Visitors: 6873889
जयपुर के निजी अस्पताल की कैंटीन में 4 दिन पुराना तैयार सब्जी का मसाला मिला, फूड सेफ्टी टीम ने लिए सैंपल

जयपुर के निजी अस्पताल की कैंटीन में 4 दिन पुराना तैयार सब्जी का मसाला मिला, फूड सेफ्टी टीम ने लिए सैंपल

जयपुर में टोंक रोड स्थित कोकून हॉस्पिटल की किचन में मिली कई खामियां

फूड कलर और बिना डेट वाली खाद्य सामग्री भी बरामद

कोकून हॉस्पिटल की किचन में फ्रिज में चार दिन पुराना सब्जी का तैयार मसाला मिला

ग्रेवी, काजू और दही के नमूने लैब भेजे गए

ईएचसीसी, होप, सी.के. बिरला और साकेत हॉस्पिटल से भी खाद्य पदार्थों के सैंपल लिए गए

कोकून हॉस्पिटल की कैंटीन संचालक एजेंसी को धारा 32 के तहत इंप्रूवमेंट नोटिस होगा जारी

होप हॉस्पिटल, EHCC जवाहर सर्किल, CK. बिरला, गोपालपुरा और साकेत हॉस्पिटल मानसरोवर में भी निरीक्षण

महावीर सिंह

जयपुर, dusrikhabar.com। अस्पतालों में इलाज के साथ मरीजों और उनके परिजनों को मिलने वाला भोजन भी सीधे उनकी सेहत से जुड़ा होता है। इसी को ध्यान में रखते हुए जयपुर में सोमवार को फूड सेफ्टी टीम ने कई निजी अस्पतालों की कैंटीन और किचन का निरीक्षण किया। टोंक रोड स्थित कोकून हॉस्पिटल की किचन में फ्रिज के अंदर चार दिन पुरानी ग्रेवी रखी मिली। टीम ने मौके से ग्रेवी समेत अलग-अलग खाद्य पदार्थों के नमूने लिए और उन्हें जांच के लिए प्रयोगशाला भेजा है।

कोकून हॉस्पिटल की किचन में कई कमियां, सीके बिड़ला सहित…

जयपुर सीएमएचओ सैकंड डॉ. मनीष मित्तल के अनुसार, सोमवार को अलग-अलग टीमों ने कोकून हॉस्पिटल, होप हॉस्पिटल, ईएचसीसी हॉस्पिटल जवाहर सर्किल, सी.के. बिरला हॉस्पिटल गोपालपुरा और साकेत हॉस्पिटल मानसरोवर की कैंटीन व मेस किचन का निरीक्षण किया।

read also:70 लाख कैश, 48 घड़ियां, ADM रविंद्र कुमार के यहां छापे में मिला नोटों का ढेर

कोकून हॉस्पिटल की किचन में निरीक्षण के दौरान टीम को फूड कलर रखे हुए मिले। तैयार खाद्य सामग्री पर तारीख अंकित नहीं थी। चपाती रखने के लिए इस्तेमाल किए जा रहे कुछ केसरोल टूटे हुए थे और उन पर वाशिंग पाउडर जमा हुआ था। टीम ने किचन में इस्तेमाल हो रहे काजू की गुणवत्ता को भी संतोषजनक नहीं पाया।

इसके अलावा कुछ खाद्य सामग्री बिना ढके रखी हुई मिली। सबसे महत्वपूर्ण बात यह रही कि किचन के फ्रिज में चार दिन पुरानी ग्रेवी स्टोर मिली।

ग्रेवी, काजू और दही के सैंपल लिए

फूड सेफ्टी टीम ने मौके से ग्रेवी, काजू और दही के नमूने लिए। इन सभी नमूनों को जांच के लिए लैब भेजा गया है। खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता और सुरक्षा की जांच रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।

read also:दिल की सेहत से लेकर घुटनों के दर्द तक, वरिष्ठ नागरिकों को विशेषज्ञों ने बताए स्वस्थ और सक्रिय जीवन के उपाय

डॉ. मित्तल ने बताया कि हॉस्पिटल कैंटीन संचालित करने वाली एजेंसी को खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिनियम की धारा 32 के तहत इंप्रूवमेंट नोटिस जारी किया जाएगा।

पांच अस्पतालों की कैंटीन से लिए खाद्य नमूने

निरीक्षण अभियान के दौरान टीम ने अन्य अस्पतालों की कैंटीन से भी अलग-अलग खाद्य पदार्थों के नमूने लिए। खाद्य सुरक्षा दल ने ईएचसीसी हॉस्पिटल की कैंटीन से रिफाइंड सोयाबीन तेल और होप हॉस्पिटल  से पकी हुई सब्जी व दाल के नमूने लिए। इसके अलावा सीके बिड़ला हॉस्पिटल गोपालपुरा से दलिया, खिचड़ी और सांभर दाल के नमूने जांच के लिए भेजे गए। मानसरोवर स्थित साकेत हॉस्पिटल से कुकिंग ऑयल, पनीर और तैयार दाल के नमूने भी लिए गए हैं। खाद्य सुरक्षा टीम अब प्रयोगशाला रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई करेगी।

read also:कैसा रहेगा आपका आज, क्या कहता है भाग्यांक? 29 सितम्बर, मंगलवार, 2026

——————————-  

#Jaipur, #FoodSafety, #HospitalCanteen, #CocoonHospital, #CMHOJaipur, #FoodSafety, #HospitalKitchen, #FoodSample, #CKBirlaHospital, #SAKAHospital, #EHCCHospital, जयपुर फूड सेफ्टी, हॉस्पिटल कैंटीन, कोकून हॉस्पिटल, चार दिन पुरानी ग्रेवी, फूड सेफ्टी टीम, अस्पताल की किचन, खाद्य नमूने

CATEGORIES
TAGS
Share This