Udaipur में बड़ा हादसा, जयपुर से अहमदाबाद जा रही बस में आग से मचा हड़कंप
इमरजेंसी गेट और खिड़कियों से निकलकर यात्रियों ने बचाई जान
फायर ब्रिगेड ने समय रहते पाया बस में आग पर काबू
शॉर्ट सर्किट बना आग लगने का कारण, जांच जारी
घटना के बाद फिर उठे यात्री सुरक्षा और मेंटेनेंस पर सवाल
उदयपुर,dusrikhabar.com। राजस्थान के Udaipur में उस वक्त अफरा-तफरी मच गई जब 38 यात्रियों से भरी एक निजी स्लीपर कोचबस में आग लग गई। तेज लपटों के बीच यात्रियों ने सूझबूझ दिखाते हुए इमरजेंसी खिड़कियों और गेट से बाहर निकलकर अपनी जान बचाई। समय रहते राहत कार्य होने से बड़ा हादसा टल गया।
हादसा कैसे हुआ?
Udaipur के गोवर्धन विलास थाना क्षेत्र में बलीचा रोड पर मंगलवार शाम करीब 5 बजे एक बड़ा हादसा होते-होते टल गया, जब जयपुर से अहमदाबाद जा रही एक निजी स्लीपर कोच में अचानक बस में आग लग गई। आग की लपटें तेजी से फैलने लगीं और देखते ही देखते पूरी बस को अपनी चपेट में ले लिया।
read also:प्रशांत किशोर की चाल, ममता से कैसे दूर हुआ बंगाल? भाजपा की रणनीति ने..
जयपुर से अहमदाबाद जा रही थी बस
बताया जा रहा है कि बस जयपुर से रवाना होकर नाथद्वारा होते हुए उदयपुर के रास्ते अहमदाबाद जा रही थी। इस दौरान बस में कुल 38 यात्री सवार थे, जिनमें करीब 10 महिलाएं भी शामिल थीं। अचानक लगी बस में आग से यात्रियों में चीख-पुकार मच गई और भगदड़ जैसी स्थिति बन गई।
इमरजेंसी खिड़की बनी जीवन रक्षक
हालांकि, चालक और कंडक्टर की तत्परता और यात्रियों की समझदारी से बड़ा हादसा टल गया। ड्राइवर ने तुरंत बस को सड़क किनारे रोका, जिसके बाद यात्रियों ने इमरजेंसी खिड़कियों और मुख्य दरवाजे से बाहर निकलकर अपनी जान बचाई। कई यात्रियों को जान बचाने के लिए इमरजेंसी गेट से कूदना पड़ा।
read also:Geetanjali उदयपुर में जटिल साइनस से पीड़ित महिला का सफल इलाज…
कुछ ही मिनटों में बस बनी आग का गोला
कुछ ही मिनटों में बस में आग इतनी भयानक हो गई कि पूरा वाहन जलकर खाक हो गया। आग की चपेट में आने से यात्रियों का सारा सामान भी जलकर राख हो गया। घटना की सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची और कड़ी मशक्कत के बाद बस में आग पर काबू पाया।
मौके पर डीएसपी गोपाल चंदेल और गोवर्धन विलास थानाधिकारी राजेंद्र सिंह चारण पुलिस बल के साथ पहुंचे और स्थिति का जायजा लिया। मुख्य अग्निशमन अधिकारी बाबूलाल चौधरी ने बताया कि समय रहते सभी यात्रियों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया, जिससे कोई जनहानि नहीं हुई।
read also:कैसा रहेगा आपका आज, क्या कहता है भाग्यांक? 6 मई,बुधवार, 2026
शॉर्ट सर्किट की आशंका
प्राथमिक जांच में आग लगने का कारण शॉर्ट सर्किट माना जा रहा है, हालांकि पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है। इस घटना ने एक बार फिर यात्री सुरक्षा और वाहनों के नियमित मेंटेनेंस पर सवाल खड़े कर दिए हैं। यदि समय रहते चालक और यात्रियों ने सूझबूझ नहीं दिखाई होती, तो यह हादसा और भी भयावह हो सकता था।
read also:डिप्टी सीएम दीया कुमारी राजसमंद पहुंचीं: नाथद्वारा और रेलमगरा क्षेत्र में 20 करोड़ रुपए के विकास कार्यों का किया शिलान्यास- लोकार्पण