
बंगाल में भाजपा का ऐतिहासिक उदय: सुवेंदु ने ली मुख्यमंत्री पद की शपथ
बंगाल में भाजपा का ऐतिहासिक विजय अभियान, पहली बार पूर्ण बहुमत की सरकार
सुवेंदु अधिकारी ने मुख्यमंत्री पद की शपथ लेकर रचा नया राजनीतिक इतिहास
सुवेंदु अधिकारी ने ममता बनर्जी को दी बड़ी शिकस्त
बांग्ला भाषा में शपथ लेकर मंत्रियों ने दिया सांस्कृतिक एकता का संदेश
प्रधानमंत्री मोदी, अमित शाह और कई दिग्गज नेताओं की मौजूदगी में हुआ भव्य समारोह
अग्निमित्रा पॉल, दिलीप घोष समेत कई नेताओं ने संभाली मंत्री पद की जिम्मेदारी
विजय श्रीवास्तव,
कोलकाता/जयपुर, dusrikhabar.com। पश्चिम बंगाल की राजनीति में बड़ा बदलाव देखने को मिला है। भाजपा नेता सुवेंदु अधिकारी ने मुख्यमंत्री पद की शपथ लेकर राज्य में पहली बार भाजपा की पूर्ण बहुमत सरकार का नेतृत्व संभाल लिया।
इस ऐतिहासिक मौके पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह समेत कई केंद्रीय मंत्री और भाजपा शासित राज्यों के मुख्यमंत्री मौजूद रहे। शपथ ग्रहण समारोह में बंगाली संस्कृति की झलक भी दिखाई दी, जहां मुख्यमंत्री और मंत्रियों ने बांग्ला भाषा में शपथ ली।
read also:कैसा रहेगा आपका आज क्या कहता है भाग्यांक? 9 मई, शनिवार, 2026
बंगाल में पहली बार भाजपा की पूर्ण बहुमत सरकार
पश्चिम बंगाल में भाजपा ने पहली बार पूर्ण बहुमत हासिल कर राजनीतिक इतिहास रच दिया है। लंबे समय तक सत्ता में रही ममता बनर्जी की पार्टी को इस बार करारी हार का सामना करना पड़ा।
भाजपा की इस जीत को राज्य की राजनीति में “नए सूर्य के उदय” के रूप में देखा जा रहा है। भाजपा समर्थकों में भारी उत्साह देखने को मिला और कोलकाता समेत कई शहरों में जश्न मनाया गया।
सुवेंदु अधिकारी ने ली मुख्यमंत्री पद की शपथ
भाजपा के वरिष्ठ नेता सुवेंदु अधिकारी ने पश्चिम बंगाल के नए मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ग्रहण की। उन्होंने ममता बनर्जी को भारी मतों के अंतर से हराकर यह ऐतिहासिक जीत दर्ज की।
शपथ समारोह राजभवन में आयोजित किया गया, जहां राज्यपाल ने उन्हें पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई। मुख्यमंत्री बनने के बाद सुवेंदु अधिकारी ने बंगाल के विकास, रोजगार और कानून व्यवस्था को प्राथमिकता देने की बात कही।
read also:सरस-राजीविका का नया बिजनेस मॉडल; महिलाएं बनेंगी और आत्मनिर्भर…
बांग्ला भाषा में हुई शपथ, दिखी सांस्कृतिक छाप
शपथ ग्रहण समारोह की खास बात यह रही कि मुख्यमंत्री समेत सभी मंत्रियों ने बांग्ला भाषा में शपथ ली। इससे बंगाल की सांस्कृतिक पहचान और क्षेत्रीय गौरव को विशेष महत्व मिला।
समारोह में पारंपरिक बंगाली माहौल देखने को मिला और भाजपा ने स्थानीय संस्कृति के साथ जुड़ाव का संदेश देने का प्रयास किया।
प्रधानमंत्री मोदी समेत कई दिग्गज नेता रहे मौजूद
इस ऐतिहासिक समारोह में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गृह मंत्री अमित शाह, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी समेत कई बड़े नेता शामिल हुए।
इसके अलावा भाजपा शासित सभी राज्यों के मुख्यमंत्री भी कार्यक्रम में पहुंचे। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और महाराष्ट्र के नेता देवेंद्र फडणवीस को पहली पंक्ति में विशेष स्थान दिया गया। वहीं राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा सहित तमाम भाजपा शासित राज्यों के मुख्यमंत्री भी शपथ ग्रहण समारोह में मंच पर मौजूद रहे।
चार नेताओं ने मंत्री पद की शपथ ली
मुख्यमंत्री सुवेंदु अधिकारी के साथ चार वरिष्ठ नेताओं ने मंत्री पद की शपथ ग्रहण की। इनमें अशोक कीर्तनिया, अग्निमित्रा पॉल, दिलीप घोष और क्षुदीराम टुडू प्रमुख रहे।
नई सरकार में क्षेत्रीय और सामाजिक संतुलन बनाए रखने की कोशिश दिखाई दी। राजनीतिक विश्लेषकों का मानना है कि भाजपा अब बंगाल में संगठन और शासन दोनों स्तरों पर अपनी पकड़ मजबूत करने का प्रयास करेगी।
ममता को लेकर विश्लेषकों में छिड़ी बहस
पश्चिम बंगाल चुनाव में हार के बाद राजनीतिक विश्लेषकों में यह चर्चा तेज हो गई है कि ममता बनर्जी का राजनीतिक प्रभाव अब पहले जैसा नहीं रह सकता। लंबे समय तक बंगाल की राजनीति पर मजबूत पकड़ रखने वाली ममता को इस हार ने बड़ा झटका दिया है। कई विशेषज्ञ मान रहे हैं कि भाजपा के उभार और संगठनात्मक मजबूती ने तृणमूल कांग्रेस की पारंपरिक राजनीति को चुनौती दी है। हालांकि कुछ विश्लेषकों का यह भी कहना है कि ममता बनर्जी अभी भी बंगाल की बड़ी जननेता हैं और विपक्ष की राजनीति में उनकी भूमिका पूरी तरह खत्म मानना जल्दबाजी होगी।
बहरहाल अब शपथ के बाद के बाद ममता बनर्जी की मुश्किलें बढ़ने वाली हैं। लोगों में ये उत्सुक्ता है कि अब ममता बनर्जी का क्या होगा?
————————-
#West Bengal BJP Government, #Suvendu Adhikari, #BJP Bengal Victory, #Mamata Banerjee,
#Narendra Modi, #Amit Shah, #Bengal CM Oath Ceremony, #BJP Full Majority,
#Agnimitra Paul, #Dilip Ghosh,
पश्चिम बंगाल भाजपा सरकार, सुवेंदु अधिकारी मुख्यमंत्री, बंगाल चुनाव परिणाम,
भाजपा की ऐतिहासिक जीत, ममता बनर्जी हार, बंगाल शपथ ग्रहण समारोह, भाजपा फुल बहुमत सरकार,
