Visitors: 5937769
जयपुर में करणी सेना अंतरराष्ट्रीय अध्यक्ष सूरजपाल अम्मू ने दी सरकार को चेतावनी, यूजीसी मुद्दे पर हलफनामा दाखिल करने की मांग…!

जयपुर में करणी सेना अंतरराष्ट्रीय अध्यक्ष सूरजपाल अम्मू ने दी सरकार को चेतावनी, यूजीसी मुद्दे पर हलफनामा दाखिल करने की मांग…!

करणी सेना की प्रदेश कार्यसमिति बैठक संपन्न, करणी सेना के अंतरराष्ट्रीय अध्यक्ष अम्मू भी हुए शामिल

जयपुर में करणी सेना पंजीकृत की राजस्थान प्रदेश कार्यसमिति की बैठक आयोजित

अम्मू ने UGC मुद्दे पर सरकार से सुप्रीम कोर्ट में हलफनामा दाखिल करने की मांग की

मांगें नहीं मानने पर अम्मू की चेतावनी, जंतर-मंतर पर आंदोलन होगा आंदोलन

जंतर-मंतर प्रदर्शन में पुलिस कार्रवाई की आलोचना और गौ माता को ‘राष्ट्र माता’ का दर्जा देने की मांग

प्रदेश अध्यक्ष सवाई सिंह राठौड़ ने संगठन विस्तार और सामाजिक समरसता पर दिया जोर

ब्यूरो,

जयपुर,dusrikhabar.com। राजधानी जयपुर के जगतपुरा स्थित एक निजी होटल में करणी सेना पंजीकृत की राजस्थान प्रदेश कार्यसमिति की बैठक आयोजित हुई। बैठक की अध्यक्षता प्रदेश अध्यक्ष सवाई सिंह राठौड़ ने की, जबकि अंतरराष्ट्रीय अध्यक्ष सूरजपाल अम्मू मुख्य अतिथि के रूप में मौजूद रहे। बैठक में संगठन विस्तार, सामाजिक मुद्दों और विभिन्न समसामयिक विषयों पर चर्चा हुई। इस दौरान सूरजपाल अम्मू ने केंद्र सरकार से UGC से जुड़े मुद्दे पर सुप्रीम कोर्ट में हलफनामा दाखिल कर अपनी स्थिति स्पष्ट करने की मांग की तथा ऐसा नहीं होने पर आंदोलन की चेतावनी दी। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के लिए कहा कि जब हम दोनों युवा थे तब से मैं पीएम मोदी से परिचित हूं लेकिन उनका जंतर मंतर पर जो हुआ वो ठीक नहीं हुआ। 

जयपुर में करणी सेना के सूरजपाल अम्मू की सरकार को चेतावनी, यूजीसी मुद्दे पर हलफनामा दाखिल करने की मांग...!

करणी सेना अंतरराष्ट्रीय अध्यक्ष सूरजपाल अम्मू पहुंचे करणी सेना की बैठक में।

read also:कैसा रहेगा आपका आज, क्या कहता है भाग्यांक? 3अगस्त, सोमवार, 2026

UGC मुद्दे पर सरकार से स्थिति स्पष्ट करने की मांग

बैठक के बाद पत्रकारों से बातचीत में सूरजपाल अम्मू ने आरोप लगाया कि UGC एक्ट के नाम पर समाज को विभाजित करने का प्रयास किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि इस व्यवस्था से शिक्षा संस्थानों में वैमनस्य का माहौल बन सकता है। उन्होंने मांग की कि केंद्र सरकार शीघ्र सुप्रीम कोर्ट में हलफनामा दाखिल कर UGC से जुड़े मामले पर अपना स्पष्ट पक्ष रखे। उन्होंने कहा कि यदि सरकार उनकी मांगों पर सकारात्मक निर्णय नहीं लेती है, तो करणी सेना जंतर-मंतर पर आंदोलन करने के लिए मजबूर होगी।

read also:‘कैटरकॉन इंडिया 2026’ का भव्य आगाज़, ₹1000 करोड़ से अधिक निवेश प्रस्तावों ने बढ़ाई उम्मीदें

जंतर-मंतर प्रदर्शन और गौ संरक्षण के मुद्दे भी उठाए

सूरजपाल अम्मू ने हाल में हुए जंतर-मंतर पर छात्रों के प्रदर्शन के दौरान पुलिस कार्रवाई की आलोचना की। उन्होंने प्रदर्शन के दौरान युवाओं के साथ कथित दुर्व्यवहार और बल प्रयोग के आरोप लगाए तथा इसकी निंदा की। इसके अलावा उन्होंने गौ तस्करी और गोहत्या को गंभीर विषय बताते हुए केंद्र सरकार से गौ माता को ‘राष्ट्र माता’ का दर्जा देने की मांग भी दोहराई। अम्मू ने बिना नाम लिया फिल्म अभिनेत्री और सांसद कंगना रणौत पर निशाना साधते हुए युवाओं को गटर कहने वाले बयान पर कहा कि युवा सांसद को शर्म आनी चाहिए, वो युवाओं के खड़ी नहीं हो सकती तो न हों लेकिन देश के युवाओं के लिए अपशब्द और टिप्पणी बर्दाश्त नहीं की जाएगी। 

जयपुर में करणी सेना के सूरजपाल अम्मू की सरकार को चेतावनी, यूजीसी मुद्दे पर हलफनामा दाखिल करने की मांग...!

करणी सेना के अंतरराष्ट्रीय अध्यक्ष सूरजपाल अम्मू को माला पहनाकर स्वागत करते पदाधिकारी।

संगठन विस्तार और सामाजिक समरसता पर जोर

प्रदेश कार्यसमिति को संबोधित करते हुए प्रदेश अध्यक्ष सवाई सिंह राठौड़ ने कहा कि करणी सेना पंजीकृत सभी जाति और समाज के लोगों को साथ लेकर संगठन का विस्तार कर रही है। उन्होंने कहा कि संगठन सामाजिक सरोकारों के साथ आगे बढ़ रहा है और प्रदेशभर में अपनी सक्रियता बढ़ा रहा है। बैठक में विभिन्न सामाजिक विषयों पर भी विस्तार से चर्चा की गई तथा संगठन को गांव-गांव तक मजबूत बनाने की रणनीति पर विचार किया गया।

read also:मिलिट्री इंटेलिजेंस ने अलवर से 4 जासूस पकड़े: पाकिस्तान भेजते थे आर्मी कैंट की जानकारी; दोस्त कहता रहा देश के साथ गद्दारी मत करो, नहीं माने

जयपुर में करणी सेना के सूरजपाल अम्मू की सरकार को चेतावनी, यूजीसी मुद्दे पर हलफनामा दाखिल करने की मांग...!

करणी मां के चित्र पर पुष्प अर्पित करते करणी सेना के पदाधिकारी एवं अंतरराष्ट्रीय अध्यक्ष सूरजपाल अम्मू

प्रदेशभर से पहुंचे पदाधिकारी और कार्यकर्ता

कार्यक्रम में राजस्थान के विभिन्न जिलों से बड़ी संख्या में प्रदेश, संभाग और जिला स्तर के पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने भाग लिया। कार्यक्रम का शुभारंभ मां करणी के चित्र के समक्ष दीप प्रज्ज्वलन से हुआ। बैठक के समापन पर प्रदेश उपाध्यक्ष अमित गोयल ने सभी का आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम का संचालन प्रदेश संगठन महामंत्री अरुण कुमार ने किया। इस अवसर पर महिला कार्यकर्ताओं और वरिष्ठ सदस्यों ने कविता पाठ एवं घूमर नृत्य की प्रस्तुतियां भी दीं। कार्यक्रम के संयोजन में रेखा राणा की विशेष भूमिका रही।

————————- 

#Karni Sena, #Surajpal Amu, #Jaipur, #Rajasthan, #UGC, #Supreme Court, #Sawai Singh Rathore, #Agitation, #Jantar Mantar, #Social Organization, #Politics, #Cow Protection, #Member of Parliament, #Film Actress #Kangana Ranaut, करणी सेना, सूरजपाल अम्मू, सवाई सिंह राठौड़, UGC मुद्दा, सुप्रीम कोर्ट, जयपुर समाचार, करणी सेना बैठक, राजस्थान राजनीति, जंतर मंतर प्रदर्शन, गौ माता राष्ट्र माता

CATEGORIES
TAGS
Share This

COMMENTS

Wordpress (0)
Disqus ( )