ECLGS 5.0 से MSME को नई ताकत: जयपुर में जागरूकता कार्यक्रम, संकट के दौर में छोटे उद्योगों को मिला भरोसा

ECLGS 5.0 से MSME को नई ताकत: जयपुर में जागरूकता कार्यक्रम, संकट के दौर में छोटे उद्योगों को मिला भरोसा

Visits 53

जयपुर में ECLGS 5.0 पर राज्य स्तरीय जागरूकता कार्यक्रम 

मुख्य सचिव वी. श्रीनिवास बोले- योजना MSME क्षेत्र के लिए आर्थिक सुरक्षा कवच 

वैश्विक संकट के बीच उद्योगों को समय पर वित्तीय सहायता देने पर जोर

मुख्य सचिव ने वितरित किए लाभार्थियों को आर्थिक सहायता के चेक 

विजय श्रीवास्तव,

जयपुर, dusrikhabar.com। वैश्विक आर्थिक अनिश्चितताओं और पश्चिम एशिया में बढ़ते भू-राजनीतिक तनाव के बीच छोटे और मध्यम उद्योगों (MSME) को मजबूती देने की दिशा में बुधवार को जयपुर में आपातकालीन क्रेडिट लाइन गारंटी योजना (ECLGS 5.0) पर राज्य स्तरीय जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया।

बैंक ऑफ बड़ौदा के संयोजन में कार्यरत राज्य स्तरीय बैंकर्स समिति (SLBC) द्वारा आयोजित इस कार्यक्रम में सरकार, भारतीय रिजर्व बैंक, बैंकिंग क्षेत्र और उद्योग जगत के प्रतिनिधियों ने भाग लिया। इसके अलावा राजस्थान ग्रामीण बैंक, पंजाब नेशनल बैंक, स्टेट बैंक ऑफ इंडिया, एचडीएफसी बैंक, एयू फाइनेंस बैंक,  सहित कई बैंकों के प्रतिनिधि इस आयोजन का मुख्य हिस्सा बने साथ ही बैंकों द्वारा आपातकालीन क्रेडिट लाइन गारंटी योजना के तहत उद्यमियों को चैक वितरित किए गए।

कार्यक्रम का संदेश स्पष्ट था कि आर्थिक चुनौतियों के इस दौर में समय पर वित्तीय सहायता ही उद्यमियों के सपनों, रोजगार और उद्योगों को सुरक्षित रख सकती है।

read also:कैसा रहेगा आपका आज, क्या कहता है भाग्यांक? 16 जुलाई, गुरुवार, 2026

दीप प्रज्ज्वलन के साथ हुआ कार्यक्रम का शुभारंभ

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि राजस्थान सरकार के मुख्य सचिव वी. श्रीनिवास रहे। उनके साथ बैंक ऑफ बड़ौदा एवं एसएलबीसी राजस्थान की संयोजक एवं महाप्रबंधक सुश्री परिमिता मिश्रा, RITI के मुख्य कार्यकारी अधिकारी सत्येन्द्र कुमार, भारतीय रिजर्व बैंक के उप महाप्रबंधक राव क्षितिजराज सिंह, MSME-DFO के निदेशक प्रदीप ओझा, लघु उद्योग भारती के अध्यक्ष महेन्द्र मिश्रा तथा NCGTC की सहायक महाप्रबंधक मेधा गुरव ने दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया।

आपातकालीन क्रेडिट लाइन गारंटी योजना (ECLGS 5.0) पर राज्य स्तरीय जागरूकता कार्यक्रम, मुख्य अतिथि, मुख्य सचिव वी श्रीनिवास दीप प्रज्जवलन करते हुए।

आपातकालीन क्रेडिट लाइन गारंटी योजना (ECLGS 5.0) पर राज्य स्तरीय जागरूकता कार्यक्रम, मुख्य अतिथि, मुख्य सचिव वी श्रीनिवास दीप प्रज्जवलन करते हुए।

ECLGS 5.0 आर्थिक सुरक्षा का मजबूत कवच : वी. श्रीनिवास

मुख्य सचिव वी. श्रीनिवास ने कहा कि भारत सरकार की आपातकालीन क्रेडिट लाइन गारंटी योजना (ECLGS 5.0) ऐसे समय में शुरू की गई है, जब पूरी दुनिया भू-राजनीतिक संकटों से जूझ रही है। उन्होंने कहा कि पश्चिम एशिया में तनाव के बावजूद भारतीय अर्थव्यवस्था मजबूत बनी हुई है, जिसका श्रेय भारत सरकार और भारतीय रिजर्व बैंक की दूरदर्शी नीतियों को जाता है।

read also:विश्व की पहली होम्योपैथी यूनिवर्सिटी का दूसरा दीक्षान्त समारोह 16 जुलाई को, 760 विद्यार्थियों का सपनों से होगा साक्षात्कार…

उन्होंने कहा कि यह योजना केवल ऋण सुविधा नहीं, बल्कि MSME क्षेत्र को आर्थिक स्थिरता देने वाला सुरक्षा कवच है। इसका उद्देश्य उद्योगों की कार्यशील पूंजी बनाए रखना, रोजगार बचाना और आपूर्ति श्रृंखला को मजबूत करना है।” मुख्य सचिव ने राज्य स्तरीय बैंकर्स समिति (SLBC) की सक्रिय भूमिका और बैंकिंग क्षेत्र के प्रयासों की भी सराहना की।

हर पात्र उद्यमी तक पहुंचे योजना का लाभ : परिमिता मिश्रा

एसएलबीसी राजस्थान की संयोजक एवं बैंक ऑफ बड़ौदा की महाप्रबंधक सुश्री परिमिता मिश्रा ने कहा कि ECLGS 5.0 केवल एक वित्तीय योजना नहीं बल्कि आर्थिक पुनरुत्थान का मिशन है। उन्होंने कहा कि बैंकिंग संस्थानों की जिम्मेदारी है कि योजना का लाभ हर पात्र MSME उद्यमी तक समय पर पहुंचे, जिससे उद्योगों को नई ऊर्जा और आर्थिक मजबूती मिल सके।

read also:भारत-यूके व्यापार समझौते की चमक: जयपुर से ब्रिटेन रवाना हुई पहली आभूषण खेप…

सफल उद्यमियों की कहानियों ने बढ़ाया आत्मविश्वास

कार्यक्रम के दौरान MSME क्षेत्र के सफल उद्यमियों की प्रेरणादायक कहानियां भी साझा की गईं। इसके साथ ही मुख्य अतिथि एवं अन्य अधिकारियों ने पात्र लाभार्थियों को योजना के तहत आर्थिक सहायता के चेक वितरित किए। NCGTC और PSB Alliance की टीम ने योजना की विस्तृत जानकारी दी तथा उपस्थित उद्यमियों और ग्राहकों के प्रश्नों का समाधान किया।

आपातकालीन क्रेडिट लाइन गारंटी योजना (ECLGS 5.0) पर राज्य स्तरीय जागरूकता कार्यक्रम, मुख्य सचिव वी श्रीनिवास रहे मुख्य अतिथि

ऑनलाइन जुड़ीं वित्त मंत्रालय की अधिकारी, RBI ने किया समापन

कार्यक्रम में भारत सरकार के वित्तीय सेवा विभाग की उप सचिव सुश्री गरिमा कपूर ने ऑनलाइन माध्यम से प्रतिभागियों को संबोधित करते हुए वित्तीय सेवाओं से जुड़े विभाग की प्राथमिकताओं की जानकारी दी। कार्यक्रम का समापन भारतीय रिजर्व बैंक के उप महाप्रबंधक राव क्षितिजराज सिंह के धन्यवाद ज्ञापन के साथ हुआ।

read also:उदयपुर में जगन्नाथ रथयात्रा आज,कई रूट्स पर रहेगी नो एंट्री: चांदपोल से भटियानी चौहट्टा तक रास्ते बंद रहेंगे, जाने नो व्हीकल और नो पार्किंग जोन

इस अवसर पर सार्वजनिक एवं निजी क्षेत्र के बैंक, वित्तीय संस्थान, बड़ी संख्या में MSME उद्यमी, लाभार्थी तथा एसएलबीसी राजस्थान के प्रमुख एवं उप महाप्रबंधक राज कुमार मीना सहित अनेक गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

मानवीय पहलू: संकट में उद्योगों के साथ खड़ी व्यवस्था

MSME केवल उद्योग नहीं, बल्कि लाखों परिवारों की आजीविका का आधार हैं। जब वैश्विक परिस्थितियां व्यापार को प्रभावित करती हैं, तब ऐसी योजनाएं छोटे उद्यमियों के लिए उम्मीद की किरण बनकर सामने आती हैं। समय पर मिलने वाली वित्तीय सहायता न केवल उद्योगों को बंद होने से बचाती है, बल्कि कर्मचारियों की नौकरियां सुरक्षित रखने और स्थानीय अर्थव्यवस्था को गति देने में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाती है।

————————————-

#ECLGS 5.0, #MSME, #Bank of Baroda, #SLBC Rajasthan, #Jaipur, #V. Srinivas, #Reserve Bank of India, #Government of India, #Small-scale industries, #Financial assistance, #Entrepreneurs, #Rajasthan, #Banking, #NCGTC, #PSB Alliance, #SBI, #PNB, #AU Small Finance Bank, #HDFC, #Rajasthan Gramin Bank, ECLGS 5.0, आपातकालीन क्रेडिट लाइन गारंटी योजना, जयपुर SLBC कार्यक्रम, MSME योजना, बैंक ऑफ बड़ौदा, राजस्थान बैंकर्स समिति, वी श्रीनिवास, MSME Loan Scheme, Emergency Credit Line Guarantee Scheme

CATEGORIES
TAGS
Share This

COMMENTS

Wordpress (0)
Disqus ( )