लोकल फॉर वोकल में सरस की पहल, सरकारी संस्थानों में सरस आउटलेट्स

लोकल फॉर वोकल में सरस की पहल, सरकारी संस्थानों में सरस आउटलेट्स

आपणों अग्रणी राजस्थान और श्रुति भारद्वाज के विजन पर आगे बढ़ता आरसीडीएफ

रोडवेज बस स्टैंड, अस्पताल और शिक्षण संस्थानों में खुलेंगे सरस आउटलेट

पशुपालन एवं गोपालन मंत्री जोराराम कुमावत बोले आर्थिक मजबूत होंगे पशुपालक

स्थानीय उत्पादन, रोजगार और उपभोग को मिलेगा बढ़ावा

आत्मनिर्भर राजस्थान और स्थानीय दुग्ध सहकारिता को पहल से मिलेगी मजबूती

विजय श्रीवास्तव,

जयपुर,dusrikhabar.com। राजस्थान को लोकल फॉर वोकल के राष्ट्रीय संकल्प में अग्रणी बनाने की दिशा में राजस्थान को-ऑपरेटिव डेयरी फैडरेशन (आरसीडीएफ) ने बड़ा कदम उठाया है। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के विजन आपणों अग्रणी राजस्थान के तहत राज्यभर में सरकारी, गैर सरकारी संस्थानों, शैक्षणिक परिसरों, चिकित्सा संस्थानों और रोडवेज बस स्टैंड्स पर सरस आउटलेट्स खोले जा रहे हैं, जिससे आमजन को उच्च गुणवत्तायुक्त डेयरी उत्पाद उचित मूल्य पर उपलब्ध हो सकें।

read also:

आरसीडीएफ और इससे जुड़े जिला दुग्ध संघ इन दिनों वोकल फॉर लोकल के संकल्प को धरातल पर उतारने में पूरी गंभीरता से जुटे हैं। योजना के तहत राज्यभर के सरकारी एवं गैर सरकारी कार्यालय परिसरों, शैक्षणिक संस्थानों और अस्पतालों में सरस के आउटलेट्स खोले जा रहे हैं।

सरस पार्लर जवाहरलाल नेहरू मार्ग जयपुर

जयपुर में जवाहर लाल नेहरू मार्ग स्थित सरस पार्लर, सचिवालय और आरटीडीसी के नाहरगढ़ स्थित पड़ाव रेस्टोरेंट पर इस योजना के सफल संचालन के बाद अब इसके विस्तार पर काम तेज कर दिया गया है। इन स्थानों पर प्रतिदिन बड़ी संख्या में उपभोक्ताओं को सरस दूध और दूध से बने उत्पाद उचित दामों पर उपलब्ध कराए जा रहे हैं।

read also:उदयपुर गेम जोन अग्निकांड, बड़ा हादसा टला…

एमओयू के जरिए विस्तार की तैयारी:

आरसीडीएफ की प्रबंध संचालक श्रुति भारद्वाज ने बताया कि राज्य के सभी सरकारी एवं गैर सरकारी कार्यालय परिसरों में सरस आउटलेट्स खोलने की योजना है। एसएमएस हॉस्पिटल और राजस्थान राज्य पथ परिवहन निगम के साथ एमओयू किया जा चुका है और जल्द ही अन्य प्रमुख संस्थानों से भी समझौते होंगे। उन्होंने कहा कि यह पहल स्थानीय उत्पादन, स्थानीय रोजगार और स्थानीय उपभोग को बढ़ावा देकर सहकारी डेयरी व्यवस्था को मजबूत करेगी।

आत्मनिर्भर राजस्थान की ओर मजबूत कदम:

पशुपालन एवं गोपालन मंत्री जोराराम कुमावत के अनुसार आरसीडीएफ की इस योजना से एक ओर जहां स्थानीय उत्पादों के उपभोग को प्रोत्साहन मिलेगा, वहीं दुग्ध सहकारिता से जुड़े पशुपालकों को स्थायी बाजार मिलेगा। इससे उनकी आर्थिक स्थिति मजबूत होगी और आत्मनिर्भर राजस्थान की दिशा में ठोस प्रगति होगी। शहरी क्षेत्रों में गुणवत्तायुक्त डेयरी उत्पाद सुलभ होने से उपभोक्ताओं का विश्वास भी बढ़ेगा।

read also:ICC से टकराव, करोड़ों का नुकसान और टूटेगा सपना… बांग्लादेश को गर्त में ले जा रहे ‘बुलबुल’

बस स्टैंड, अस्पताल और कॉलेज होंगे सरस से जुड़े:

आरसीडीएफ ने एसएमएस हॉस्पिटल में सरस प्लाजा खोलने की योजना बनाई है, जहां मरीजों, उनके परिजनों और स्टाफ को पौष्टिक व सुरक्षित दुग्ध उत्पाद मिलेंगे। इसी तरह राज्य के प्रमुख बस स्टैंड्स और परिवहन केंद्रों पर भी सरस आउटलेट्स खोले जाएंगे।
इसके अलावा सरकारी और निजी विश्वविद्यालयों व शैक्षणिक संस्थानों से भी एमओयू किए जाएंगे, ताकि छात्रों को कैंपस में ही स्वास्थ्यवर्धक डेयरी उत्पाद मिल सकें।

saras products

क्या क्या होगा इन आउटलेट्स पर ?

प्रदेशभर में लगाए जाने वाले इन आउटलेट्स में सरस डेयरी में उत्पादित हो रहे सभी उत्पाद उपलब्ध होंगे। सरस दूध, दही, छाछ, लस्सी, कोल्ड कॉफी, आईसक्रीम, श्रीखंड, मिठाइयां जैसे पेड़ा, लड्डू, कलाकंद, रसगुल्ला, गुलाबजामुन और कई अन्य उत्पाद भी उपलब्ध होंगे। साथ में बड़े आउटलेट्स पर जैसे SMS अस्पताल जैसे बड़े अस्पतालों में ब्रेकफास्ट और लंच तक की भी व्यवस्था की जाएगी। 

read also:रामदेव का विमान जयपुर डायवर्ट,अयोध्या से दिल्ली जा रहे थे: चंडीगढ़ फ्लाइट हुई कैंसिल, चेन्नई-मुंबई समेत कई फ्लाइट्स डायवर्ट

कितने आउटलेट्स होंगे और कहां-कहां ?

प्रदेशभर में सभी सरकारी संस्थानाओं में 10X10 साइज के कमरे में ये अत्याधुनिक आउलेट्स खोले जाएंगे। पहले फेज में 100 से अधिक आउटलेट शहर मुख्यालयों पर स्थित रोडवेज के बस स्टेंड्स, बड़े सरकारी अस्पतालों, यूनिवर्सिटी, कॉलेजों, बैंकों और कलेक्ट्रेट परिसर में सरस के आउटलेट्स होंगे। इसके बाद पूरे प्रदेश में करीब 1000 सरस पार्लर की तर्ज पर आउटलेट्स खोले जाएंगे। जरूरत और जगह के अनुसार इन सरस आउटलेट्स का साइज तय होगा।

read also: 26 जनवरी की परेड में दिखेगी ऑपरेशन सिंदूर की झांकी, PAK का F-16 धू-धूकर जलेगा, S-400 के साथ दिखेंगे ये हथियार 

कैेसे कार्य करेंगे ये आउटलेट्स

हालांकि अभी तक पूरी तरह तय नहीं हो पाया है कि इन सरस आउटलेट्स पर कर्मचारी,  बजट और इन पर मालिकाना हक किसका रहेगा, लेकिन जानकार सूत्रों की मानें तो इन आउटलेट्स पर सरस का खुद का अधिकार रहेगा, सरकारी संस्थानों की जमीन को लीज पर लेकर सरस खुद ये आउटलेट्स चलाने का मन रखता है। इससे न सिर्फ सरस के शुद्ध दुग्ध उत्पाद लोगों को मिल सकेंगे बल्कि दुग्ध किसान और सरस परिवार से जुड़े लोगों को रोजगार भी उपल्बध हो सकेगा। 

—————

#Rajasthan News, #RCDF, #Saras Dairy, #Vocal for Local, #Apno Agrani Rajasthan, #Cooperative Dairy, #Local Products, Local for Vocal, RCDF, Saras Outlet, Aapnon Pioneer Rajasthan, Saras Milk, Milk Cooperative, Self-reliant Rajasthan, Roadways Bus Stand

CATEGORIES
TAGS
Share This

COMMENTS

Wordpress (0)
Disqus ( )

अपने सुझाव हम तक पहुंचाएं और पाएं आकर्षक उपहार

खबरों के साथ सीधे जुड़िए आपकी न्यूज वेबसाइट से हमारे मेल पर भेजिए आपकी सूचनाएं और सुझाव: dusrikhabarnews@gmail.com