लाल डायरी के पन्नों ने फिर फैलाई सनसनी…!

लाल डायरी के पन्नों ने फिर फैलाई सनसनी…!

“कांग्रेस की सरकार नहीं आएगी, कारण  पापा हैं” वैभव गहलोत

लाल डायरी के चार पन्ने और आए सामने, हुआ बड़ा खुलासा

सीएम गहलोत के पुत्र वैभव का बयान भी लिखा था लाल डायरी के इन पन्नों में

जयपुर ब्यूरो। विधानसभा चुनाव सिर पर हैं और ऐसे में पार्टियां फिर एक दूसरें को नीचा दिखाने और लोगों को हर तरीके से अपने पक्ष में करने में जुटी हैं। ऐसे में लाल डायरी के चार और पन्ने सामने आए हैं। जिन्होंने राजस्थान की राजनीतिक में सनसनी फैला दी है। ऐसा दावा किया जा रहा है कि ये पन्ने राजेंद्र गुढ़ा के पास मौजूद लाल डायरी के हिस्से हैं जो कुछ महीनों पूर्व कांग्रेस के एक वरिष्ठ नेता के घर से राजेंद्र गुढ़ा ले उड़े थे।

क्या लिखा है इस पन्ने में वैभव गहलोत ने?

पन्नों में लिखे बयानों के अनुसार वैभव गहलोत ने कहा था मैं लिखकर देता कि इस बार कांग्रेस की सरकार नहीं आएगाी और उसके पीछे का कारण पापा खुद हैं।  दरअसल डायरी में लिखे वाक्य कुछ इस प्रकार हैं कि “इन पन्नों में लिखा है कि वैभव गहलोत का फोन आया, वे बोले पापा इसलिए वापस सरकार नहीं बना पाते हैं हर बार, इस बार भी मैं लिखकर दे सकता हूं कि सरकार बुरी तरह हारेगी। इसका कारण वे स्वयं हैं। वे अफसरों से ऐसे घिर जाते हैं कि उन्हें राजनीतिक आदमी फिर बहुत बुरा लगने लगता है।”

डायरी में लिखे अन्य बयानों में कांग्रेस विधायक को खान आवंटन का भी उल्लेख किया गया है, हालांकि ये मामला कब का इस बारे में पन्नों में कोई स्पष्टता नहीं है।

देखिए क्या लिखा इस इन पन्नों में ?

  1. वैभव के कहने पर स्वीपर का ट्रांसफर नहीं हुआ।
  2. …..,  3.…….,

 

 

CATEGORIES
TAGS
Share This