Visitors: 5895249

जयपुर में आकाश इंस्टीट्यूट का नया Campus शुरू, स्टूडेंट्स को मिलेगी आधुनिक कोचिंग सुविधाएं

जयपुर के गोपालपुरा बायपास पर आकाश इंस्टीट्यूट के नए अत्याधुनिक कैंपस का एमडी चंद्रशेखर रेड्डी ने किया उद्घाटन

स्मार्ट क्लासरूम, डिजिटल बोर्ड, टेस्ट सीरीज और अनुभवी फैकल्टी की सुविधा

एक साथ लगभग 6000 विद्यार्थियों के अध्ययन की क्षमता

NEET, JEE, Foundation और Olympiad की होगी तैयारी

छात्रवृत्ति परीक्षा और करियर काउंसलिंग कार्यक्रम भी होंगे आयोजित

NEET-UG 2026 में आकाश के छात्रों ने 17 राज्यों में स्टेट टॉपर बनने का गौरव किया हासिल

जयपुर सेंटर के उपलक्ष्य गोयल ने AIR-3 के साथ राजस्थान टॉपर बनने की उपलब्धि हासिल की

जयपुर,dusrikhabar.com। मेडिकल और इंजीनियरिंग प्रवेश परीक्षाओं की तैयारी कराने वाले देश के प्रमुख संस्थानों में शामिल आकाश एजुकेशनल सर्विसेज लिमिटेड (आकाश इंस्टीट्यूट) ने जयपुर में अपना नया campus शुरू किया है। आकाश इंस्टीट्यूट के नये campus का शुभारंभ गोपालपुरा बायपास, रिद्धी सिद्धी चौराहे के पास आकाश एजुकेशनल सर्विसेज लिमिटेड के मैनेजिंग डायरेक्टर चंद्रशेखर रेड्डी Garisa ने किया।

मैनेजिंग डायरेक्टर रेड्डी ने प्रेसवार्ता को संबोधित करते हुए बताया कि नए कैंपस के शुरू होने से राजस्थान समेत देशभर के समस्त क्षेत्रों के विद्यार्थियों को अब गुणवत्तापूर्ण कोचिंग के लिए शहर के अन्य हिस्सों तक नहीं जाना पड़ेगा। संस्थान के अनुसार यहां नीट यूजी, जेईई मेन्स, जेईई एडवांस्ड, फाउंडेशन तथा ओलंपियाड जैसी प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए नियमित कक्षाएं संचालित की जाएगी। विद्यार्थियों को अनुभवी फैकल्टी, डिजिटल क्लासरूम, टेस्ट सीरीज, डाउट सेशन और अध्ययन सामग्री जैसी सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएंगी।

आकाश एजुकेशनल सर्विसेज लिमिटेड के मैनेजिंग डायरेक्टर चंद्रशेखर रेड्डी ने कहा कि नए campus के खुलने से छात्रों को बेहतर शैक्षणिक सुविधाओं का लाभ मिलेगा। संस्थान समय-समय पर छात्रवृत्ति परीक्षाओं और करियर काउंसलिंग कार्यक्रमों का भी आयोजन करेगा, जिससे मेधावी विद्यार्थियों को आर्थिक सहायता मिल सके।

आकाश एजुकेशनल सर्विसेज लिमिटेड के रीजनल डायरेक्टर अखिलेश दीक्षित के अनुसार आकाश इंस्टीट्यूट की जयपुर me Gopalpura ka naya campus hai जो कि स्मार्ट क्लासेज संचालित होने के साथ्ज्ञ-साथ डिजिटल बोर्ड की फैसेलिटी है। आकाश का जी प्लस तीन मंजिला नया कैंपस जयपुर के कोचिंग संस्थानों में सबसे लार्जेस्ट कोचिंग कैंपस में से एक है। यहां की स्टूडेंट्स कैपेसिटी एक साथ lagbhag 6 हजार बच्चों की बैठने की है। नए सेंटर के शुरू होने के ंसाथ शहर में संस्थान की पहुंच और मजबूत हुई है। दीक्षित का मानना है कि कोचिंग संस्थानों के विस्तार से विद्यार्थियों को अपने निवास के निकट बेहतर शिक्षा और प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी का अवसर मिलेगा, जिससे समय और यात्रा दोनों की बचत होगी।

आकाश इंस्टीट्यूट के जयपुर, जोधपुर, कोटा, उदयपुर, बीकानेर, भीलवाड़ा, Jhunjhunu, Alwar समेत पूरे प्रदेश में करीब 11 सेंटर्स ऑपरेशन में है जिनमें जयपुर में 4 सेंटर संचालित हो रहे हैं। जानकारी के अनुसार नीट यूजी 2026 के परिणामों में एक बार फिर आकाश इंस्टीट्यूट के विद्यार्थियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया है। संस्थान के छात्रों ने राजस्थान सहित 17 राज्यों में स्टेट टॉपर बनने का गौरव हासिल किया है। वहीं राजस्थान में भी आकाश इंस्टीट्यूट के जयपुर सेंटर के 2 वर्षीय क्लासरूम स्टूडेंट उपलक्ष्य गोयल ने ऑल इंडिया 3 रैंक प्राप्त कर राजस्थान टॉपर बनने का गौरव हासिल किया है। यह अवसर आकाश इंस्टीट्यूट के राजस्थान सेंटर्स को दूसरी बार प्राप्त हुआ है जब संस्थान के क्लासरूम स्टूडेंट ने राजस्थान टॉप किया है।

जयपुर में आकाश इंस्टीट्यूट का नया कैंपस शुरू

हर छात्र का सपना होता है कि उसे बेहतर शिक्षा, अनुभवी मार्गदर्शन और आधुनिक संसाधन एक ही स्थान पर मिलें। इसी उद्देश्य को आगे बढ़ाते हुए देश के अग्रणी कोचिंग संस्थानों में शामिल आकाश एजुकेशनल सर्विसेज लिमिटेड (आकाश इंस्टीट्यूट) ने जयपुर के गोपालपुरा बायपास, रिद्धि-सिद्धि चौराहे के पास अपना अत्याधुनिक नया कैंपस शुरू किया है। यह नया सेंटर मेडिकल और इंजीनियरिंग की तैयारी करने वाले हजारों विद्यार्थियों के लिए गुणवत्तापूर्ण शिक्षा और आधुनिक तकनीक से लैस सीखने का नया केंद्र बनेगा।

स्मार्ट क्लासेज और डिजिटल बोर्ड से होगी पढ़ाई, 6 हजार छात्रों की क्षमता

आकाश इंस्टीट्यूट का नया जी+3 (G+3) मंजिला कैंपस जयपुर के सबसे बड़े कोचिंग परिसरों में से एक है। यहां एक समय में करीब 6,000 विद्यार्थियों के अध्ययन की व्यवस्था की गई है।

संस्थान में स्मार्ट क्लासरूम, डिजिटल बोर्ड, अनुभवी फैकल्टी, नियमित टेस्ट सीरीज, डाउट सेशन और उच्च गुणवत्ता की अध्ययन सामग्री उपलब्ध कराई जाएगी। यहां NEET-UG, JEE Main, JEE Advanced, Foundation तथा Olympiad जैसी प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कराई जाएगी।

छात्रों को अब नहीं करनी होगी लंबी दूरी की यात्रा

आकाश एजुकेशनल सर्विसेज लिमिटेड के मैनेजिंग डायरेक्टर चंद्रशेखर रेड्डी गरिसा ने नए कैंपस का उद्घाटन करते हुए कहा, “हमारा उद्देश्य विद्यार्थियों को उनके शहर में ही विश्वस्तरीय शैक्षणिक सुविधाएं उपलब्ध कराना है। नया कैंपस छात्रों को बेहतर वातावरण, आधुनिक तकनीक और अनुभवी शिक्षकों के साथ गुणवत्तापूर्ण शिक्षा देगा। संस्थान समय-समय पर छात्रवृत्ति परीक्षाएं और करियर काउंसलिंग कार्यक्रम भी आयोजित करेगा, ताकि प्रतिभाशाली छात्रों को आर्थिक सहयोग और सही मार्गदर्शन मिल सके।”

उन्होंने कहा कि शिक्षा केवल परीक्षा पास करने का माध्यम नहीं, बल्कि छात्रों के भविष्य को मजबूत बनाने की सबसे बड़ी ताकत है।

शिक्षा अब होगी और अधिक सुलभ: रीजनल डायरेक्टर

आकाश इंस्टीट्यूट के रीजनल डायरेक्टर अखिलेश दीक्षित ने कहा कि “गोपालपुरा स्थित नया कैंपस स्मार्ट क्लासेज और डिजिटल बोर्ड जैसी आधुनिक सुविधाओं से लैस है। यह जयपुर के सबसे बड़े कोचिंग कैंपस में से एक है। हमारे लिए सबसे बड़ी उपलब्धि यह है कि अब विद्यार्थियों को अपने घर के नजदीक ही बेहतर कोचिंग मिलेगी, जिससे उनका समय और यात्रा दोनों बचेंगे।”

NEET-UG 2026 में शानदार सफलता ने बढ़ाया संस्थान का विश्वास

आकाश इंस्टीट्यूट ने NEET-UG 2026 में एक बार फिर उत्कृष्ट परिणाम देकर अपनी गुणवत्ता साबित की है। संस्थान के विद्यार्थियों ने राजस्थान सहित 17 राज्यों में स्टेट टॉपर बनने का गौरव हासिल किया।

बेहतर शिक्षा से बदलते हैं सपने और परिवारों का भविष्य

हर वर्ष हजारों विद्यार्थी डॉक्टर और इंजीनियर बनने का सपना लेकर तैयारी शुरू करते हैं। लेकिन बेहतर संसाधनों और मार्गदर्शन की कमी कई बार उनकी राह कठिन बना देती है। ऐसे में आधुनिक सुविधाओं से युक्त नया कैंपस न केवल छात्रों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा देगा, बल्कि उनके आत्मविश्वास, समय की बचत और करियर निर्माण में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा। यह पहल उन परिवारों के लिए भी राहत है, जो अपने बच्चों को बेहतर शिक्षा दिलाने के लिए दूर-दराज के क्षेत्रों में भेजने को मजबूर होते थे।

——————— 

#AakashInstitute, #Jaipur, #Education, #NEET2026, #JEE2026, #SmartClasses, #DigitalClassroom, #CompetitiveExams, #MedicalCoaching, #EngineeringCoaching, #RajasthanEducation, #AkhileshDixit, #ChandrasekharReddyGarisa, #HindiNews, आकाश इंस्टीट्यूट जयपुर, Aakash Educational Services Limited, नया कैंपस जयपुर, NEET कोचिंग, JEE कोचिंग, स्मार्ट क्लास, डिजिटल बोर्ड, गोपालपुरा बायपास, चंद्रशेखर रेड्डी गरिसा, अखिलेश दीक्षित, मेडिकल प्रवेश परीक्षा, इंजीनियरिंग कोचिंग, राजस्थान शिक्षा समाचार

CATEGORIES
TAGS
Share This

COMMENTS

Wordpress (0)
Disqus ( )