ICSI के जयपुर चैप्टर में गणतंत्र दिवस समारोह…

ICSI के जयपुर चैप्टर में गणतंत्र दिवस समारोह…

 

भारतीय कम्पनी सचिव संस्थान के जयपुर चैप्टर में 76वां गणतंत्र दिवस का आयोजन 

राजस्थान भाजपा के प्रदेश महामंत्री श्रवण कुमार बागड़ी रहे कार्यक्रम के मुख्य अतिथि 

कार्यक्रम में आईसीएसआई के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ श्याम अग्रवाल रहे विशिष्ट अतिथि

जयपुर,(dusrikhabar.com)। भारतीय कम्पनी सचिव संस्थान के जयपुर चैप्टर द्वारा 76वां गणतंत्र दिवस का आयोजन किया गया  इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि राजस्थान भाजपा के प्रदेश महामंत्री श्रवण कुमार बागड़ी और विशिष्ट अतिथि के रूप में आईसीएसआई के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष सीएस डॉ श्याम अग्रवाल एवं अतिरिक्त महाधिवकता संदीप तनेजा रहे।

समारोह में मंच संचालन चैप्टर की सीएस सचिव वरूण मेहरा ने किया। जयपुर चैप्टर के अध्यक्ष विवेक शर्मा ने चेप्टर के अतिथियों, पूर्व अध्यक्षों और संस्थान के सदस्यों सहित आयोजन में मौजूद छात्रों का स्वागत किया। गणतंत्र दिवस समारोह में मुख्य अतिथि और विशिष्ट अतिथियों ने ध्वाजारोहण किया जिसके बाद राष्ट्रगान हुआ और संस्थान का आदर्श गीत भी गाया गया। समारोह के दौरान सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति भी दी गई।

आयोजन में कोषाध्यक्ष वैभव तेजवानी और कार्यकारी अधिकारी मक्खन लाल रैगर सहित कई गणमान्य अतिथि मौजूद रहे।  

CATEGORIES
TAGS
Share This