
आग से 4 हेक्टेयर जंगल राख, ऋषभदेव की पहाड़ी पर देर रात भड़की आग
ऋषभदेव के बिलख तिराहे के पास बलुआ रोड क्षेत्र में देर रात मची अफरा-तफरी
प्रशासन, पुलिस और वन विभाग ने डेढ़ घंटे में पाया काबू
ग्रामीण युवाओं की मदद से टली बड़ी अनहोनी
ऋषभदेव, (उदयपुर), duarikhabar.com। ऋषभदेव। क्षेत्र के बिलख तिराहे के समीप बलुआ रोड स्थित पहाड़ी इलाके में शुक्रवार देर रात अचानक भीषण आग भड़क उठी। कुछ ही मिनटों में आग ने विकराल रूप धारण कर लिया और लपटें तेजी से फैलती चली गईं। लगभग डेढ़ घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद प्रशासन, पुलिस, वन विभाग और ग्रामीणों के संयुक्त प्रयास से आग पर नियंत्रण पाया जा सका। इस घटना में करीब 4 हेक्टेयर क्षेत्र प्रभावित हुआ, जहां सूखी घास और झाड़ियां जलकर खाक हो गईं।
read also:कैसा रहेगा आपका आज, क्या कहता है भाग्यांक? 28 फरवरी,शनिवार, 2026
तेज लपटों ने बढ़ाई चिंता
रात के समय पहाड़ी क्षेत्र में आग लगने की सूचना मिलते ही इलाके में हड़कंप मच गया। देखते ही देखते पहाड़ी आग ने व्यापक रूप ले लिया और आसपास के क्षेत्र में दहशत का माहौल बन गया। आग की लपटें हवा के साथ आगे बढ़ती रहीं, जिससे स्थिति गंभीर होती गई।
सूचना पर प्रशासनिक अमला तुरंत सक्रिय हुआ। उपखंड अधिकारी रामकरण सिंह स्वयं मौके पर पहुंचे और राहत कार्य की कमान संभाली। उनके साथ ग्राम पंचायत प्रशासक मनीष मीणा, पुलिस थाना ऋषभदेव की टीम और वन विभाग के कर्मचारी भी पहाड़ी पर चढ़कर आग बुझाने में जुट गए।
read also:सुप्रीम कोर्ट से ZEE राजस्थान के पूर्व चैनल हेड को बड़ी राहत, जयपुर की FIR रद्द…
अफसरों ने संभाला मोर्चा, ग्रामीण भी आए आगे
आग की भयावहता के बावजूद अधिकारियों और कर्मचारियों ने जोखिम उठाते हुए मोर्चा संभाला। प्रशासनिक सक्रियता देखकर आसपास के ग्रामीण युवक भी सहयोग के लिए आगे आए।
ग्रामीणों ने जंगल में मौजूद पेड़ों की टहनियां तोड़कर अस्थायी झाड़ू तैयार किए और उनसे आग को पीट-पीटकर आगे बढ़ने से रोकने का प्रयास किया। सामूहिक प्रयासों के चलते वनाग्नि को फैलने से रोका जा सका। करीब डेढ़ घंटे की कड़ी मेहनत के बाद आग पर पूरी तरह काबू पा लिया गया।
read also:एशिया के सबसे बड़े ट्रेवल एक्सपो में नूपुर संस्थान की बधिर समाज के लिए सशक्त पहल
इन अधिकारियों और ग्रामीणों ने निभाई अहम भूमिका
इस अभियान में पुलिस विभाग से एएसआई अनिल मीणा, हेड कांस्टेबल शंकर मीणा, कांस्टेबल नरेन्द्र सिंह चौहान और वीरभद्र सिंह शक्तावत सक्रिय रहे। ग्राम पंचायत की ओर से यशवर्धन सिंह तथा वन विभाग के प्रवीण सिंह झाला और पंकज मीणा ने भी राहत कार्य में योगदान दिया। इसके साथ ही गांव के युवा संदीप पहाड़, अंकुश मीणा, जय भोई और विकास मीणा ने भी आग बुझाने में महत्वपूर्ण सहयोग किया।
read also:अभी तो पार्टी शुरू हुई है: उदयपुर में बादशाह का हाई-वोल्टेज परफॉर्मेंस
संभावित नुकसान और राहत
हालांकि आग से किसी जनहानि की सूचना नहीं है, लेकिन करीब 4 हेक्टेयर जंगल क्षेत्र में फैली सूखी घास पूरी तरह जल गई। समय रहते आग पर काबू पा लेने से बड़े नुकसान की आशंका टल गई।
————–
#Rishabhdev, #ForestFire, #BaluaRoad, #UdaipurNews, #RuralCooperation, #AdministrativeAction, Rishabhdev Fire, Balua Hill Fire, Bilakh Tiraha, Forest Fire, 4 Hectare Area, Administrative Action, Help to Villagers
