि यदि दोनों अधिकारियों की प्रतिनियुक्ति होती है तो राजस्थान कैडर की पकड़ केंद्र में और मजबूत हो सकती है। डिजिटल गवर्नेंस, प्रशासनिक सुधार, पर्यटन और नीति निर्माण जैसे क्षेत्रों में दोनों का अनुभव केंद्र सरकार के लिए उपयोगी साबित हो सकता है। साथ ही इसे राजस्थान प्रशासन में भविष्य के बड़े फेरबदल का संकेत भी माना जा रहा है।

read also:AI के दौर में भी ‘ह्यूमन टच’ जरूरी: गीतांजलि के HR कॉन्क्लेव 2026 में मंथन, AI को प्रतिस्पर्धी नहीं सहयोगी मानें..

राजनीतिक और प्रशासनिक दृष्टि से अहम संकेत

राजस्थान में हाल के महीनों में लगातार प्रशासनिक फेरबदल देखने को मिले हैं। ऐसे में इन दोनों अधिकारियों का केंद्र में जाना राज्य प्रशासन में बड़े बदलावों का संकेत भी माना जा रहा है। साथ ही यह भी माना जा रहा है कि केंद्र सरकार अनुभवी और परिणाम आधारित अधिकारियों को महत्वपूर्ण भूमिकाओं में लाने की रणनीति पर काम कर रही है।

युवा, डायनामिक और चर्चाओं के केंद्र में यह IAS दंपत्ति

राजस्थान कैडर के इस IAS दंपत्ति को प्रशासनिक नवाचार, तेज निर्णय क्षमता और प्रभावी कार्यशैली के लिए जाना जाता है। दोनों अधिकारी नगर निगम, रीको, स्वच्छ भारत मिशन और जिला प्रशासन, खेल, राजस्व और प्रशासनिक सुधार विभाग जैसे पदों पर अहम जिम्मेदारियां निभा चुके हैं। एक अफसर को प्रशासनिक सुधार में प्रभावी काम के लिए तो दूसरे को राष्ट्रीय स्तर पर सम्मान भी मिल चुका है।

read also:राजस्थान में अब पांच की जगह चार दिन का सप्ताह..! पेट्रोल-डीजल बचत के लिए राजस्थान सरकार की नई गाइड लाइन

कम अनुभव में दिल्ली पहुंचने की चर्चा से हलचल

राजस्थान कैडर के दोनों अफसरों को केंद्र सरकार में प्रतिनियुक्ति पर भेजे जाने की चर्चाओं ने प्रशासनिक गलियारों में नई बहस छेड़ दी है। एक वरिष्ठ आईएएस अफसर ने बताया कि दोनों अधिकारियों का कार्यकाल केंद्र में जाने के लिए अभी कम है, वहां के लिए जो अनुभव की जरूरत है वो अपेक्षाकृत छोटा और सीमित है, ऐसे में इतनी जल्दी केंद्र में महत्वपूर्ण जिम्मेदारी मिलने की खबरें चौंकाने वाली हो सकती हैं। इसी सूचना को लेकर कई तरह की चर्चाएं सामने आ रही हैं।

read also: राज्य चुनाव आयोग के खिलाफ अवमानना याचिका पर टली सुनवाई: सरकार और आयोग के प्रार्थना-पत्र पर फैसला रिजर्व के चलते टली; आयुक्त को मिला था नोटिस

‘वरदहस्त’, राजनीतिक समर्थन और दिल्ली कनेक्शन 

सूत्रों के अनुसार प्रशासनिक हलकों में यह भी कहा जा रहा है कि दोनों अधिकारियों को किसी वरिष्ठ केंद्रीय मंत्री या प्रभावशाली नौकरशाह का समर्थन प्राप्त है। कुछ लोग इसे एक राष्ट्रीय संगठन और राजनीतिक समीकरणों से भी जोड़कर देख रहे हैं। हालांकि इन चर्चाओं की कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है, लेकिन सचिवालय के गलियारों में इस संभावित प्रतिनियुक्ति को लेकर लगातार सुगबुगाहट बनी हुई है।

सूत्रों के अनुसार यह IAS दंपत्ति दिल्ली के पड़ोसी राज्य पंजाब से रखतें हैं ताल्लुक, ऐसे में यदि दोनों अधिकारियों की दिल्ली में नियुक्ति होती है तो वे अपने गृह क्षेत्र के अधिक करीब हो जाएंगे। यही वजह है कि इस संभावित बदलाव को व्यक्तिगत और प्रशासनिक दोनों दृष्टियों से अहम माना जा रहा है।

read also:ग्लैमर वर्ल्ड, सीक्रेट पिल्स और उज्बेकिस्तान… ट्विशा की सास ने क्या बताया

अभी आधिकारिक पुष्टि का इंतजार

हालांकि राज्य या केंद्र सरकार की ओर से अभी तक कोई आधिकारिक आदेश जारी नहीं हुआ है, लेकिन प्रशासनिक और राजनीतिक गलियारों में इस IAS दंपत्ति की दिल्ली पोस्टिंग को लेकर चर्चाएं लगातार तेज बनी हुई हैं। 

————————-

#IAS, #RajasthanIAS, #CentralDeputation, #Bureaucracy, #RajasthanGovernment, #DelhiPosting, #IASCouple, #AdministrativeNews, #PoliticalBuzz, #JaipurNews,

राजस्थान IAS दंपत्ति, केंद्र प्रतिनियुक्ति, IAS अफसर दिल्ली पोस्टिंग, राजस्थान ब्यूरोक्रेसी, युवा IAS अधिकारी, प्रशासनिक गलियारे, राजस्थान सचिवालय, IAS नेटवर्किंग, दिल्ली प्रतिनियुक्ति, राजनीतिक चर्चा

CATEGORIES
TAGS
Share This

COMMENTS

Wordpress (0)
Disqus ( )

अपने सुझाव हम तक पहुंचाएं और पाएं आकर्षक उपहार

खबरों के साथ सीधे जुड़िए आपकी न्यूज वेबसाइट से हमारे मेल पर भेजिए आपकी सूचनाएं और सुझाव: dusrikhabarnews@gmail.com