Visitors: 5954770
हैरिटेज नगर निगम की नई महापौर कुसुम यादव…!, संतोष कंवर भी भाजपा में शामिल

हैरिटेज नगर निगम की नई महापौर कुसुम यादव…!, संतोष कंवर भी भाजपा में शामिल

कुसुम यादव बनीं हैरिटेज नगर निगम जयपुर की कार्यवाहक मेयर

यादव का कार्यकाल रहेगा 60 दिन, यानी 2 महीने

निर्दलीय पार्षद का चुनाव जीतकर भाजपा को दिया था समर्थन

वार्ड 78 की कांग्रेस पार्षद संतोष कंवर भी भाजपा में शामिल

 

जयपुर, (dusrikhabar.com)हैरिटेज नगर निगम जयपुर की कार्यवाहक महापौर कुसुम यादव को बनाया गया। मंगलवार दोपहर कुसुम यादव के नाम की घोषणा हुई। कुसुम यादव ने भाजपा से पार्षद का टिकट मांगा था लेकिन भाजपा के टिकट नहीं देने पर कुसुम ने बागी होकर निर्दलीय चुनाव लड़ा भी और जीता भी। हालांकि चुनाव जीतने के बाद कुसुम यादव ने भाजपा को अपना समर्थन दे दिया था।

read also: कैसा रहेगा आपका दिन, क्या कहता है आज आपका भाग्य?

कुसुम पहले बन चुकी है महापौर पद की उम्मीदवार अब मिला पद

गौरतलब है कि समर्थन के बाद भाजपा ने कुसुम यादव को महापौर पद का उम्मीदवार भी बनाया था। अब कार्यवाहक मेयर के तौर पर कुसुम दो महीने तक हैरिटेज नगर निगम के कार्यवाहक महापौर के पद पर कार्य करेंगी। यादव दूसरी बार पार्षद का चुनाव जीतकर पार्षद बनी हैं।

इधर कांग्रेस के 8 पार्षद भी बिना शर्त आज भाजपा में शामिल हो गए। ऐसा होने से हैरिटेज निगम में भाजपा की पोजिशन और मजबूत हो गई है। ऐसा कहा जा रहा है कि ये सभी पार्षद मुनेश गुर्जर से प्रताड़ित थे और लगातार मुनेश गुर्जर को निलंबित करने की मांग कर रहे थे।

read also: राजस्थान में 4 IPS अफसरों के तबादले, 7 IPS को पहली पोस्टिंग…

ये  कांग्रेसी पार्षद भाजपा में शामिल

वार्ड नम्बर 35के पार्षद मनोज मुद्गल जो कि प्रतापसिंह खाचरियावास के नजदीकी माने जाते हैं, मंगलवार को भाजपा में शमिल हो गए। उनके अलावा उत्तम शर्मा वार्ड 49, ज्योति चौहान वार्ड 46, सुशीला देवी वार्ड 63, अरविंद मीठी वार्ड 71, मोहम्मद जकरिया वार्ड 65, पारस जैन वार्ड 80, संतोष कंवर वार्ड 78 ने भारतीय जनता पार्टी जॉइन कर बिना शर्त समर्थन पत्र बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष को सौंप दिया। साथ ही एक दर्जन से ज्यादा कांग्रेसी पार्षद भारतीय जनता पार्टी के शीर्ष नेतृत्व से संपर्क में हैं।

read also: जंगल में चारा लेने गई मां के साथ दरिंदगी, बेटे को उम्रकैद की सजा

क्या है निगम के पार्षदों का गणित

आपको बता दें कि जयपुर नगर निगम हैरिटेज में कुल 100 पार्षद हैं। इनमें 47 पार्षद कांग्रेस, 42 पार्षद बीजेपी और 11 पार्षद निर्दलीय चुनाव जीतकर आए थे। तब निर्दलीयों में से  9 ने कांग्रेस पार्टी को समर्थन दिया था। दो ने भारतीय जनता पार्टी को समर्थन दिया था। लेकिन विधानसभा चुनाव के दौरान कांग्रेसी पार्षद नीरज अग्रवाल ने भाजपा में शामिल हो गए थे। जानकारी के अनुसार मेयर मुनेश गुर्जर को पार्षद पद से भी निलंबित कर दिया गया है। ऐसा होने के बाद अब भाजपा के पास हैरिटेज निगम में बहुमत का आंकड़ा 50 से अधिक पहुंच चुका है। 

CATEGORIES
TAGS
Share This

COMMENTS

Wordpress (0)
Disqus (0 )