“नर्सिंग छात्रों हेतु गीतांजली यूनिवर्सिटी में जागरुकता कार्यक्रम”

“नर्सिंग छात्रों हेतु गीतांजली यूनिवर्सिटी में जागरुकता कार्यक्रम”

गीतांजली यूनिवर्सिटी के ऑडिटोरियम में जागरुकता कार्यक्रम

700 नर्सिंग छात्र-छात्राओं के लिए टाउन हॉल मीटिंग “स्टूडेंट अवेयरनेस प्रोग्राम”

सुश्री सोनिया,
उदयपुर,(dusrikhabar.com)। उदयपुर स्थित गीतांजली यूनिवर्सिटी के ऑडिटोरियम में शनिवार को लगभग 700 नर्सिंग छात्र-छात्राओं के लिए टाउन हॉल मीटिंग “स्टूडेंट अवेयरनेस प्रोग्राम” का आयोजन किया गया।
कार्यक्रम में वाइस चांसलर डॉ राकेश व्यास, गीतांजली यूनिवर्सिटी, गीतांजली कॉलेज एंड स्कूल ऑफ नर्सिंग से डीन डॉ. विजया अजमेरा, प्रिंसिपल डॉ. योगेश्वर पूरी गोस्वामी, प्रिन्सिपल प्रोफेसर दिनेश कुमार शर्मा  फैकल्टी सदस्य एवं समस्त छात्र-छात्राएं उपस्थित थे।
वाइस चांसलर डॉ. राकेश व्यास ने नर्सिंग क्षेत्र की महत्त्वता के बारे में स्टूडेंट्स को समझाया। डॉ. विजया अजमेरा, डीन ने छात्र छात्राओं को अच्छे अध्ययन एवं स्वस्थ रहने तथा सदैव सकारात्मक रहने के लिए प्रोत्साहित किया, प्रिंसिपल नर्सिंग कॉलेज डॉ. योगेश्वर पूरी गोस्वामी ने नर्सिंग प्रोफेशन के उद्देश्यों से अवगत कराया एवं उसे पूर्ण करने के लिए विद्यार्थियों को प्रेरित किया, प्रिंसिपल नर्सिंग स्कूल प्रोफेसर दिनेश कुमार शर्मा ने नर्सिंग प्रोफेशन की विशेषता एवं नर्सिंग की जिम्मेदारियों से अवगत कराया।
स्टूडेंट अवेयरनेस प्रोग्राम के तहत एक्सपर्ट सेशन का आयोजन किया गया जिसके अंतर्गत गीतांजली मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल से डॉक्टर शिखा शर्मा, क्लिनिकल साइकोलॉजी काउंसलर, सुश्री भव्या रस्तोगी स्टूडेंट काउंसलर द्वारा छात्र-छात्राओं को अध्ययन एवं दैनिक जीवन में आने वाली समस्याओं को सुना एवं उसके उचित समाधान बताये। कार्यक्रम का संचालन ब्रिन्सी बाबु एसोसिएट प्रोफेसर एवं विकास कुशवाहा लेक्चरर गीतांजली कॉलेज एवं स्कूल ऑफ़ नर्सिंग द्वारा किया गया।
CATEGORIES
TAGS
Share This