
JEE Main में श्री चैतन्य अकादमी की जबरदस्त परफोर्मेंस , 300/300 के साथ AIR 1 रैंक…
JEE Main 2026 Result में श्री चैतन्य के छात्रों का शानदार प्रदर्शन
चंद्रशेखर और पासाला मोहित ने 300/300 के साथ AIR 1 किया हासिल
राजस्थान के अनुज मीणा ने कैटेगरी में AIR 5 पाकर बढ़ाया मान
टॉप 1000 में 172 छात्रों का चयन, राष्ट्रीय स्तर पर मजबूत पकड़
दूसरे ही वर्ष में राजस्थान में टॉप 10 में जगह, बड़ी उपलब्धि
विजय श्रीवास्तव,
जयपुर,dusrikhabar.com। JEE Main 2026 Result में इस बार श्री चैतन्य अकादमी ने शानदार प्रदर्शन करते हुए शिक्षा जगत में अपनी मजबूत उपस्थिति दर्ज कराई है। 300 में से 300 अंक हासिल कर दो छात्रों ने AIR 1 प्राप्त की, वहीं राजस्थान के प्रतिभाशाली छात्र अनुज मीणा ने अपनी कैटेगरी में AIR 5 प्राप्त कर राज्य का नाम रोशन किया।
read also:नारायणा जयपुर के छात्रों का शानदार प्रदर्शन, JEE Main 2026 में सफलता का जश्न
संस्थान के छात्र चंद्रशेखर और पासाला मोहित ने 300 में से 300 अंक प्राप्त कर संयुक्त रूप से AIR 1 हासिल की। यह उपलब्धि न केवल संस्थान बल्कि पूरे देश के लिए गर्व का विषय है। नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) द्वारा घोषित JEE Main 2026 Result में श्री चैतन्य अकादमी के छात्रों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए एक बार फिर अपनी श्रेष्ठता सिद्ध की है।
राजस्थान के छात्र अनुज मीणा ने अपनी श्रेणी में AIR 5 प्राप्त कर न केवल अपने परिवार बल्कि पूरे राज्य का नाम रोशन किया। यह उपलब्धि इसलिए भी खास मानी जा रही है क्योंकि राजस्थान में संस्थान का यह केवल दूसरा वर्ष है और इतने कम समय में टॉप 10 में स्थान बनाना अपने आप में एक रिकॉर्ड जैसा है।
read also:JEE Main 2026 Result: Allen Career Institute जयपुर का दबदबा, शहर के टॉप-5 सभी छात्र एलन से
संस्थान के अधिकारियों के अनुसार, इस बार के JEE Main 2026 परिणामों में श्री चैतन्य के छात्रों ने राष्ट्रीय स्तर पर भी मजबूत पकड़ दिखाई है। टॉप रैंक में बड़ी संख्या में छात्रों की मौजूदगी इस बात का संकेत है कि संस्थान की शैक्षणिक रणनीति और निरंतर अभ्यास प्रणाली प्रभावी साबित हो रही है।

जयपुर में श्री चैतन्य अकादमी के जीएम नागेंद्र, नेशनल हेड अंजिनेहुलु और राजस्थान स्टेट हेड डॉ. आर.एल. पुनिया प्रेसवार्ता में।
संस्थान के जीएम नागेंद्र ने बताया कि उनका उद्देश्य हमेशा से छात्रों को उच्च गुणवत्ता वाली शिक्षा प्रदान करना रहा है और यह परिणाम उसी का प्रतिफल है। उन्होंने कहा कि अनुभवी फैकल्टी, नियमित टेस्ट और व्यक्तिगत मार्गदर्शन ने छात्रों को बेहतर प्रदर्शन के लिए तैयार किया है।
read also:उदयपुर जनजाति छात्रावास राशन घोटाला: 10हजार की लिमिट, 70करोड़ खर्च..
राष्ट्रीय स्तर पर दबदबा
नेशनल हेड अंजिनेहुलु ने भी इस सफलता पर प्रकाश डालते हुए कहा कि संस्थान के छात्रों ने टॉप रैंक में अपनी मजबूत उपस्थिति दर्ज कराई है, जिससे यह स्पष्ट होता है कि लगातार मेहनत और सही दिशा में की गई तैयारी सफलता की कुंजी है।
- टॉप 15 AIR में 5 छात्र
- टॉप 100 AIR में 27 छात्र
- टॉप 500 AIR में 98 छात्र
- टॉप 1000 AIR में 172 छात्र
राजस्थान में बड़ी उपलब्धि
राजस्थान स्टेट हेड डॉ. आर.एल. पुनिया ने बताया कि पिछले चार वर्षों से लगातार 300/300 का परफेक्ट स्कोर आना संस्थान की गुणवत्ता को दर्शाता है। उन्होंने कहा कि अनुज मीणा की AIR 5 इस बात का प्रमाण है कि सही मार्गदर्शन और समर्पण से किसी भी लक्ष्य को हासिल किया जा सकता है।
read also:हाई-रिस्क प्रेग्नेंसी, आधुनिक तकनीक से गीतांजलि में महिला को जीवनदान…!
JEE Advanced 2026 17 मई को
इस वर्ष JEE Main 2026 परीक्षा दो सत्रों में आयोजित की गई, जिसमें कुल 16 लाख से अधिक छात्रों ने पंजीकरण किया और 15 लाख से ज्यादा छात्रों ने परीक्षा दी। सामान्य वर्ग के लिए कट-ऑफ 93.4123 पर्सेंटाइल रहा, जबकि अन्य श्रेणियों के लिए अलग-अलग कट-ऑफ निर्धारित किए गए। इन कट-ऑफ से अधिक अंक प्राप्त करने वाले छात्र अब JEE Advanced 2026 के लिए पात्र हो गए हैं, जो 17 मई को आयोजित होगा।
read also:देशभर में 6.31 करोड़ ‘नकली राशन कार्ड’ पर कार्रवाई, किए रद्द, सिस्टम में…!
सफलता के पीछे की रणनीति
संस्थान के अनुसार, यह सफलता मजबूत शैक्षणिक प्रणाली, अनुभवी फैकल्टी और निरंतर टेस्ट एवं एनालिसिस का परिणाम है।
परीक्षा और कट-ऑफ डिटेल्स
JEE Main 2026 दो सत्रों में आयोजित हुआ:
- कुल रजिस्ट्रेशन: 16,04,854 छात्र
- परीक्षा में शामिल: 15,38,468 छात्र
कट-ऑफ (पर्सेंटाइल):
- सामान्य: 93%
- ओबीसी: 80.92%
- EWS: 63.91%
- SC: 52%
इन कट-ऑफ से ऊपर वाले छात्र अब JEE Advanced 2026 (17 मई) के लिए पात्र हैं।
————————————
#JEE Main 2026, #Education News, #Kota Coaching, #Rajasthan News, #JEE Topper, #Exam Result, JEE Main 2026 Result, Sri Chaitanya Academy Result, AIR 1 JEE Main 2026, Anuj Meena AIR 5, JEE Topper 2026, Engineering Entrance Result
