रोटरी डिस्ट्रिक्ट 3056 की पब्लिक इमेज सेमिनार जयपुर में संपन्न, शहर के पाँच आइकॉन्स हुए सम्मानित

रोटरी डिस्ट्रिक्ट 3056 की पब्लिक इमेज सेमिनार जयपुर में संपन्न, शहर के पाँच आइकॉन्स हुए सम्मानित

रोटरी डिस्ट्रिक्ट 3056 की ‘पब्लिक इमेज’ सेमिनार का हुआ आयोजन 

सेवा कार्य ही रोटरी की असली पहचान – वक्ताओं ने साझा किए विचार

जयपुर के पाँच आइकॉन्स का सम्मान, पैनल चर्चा ने युवाओं को दी नई दिशा

डिस्ट्रिक्ट गवर्नर ने प्लास्टिक उन्मूलन के लिए किया एमओयू साइन

नवीन सक्सेना,
जयपुर,dusrikhabar.com। जयपुर स्थित होटल क्लार्क्स आमेर में रोटरी डिस्ट्रिक्ट 3056 की पब्लिक इमेज सेमिनार का आयोजन हुआ। इस कार्यक्रम का उद्देश्य रोटरी की सार्वजनिक छवि को सशक्त करना, समाज में सेवा कार्यों को प्रभावी रूप से प्रस्तुत करना और नई मीडिया प्रवृत्तियों को अपनाना रहा। सेमिनार में जिलेभर से 300 से अधिक रोटेरियन शामिल हुए।
रोटरी डिस्ट्रिक्ट 3056 द्वारा आयोजित पब्लिक इमेज सेमिनार में विशेषज्ञों ने सेवा, मीडिया और ब्रांडिंग पर उपयोगी सत्र प्रस्तुत किए। सेमिनार की शुरुआत चेयरमैन मनोज बंसल ने स्वागत भाषण से की। उद्घाटन सत्र में पीडीजी प्रधुमन पाटनी ने कहा – “पब्लिक इमेज रोटरी की जीवनरेखा है”, जबकि आलोक अग्रवाल ने इसे संगठन की मजबूती का आधार बताया।

सेमिनार में कई प्रभावी सत्र हुए 

डिस्ट्रिक्ट गवर्नर प्रज्ञा मेहता ने प्राथमिकताओं और पुरस्कारों पर चर्चा की।
अजय काला ने कहा – “रोटरी की पब्लिक इमेज लोगो या बैनर से नहीं, बल्कि हमारे सेवा-प्रोजेक्ट्स और रोटेरियन्स से बनती है।”
राखी गुप्ता ने सेवा और प्रतिबद्धता को रोटरी की पहचान बताया।

बलवंत चिराना ने “प्रिंट मीडिया में क्या करें और क्या न करें” विषय पर मार्गदर्शन किया।

रोटरी पब्लिक इमेज कॉर्डिनेटर सुभाष कुलकर्णी ने “पब्लिक इमेज को मजबूत बनाना – रोटरी की वृद्धि के लिए अनिवार्य” पर जोर दिया।

पब्लिक रिलेशन एक्सपर्ट जगदीप सिंह ने “स्टोरीटेलिंग और नई प्रवृत्तियाँ” समझाईं।

कलनिका चौहान ने “सोशल मीडिया – रोटरी ब्रांडिंग का शक्तिशाली माध्यम” विषय पर विचार रखे।

पीडीजी निर्मल कुणावत ने “ब्रांड सेंटर ” पर चर्चा की।

गवर्नर इलेक्ट अरुण बगड़िया ने अगले  वर्ष की थीम अशोक को सुंदर ढंग से प्रस्तुत किया! 

read also:कुमार सानू के थे कई अफेयर, Ex वाइफ बोलीं- बर्बाद कर दिया

जयपुर के पाँच आइकॉन्स का सम्मान

जयपुर के पाँच आइकॉन्स का सम्मान

कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण “जयपुर के आइकॉन्स” सम्मान रहा। इन हस्तियों का सम्मान 

  • डॉ. अजीत बना (EHCC) – सुप्रसिद्ध हृदय शल्य चिकित्सक

  • डॉ. अनूप भर्तारिया (WTP) – वास्तुकार एवं उद्यमी

  • शैलेन्द्र सचेती (वसांसी) – फैशन और वस्त्र उद्योग के दिग्गज

  • अजय अग्रवाल (LMB) – आतिथ्य व पर्यटन क्षेत्र के प्रतिनिधि

  • विमल चन्द सुराना (भूरामल राजमल सुराना) – सम्मान हेतु चयनित, लेकिन उपस्थित नहीं हो सके।

read also:आजम के जेल से बाहर आने के बाद यूपी की सियासत में क्या होगा बदलाव? अखिलेश से कैसे होंगे रिश्ते, जानें सब कुछ

पैनल चर्चा में  आइकॉन्स ने अपने अनुभव साझा किये और बताया कि कैसे जयपुर की पहचान को उन्होंने वैश्विक स्तर तक पहुँचाया। उनके विचारों ने युवा पीढ़ी को प्रेरित किया और शहर की ब्रांड छवि को नयी परिभाषा दी।रोचक सवाल जवाब ने ३०० से अधिक लोगों की उत्सुकता – दिल के इलाज, जयपुर के वास्तु ,एमएलबी रेस्टोरेंट, और कपड़ो के बारे में नई पीढ़ी की समझ पर  चारों हस्तियों ने दिलचस्प ढंग पर एक घंटे तक दिए 

कार्यक्रम के अंतिम सत्र में डीजी प्रज्ञा मेहता ने प्लास्टिक उन्मूलन के लिए बिसलेरी के साथ एमओयू साइन किया। सेमिनार का संचालन हिमागिनी राठौड़ ने किया और रूपेश चंदेल ने धन्यवाद ज्ञापन दिया।
———-

रोटरी डिस्ट्रिक्ट 3056, पब्लिक इमेज सेमिनार जयपुर, जयपुर के आइकॉन्स, रोटरी सेवा प्रोजेक्ट्स, सोशल मीडिया ब्रांडिंग रोटरी, रोटरी क्लब जयपुर,

#RotaryDistrict3056, #PublicImageSeminar, #JaipurNews, #RotaryClubJaipur, #जयपुरआइकॉन्स, #RotaryEvents, #SocialMediaBranding, #PublicRelations, #RotaryIndia,

CATEGORIES
TAGS
Share This