IIM उदयपुर में BCI युवा इन्वेस्टर कनेक्ट 2026, स्टार्टअप्स को मिले निवेशकों से जुड़ने के अवसर

IIM उदयपुर में BCI युवा इन्वेस्टर कनेक्ट 2026, स्टार्टअप्स को मिले निवेशकों से जुड़ने के अवसर

IIM उदयपुर में BCI युवा इन्वेस्टर कनेक्ट 2026 का आयोजन

उदयपुर को स्टार्टअप एवं निवेश के सक्रिय केंद्र के रूप में विकसित करने पर रहा फोकस

गीतांजलि ग्रुप के CFO सीए रोशन जैन बतौर जूरी सदस्य हुए शामिल

देशभर से करीब 350 स्टार्टअप्स ने कराया रजिस्ट्रेशन

स्टार्टअप्स ने बिजनेस मॉडल और निवेश योजनाएं कीं प्रस्तुत 

बीसीआई ने राष्ट्रीय स्तर पर नेटवर्क विस्तार की योजना बताई

सोनिया

उदयपुर,dusrikhabar.com। राजस्थान के स्टार्टअप और निवेशक इकोसिस्टम को मजबूत करने के उद्देश्य से बीसीआई युवा इन्वेस्टर कनेक्ट 2026 का आयोजन आईआईएम उदयपुर में किया गया। कार्यक्रम में देशभर से आए स्टार्टअप्स ने निवेशकों और इंडस्ट्री विशेषज्ञों के सामने अपने बिजनेस मॉडल, नवाचार और भविष्य की योजनाएं प्रस्तुत कीं। गीतांजलि ग्रुप के सीएफओ एवं सीए रोशन जैन ने जूरी सदस्य के रूप में स्टार्टअप्स की प्रस्तुतियों का मूल्यांकन किया।

read also:राजस्थान में पर्यटन की बदली परिभाषा; अब फोटो से आगे एक्सपीरियंस पर्यटन की तैयारी: उपमुख्यमंत्री दिया कुमारी

उदयपुर में मजबूत स्टार्टअप इकोसिस्टम का विजन

बीसीआई युवा प्रेसिडेंट एवं आरंभ डायरेक्टर मीनाक्षी पालीवाल ने उदयपुर में मजबूत और सक्रिय स्टार्टअप इकोसिस्टम विकसित करने की दिशा में चल रहे प्रयासों की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि आरंभ का उद्देश्य स्टार्टअप्स को शुरुआती चरण से लेकर निवेश और आगे के बिजनेस विस्तार तक नेटवर्क, मार्गदर्शन और अवसर उपलब्ध कराना है।

read also:कैसा रहेगा आपका आज, क्या कहता है भाग्यांक? 28 सितम्बर, सोमवार, 2026

350 स्टार्टअप्स ने कराया रजिस्ट्रेशन

आयोजकों के अनुसार, कार्यक्रम के लिए करीब 350 स्टार्टअप्स ने रजिस्ट्रेशन कराया, जबकि लगभग 200 प्रतिभागियों ने प्रत्यक्ष भाग लिया। राजस्थान के अलावा गुजरात, दिल्ली, नोएडा, जयपुर और अन्य शहरों से आए स्टार्टअप्स ने प्रस्तुतियां दीं। जूरी में सीए रोशन जैन ने बिजनेस मॉडल, वित्तीय व्यवहार्यता, ग्रोथ पोटेंशियल और निवेश जरूरतों से जुड़े पहलुओं पर विचार किया।

निवेशक और इंडस्ट्री विशेषज्ञ हुए शामिल

कार्यक्रम में मेघना दीक्षित (मेवान कंसल्टेंसी), सीए वैशाली खेतान (खेतान ग्रुप सीएफओ), अनिल कुमार तुलसिदास (डायरेक्टर–स्ट्रेटेजिक मैनेजमेंट), मयंक अग्रवाल (आईएएन, सीईओ), विंग कमांडर डॉ. प्रवीण थापर, मनीष पालीवाल (बायो कोर फाउंडर), मुकेश कुमार, बृजेश हिरात, नारायण गुर्जर, हेमेन्द्र तेलसरा (आईआईएम उदयपुर) सहित विशेषज्ञ शामिल हुए। अरावली ग्रुप ऑफ हॉस्पिटल्स के डायरेक्टर आनंद गुप्ता विशेष अतिथि रहे। बीसीआई चेयरमैन मुकेश माधवानी ने नेटवर्क को देशभर में विस्तार देने की योजनाएं बताईं।

read also:CRPF जवान से मारपीट कर अश्लील वीडियो बनाया: मदद के बहाने हॉस्पिटल बुलाया,कार में…

बिहार ब्रांड, लूपा बर्ग, फिनोनेस्ट, एम वेलनेस बाजार, ग्रो पार्ट, इंडेवोशन, आवरली होटल डील और एग्जाम ए सहित स्टार्टअप्स ने अपने बिजनेस मॉडल प्रस्तुत किए। प्रस्तुतियों के बाद संभावित निवेश के लिए ड्यू डिलिजेंस और फंडिंग अवसरों पर चर्चा हुई।

—————————–

#BCI, #Young Investor Connect, #IIM Udaipur, #Startup Rajasthan, #Startup Investment, #Roshan Jain, #Udaipur, #Investor Connect, #Startup Ecosystem, BCI Young Investor Connect 2026, IIM Udaipur, रोशन जैन, स्टार्टअप, निवेशक, उदयपुर स्टार्टअप इकोसिस्टम

CATEGORIES
TAGS
Share This