Visitors: 5986459
क्या कहता है आपका भाग्यांक, कैसा रहेगा दिन, जानिए क्या है आज का राशिफल? 7सितम्बर, रविवार, 2025…

क्या कहता है आपका भाग्यांक, कैसा रहेगा दिन, जानिए क्या है आज का राशिफल? 7सितम्बर, रविवार, 2025…

वैदिक पंचांग 

वैदिक पंचांग और भाग्यांक (Lucky Number) के जरिए जानिए ज्योतिष (Astrologer) पूनम गौड से कैसा रहेगा आपका आज का दिन?(dusrikhabar.com)

दिनांक – 7 सितंबर 2025
दिन – रविवार
विक्रम संवत – 2082
शक संवत – 1947
अयन – दक्षिण
ऋतु – वर्षा ॠतु
मास – भाद्रपद
पक्ष – शुक्ल
तिथि – पूर्णिमा रहेगी रात्रि 11:38 तक तत्प्श्चात प्रतिपदा
नक्षत्र – शतभिषा रहेगा रात्रि 09:41 तक तत्प्श्चात पूर्व भाद्रपद
योग – सुकर्मा योग रहेगा प्रातः 09:23 तक तत्प्श्चात धृति
राहुकाल – 16:30 – 18:00
सूर्योदय – 06:02
सूर्यास्त – 18:36
दिशाशूल – पश्चिम दिशा में
व्रत पर्व – पूर्ण चन्द्र ग्रहण, पूर्णिमा श्राद्ध, भाद्रपद पूर्णिमा व्रत

read also:मुख्यमंत्री ने नई बसों को दिखाई हरी झण्डी, प्रदेश को सुगम यातायात की मिली सौगात

आपका आज

जन्म की तारीख, जन्म का महीना और जन्म के साल को जमा करके भाग्यांक निकाला जा सकता है। उदाहरण के तौर पर अगर किसी व्यक्त का जन्म 15-10-1993 को हुआ है तो उसका भाग्यांक निकालने के लिए 1+5+1+0+1+9+9+3 = 29, अब 2+9 = 11 , 1+1 = 2 होगा। यानी उस व्यक्ति के लिए भाग्यांक 2 ​होगा।

भाग्यांक 1

– यह समय आपको आत्मसंयम सिखाएगा। अहंकार पर नियंत्रण रखें। पूर्वजों की कृपा से करियर और सामाजिक सम्मान में उन्नति होगी, लेकिन जल्दबाज़ी से नुकसान हो सकता है। बुजुर्गों का आशीर्वाद लेने का सही समय है।
शुभ रंग: सुनहरा, लाल
उपाय: प्रतिदिन पितरों के नाम से तिल और जल का तर्पण करें।

भाग्यांक 2

– आपका मन भावुक रहेगा। रिश्तों में संवेदनशीलता अधिक होगी। यह समय आपको मातृपक्ष के पितरों की विशेष कृपा दिला सकता है। पारिवारिक जीवन में उतार-चढ़ाव रहेंगे, लेकिन अंत में समाधान मिलेगा।
शुभ रंग: सफेद, हल्का नीला
उपाय: प्रतिदिन चावल या दूध का दान करें और माता के पक्ष के पितरों का स्मरण करें।

read also:पत्नी की पढ़ाई के लिए जमीन बेची, लाखों खर्च किए, पुलिस की नौकरी मिलते ही पति को छोड़ दिया

भाग्यांक 3

– यह समय आपके लिए ज्ञान और साधना का है। यदि आप विद्यार्थी हैं तो गुरु और बड़ों का आशीर्वाद मिलेगा। आध्यात्मिक साधना में प्रगति होगी। धर्म-कर्म और दान में भाग लेना आपके जीवन में सकारात्मक ऊर्जा लाएगा।
शुभ रंग: पीला, हल्का नारंगी
उपाय: किसी ब्राह्मण या विद्यार्थी को पुस्तक, पेन या पीली वस्तु दान करें।

भाग्यांक 4

– पितृ पक्ष में आपको अचानक घटनाओं और मानसिक उलझनों का सामना करना पड़ सकता है। इस समय अनिश्चितता अधिक रहेगी, लेकिन पितृ कृपा से कठिन समय का हल निकलेगा।

read also:प्रेम संबंध में शक, कत्ल और कंकाल… भुवनेश्वर पुलिस ने ऐसे सुलझाई 8 महीने से लापता महिला की गुत्थी
शुभ रंग: ग्रे, नीला
उपाय: तिल और जल का नियमित तर्पण करें। शनिवार को नारियल बहते जल में प्रवाहित करें।

भाग्यांक 5

– आपके लिए यह पखवाड़ा शुभ रहेगा। व्यापार, पढ़ाई और लेखन से जुड़े लोगों को पितृ कृपा से सफलता मिलेगी। संचार और संपर्क से लाभ होगा।
शुभ रंग: हरा, फिरोज़ी

उपाय: गरीब बच्चों को हरी वस्तुएँ दान करें और बुध मंत्र का जप करें।

भाग्यांक 6

– पितृ पक्ष आपके लिए संबंधों में सुधार का समय है। यदि दांपत्य या प्रेम जीवन में दूरी थी, तो सुलह संभव है। कला, संगीत और सौंदर्य क्षेत्र से जुड़े लोगों को नए अवसर मिल सकते हैं।
शुभ रंग: गुलाबी, सफेद
उपाय: प्रतिदिन देवी लक्ष्मी को पुष्प अर्पित करें और सुगंधित धूप जलाएँ।

read also: शादीशुदा रामविलास को 12 साल छोटी एयरहोस्टेस से प्यार: प्रेमिका की जिद पर सिगरेट-शराब छोड़ी, सदन में मजाक उड़ा- ‘पासवान को दो फल मिले’

भाग्यांक 7

– आध्यात्मिकता और साधना का यह श्रेष्ठ समय है। पितृ कृपा से आपकी अंतर्दृष्टि प्रबल होगी। रहस्यमयी ज्ञान और साधना में सफलता मिलेगी। आत्मिक शांति और गहरी समझ प्राप्त होगी।
शुभ रंग: हल्का ग्रे, क्रीम
उपाय: पीपल के पेड़ के नीचे दीपक जलाएँ और तर्पण करें।

भाग्यांक 8

– यह समय आपके लिए परीक्षा का है। कड़ी मेहनत करनी होगी। स्वास्थ्य और धन दोनों मामलों में सावधानी बरतें। पितृ कृपा से कठिन परिस्थितियों में भी समाधान मिलेगा।
शुभ रंग: नीला, काला
उपाय: गरीबों को तेल और काली दाल दान करें। शनिवार को शनि मंत्र का जप करें।

read also:जनता के लिए खुला फतहसागर-झील के बीच बना नेहरू पार्क: नाव से ही जा सकेंगे, म्युजिकल फाउंटेन रहेगा खास; देखने के लिए लगेगा टिकट

भाग्यांक 9

– आपके लिए यह समय ऊर्जा से भरा रहेगा। प्रतियोगी परीक्षा, खेलकूद और साहसी कार्यों में सफलता संभव है। परंतु क्रोध और जल्दबाज़ी से बचें। पितृ कृपा से नई दिशा और साहस मिलेगा।
शुभ रंग: लाल, नारंगी
उपाय: हनुमान जी को सिंदूर और लाल पुष्प अर्पित करें। पितरों को लाल पुष्प से तर्पण करें।

ज्योतिषीय परामर्श : यदि आप अपनी जन्मकुंडली और ग्रह स्थिति के बारे में विस्तृत जानकारी चाहते हैं तो पूनम गौड़ से ज्योतिषीय सलाह के लिए WhatsApp करें  8826026945

read also:हद पार पानी-दहलीज तक सैलाब: खौफ…40 कॉलोनियां जलमग्न, 5 हजार घरों में पानी, रास्ते बंद परेशानी

 

#वैदिकपंचांग, #आजकापंचांग, #भाग्यांक, #पूर्णिमा2025, #चंद्रग्रहण2025, #ज्योतिष, #पितृपक्ष,

CATEGORIES
TAGS
Share This

COMMENTS

Wordpress (0)
Disqus ( )