
JAS 2026: 3 जुलाई से जयपुर में सजेगा देश का प्रीमियम ज्वैलरी शो, नवरतन कोठारी को लाइफ टाइम अचीवमेंट अवॉर्ड…
3 जुलाई से नोवाटेल जयपुर कन्वेंशन सेंटर में शुरू होगा ‘जस-2026′
351 स्टॉल्स, 2,000 से अधिक ट्रेड बायर्स और 1,000+ होस्टेड बायर्स होंगे शामिल
केजीके ग्रुप के चेयरमैन नवरतन कोठारी को मिलेगा लाइफ टाइम अचीवमेंट अवॉर्ड-2026
दुबई गोल्ड एंड ज्वैलरी ग्रुप और ज्वैलर्स एसोसिएशन जयपुर के बीच होगा एमओयू
भारत-यूएई ज्वैलरी व्यापार को बढ़ावा मिलेगा बढ़ावा
‘द विंटेज एडिट‘ थीम पर आधारित होगा इस बार का प्रीमियम बी2बी ज्वैलरी शो
विजय श्रीवास्तव,
जयपुर,dusrikhabar.com। राजस्थान की राजधानी जयपुर 3 जुलाई से देश के प्रतिष्ठित बी2बी ज्वैलरी शो ‘जस (JAS)-2026′ की मेजबानी करेगा। नोवाटेल जयपुर कन्वेंशन सेंटर में आयोजित होने वाले इस सातवें प्रीमियम शो में 351 स्टॉल्स, 2 हजार से अधिक ट्रेड बायर्स और 1 हजार से ज्यादा होस्टेड बायर्स हिस्सा लेंगे। इस दौरान केजीके ग्रुप के चेयरमैन नवरत्न कोठारी को प्रतिष्ठित लाइफ टाइम अचीवमेंट अवॉर्ड-2026 से सम्मानित किया जाएगा। सोमवार को प्रेसवार्ता कर एसोसिएशन के अध्यक्ष राजू मंगोड़ीवाला ने यह जानकारी साझा की। इस दौरान JAS Jaipur-2026 के पोस्टर का विमोचन भी किया गया।

JAS Jaipur-2026 के पोस्टर का विमोचन करते JAS के पदाधिकारी
read also:कैसा रहेगा आपका आज, क्या कहता है भाग्यांक? 30 जून, मंगलवार, 2026
3 जुलाई से शुरू होगा JAS-2026, देशभर के ज्वैलरी कारोबारियों का होगा संगम
ज्वैलर्स एसोसिएशन जयपुर की ओर से आयोजित सातवां प्रीमियम बी2बी ज्वैलरी शो ‘जस-2026′ का आयोजन 3 जुलाई से नोवाटेल जयपुर कन्वेंशन सेंटर में होगा। इस बार शो में 351 स्टॉल्स लगाई जाएंगी, जहां देशभर के 2 हजार से अधिक ट्रेड बायर्स और 1 हजार से ज्यादा होस्टेड बायर्स भाग लेंगे।
शो का उद्घाटन किरण जेम्स प्राइवेट लिमिटेड के को-फाउंडर एवं एमडी मावजीभाई शामजीभाई पटेल करेंगे। मुख्य अतिथि के रूप में पूर्व केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर मौजूद रहेंगे। वहीं, मालाबार ग्रुप के वाइस चेयरमैन एवं जीईडी के. पी. अब्दुल सलाम, दुबई ज्वैलरी ग्रुप के चेयरमैन एवं जवाहरा ज्वेलरी के सीईओ तौहीद अब्दुल्ला तथा एनजीजेसीआई के चेयरमैन प्रमोद डेरेवाला विशिष्ट अतिथि के रूप में शामिल होंगे।
इस वर्ष शो की थीम ‘द विंटेज एडिट‘ रखी गई है, जो पारंपरिक और आधुनिक ज्वैलरी डिजाइनों का अनूठा संगम पेश करेगी।
केजीके ग्रुप के चेयरमैन नवरतन कोठारी को मिलेगा लाइफ टाइम अचीवमेंट अवॉर्ड-2026

केजीके ग्रुप चेयरमैन नवरतन कोठारी
‘जस’ के अध्यक्ष राजू मंगोड़ीवाला और संयोजक अशोक माहेश्वरी ने बताया कि केजीके ग्रुप के चेयरमैन नवरतन कोठारी को ज्वैलरी उद्योग में उनके उल्लेखनीय योगदान के लिए लाइफ टाइम अचीवमेंट अवॉर्ड-2026 से सम्मानित किया जाएगा।
यह सम्मान भारतीय जेम्स एवं ज्वैलरी उद्योग में उनके लंबे समय से दिए जा रहे उत्कृष्ट योगदान और नेतृत्व को समर्पित होगा।
read also:बैंकों तक पहुंची राम मंदिर चढ़ावा चोरी की आंच, SBI समेत 6 बैंकों को नोटिस
भारत-यूएई ज्वैलरी कारोबार को मिलेगा नया आयाम, होगा अहम एमओयू
‘जस-2026’ में जयपुर की विश्वप्रसिद्ध कुंदन, मीना, पोलकी जड़ाऊ, डायमंड और जेमस्टोन ज्वैलरी के नवीनतम डिजाइन प्रदर्शित किए जाएंगे।
कार्यक्रम के दौरान दुबई गोल्ड एंड ज्वैलरी ग्रुप और ज्वैलर्स एसोसिएशन जयपुर के बीच एक महत्वपूर्ण एमओयू (MoU) पर हस्ताक्षर होंगे। इस अवसर पर शारजाह चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्री के चेयरमैन सईद घानिम अल सुवैदी भी उपस्थित रहेंगे।
इस एमओयू का उद्देश्य भारत और यूएई के बीच ज्वैलरी व्यापार, गुणवत्ता मानकों, सर्टिफिकेशन और सस्टेनेबल ट्रेड को नई गति देना है।
——————————–
#JAS 2026, #Jaipur Jewellery Show, #Jewellers Association Jaipur, #KGK Group, #Navrattan Kothari, #Lifetime Achievement Award, #Jaipur, #Rajasthan, #Gems and Jewellery, #Trade Buyers, #India-UAE Trade, #Dubai Gold and Jewellery Group, #Sharjah Chamber of Commerce, #Anurag Thakur, #Jewellery Industry, #Business News, #Rajasthan News, JAS 2026, Jaipur Jewellery Show 2026, JAS Jaipur, Jewellers Association Jaipur, Navratan Kothari Lifetime Achievement Award, KGK Group, Jaipur Jewellery News, B2B Jewellery Show, Dubai Gold and Jewellery Group, India UAE Jewellery Trade
