Visitors: 6708357
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 8वीं बार दौरे पर पहुंचे जापान…

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 8वीं बार दौरे पर पहुंचे जापान…

टोक्यो में पीएम मोदी का कलाकारों ने गायत्री मंत्र से किया स्वागत

होटल में प्रवासी भारतीयों में मिलकर पीएम मोदी ने जताई खुशी 

टोक्यो में हुआ पीएम मोदी का पारंपरिक स्वागत

मोदी लेंगे भारत-जापान वार्षिक समिट में हिस्सा

31 अगस्त को चीन का भी करेंगे दौरा पीएम मोदी 

टोक्यो,(dusrikhabar.com)। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शुक्रवार सुबह अपनी दो दिवसीय जापान यात्रा के दौरान टोक्यो पहुंचे। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का अपने प्रधानमंत्री काल में जापान का यह आठवां दौरा है। टोक्यो पहुंचने पर मोदी का स्थानीय कलाकारों ने गायत्री मंत्र से उनका स्वागत किया। यहीं पर पीएम मोदी ने प्रवासी भारतीयों से भी मुलाकात की। 

read also:29 अगस्त 2025 का पंचांग और राशिफल: जानें आज का शुभ-अशुभ समय और भाग्यांक का प्रभाव

आपको बता दें कि PM मोदी यहां 15वें भारत-जापान वार्षिक समिट में शामिल होने के लिए पहुंचे हैं। टोक्यो में होने वाले इस सम्मेलन में भारत और जापन के बीच रणनीतिक और आर्थिक साझेदारी को और कैसे मजबूत किया जाए इस विषय पर चर्चा होगी। 

read also:उत्तराखंड के चमोली में बादल फटा, केदारघाटी में पुल बहा, रुद्रप्रयाग में अलकनंदा डेंजर लेवल के ऊपर

पीएम मोदी ने भारत से रवाना होने से पहले सोशल मीडिया पर लिखा था कि इस दौरे का मकसद भारत और जापान के बीच खास रणनीतिक और ग्लोबल साझेदारी को मजबूत करना है। जापान के बाद मोदी 31 अगस्त को चीन के दौरे पर भी रहेंगे। 

read also:वसुंधरा राजे बोलीं-हर इंसान के जीवन में वनवास आता है: वह भी स्थायी नहीं है,आएगा तो जाएगा भी; गलत करने वाले को डर खा जाता है

———– 

मोदी जापान दौरा, पीएम मोदी, गायत्री मंत्र स्वागत, भारत-जापान संबंध, प्रवासी भारतीय, नरेंद्र मोदी समाचार, जापान टोक्यो, #PMModi #JapanVisit #IndiaJapanRelations #GayatriMantra #Tokyo #PravasiBhartiya #ModiInJapan

CATEGORIES
TAGS
Share This