
मुम्बई में एयर इंडिया और इंडिगो विमानों के पंख टकराए, बड़ा हादसा…
मुंबई एयरपोर्ट पर बड़ा हादसा टला
टैक्सी करते समय एयर इंडिया और इंडिगो के A320 विमानों की विंग टिप्स आपस में भिड़ीं
DGCA ने संभाली जांच, दोनों विमान ग्राउंड
यात्री सुरक्षित, एयरपोर्ट ऑपरेशंस कुछ देर रहे प्रभावित
विजय श्रीवास्तव,
मुम्बई/जयपुर, dusrikhabar.com। मुंबई के छत्रपति शिवाजी महाराज अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट पर मंगलवार को एक बड़ा विमान हादसा टल गया, जब टैक्सी करते समय एयर इंडिया और इंडिगो के दो विमानों के पंख आपस में टकरा गए। घटना के बाद सुरक्षा के मद्देनज़र दोनों विमानों को ग्राउंड कर दिया गया। राहत की बात यह रही कि इस घटना में किसी भी यात्री के घायल होने की सूचना नहीं है। मामले की तकनीकी जांच शुरू कर दी गई है।
read also:कैसा रहेगा आपका आज, क्या कहता है भाग्यांक? 4 फरवरी, बुधवार, 2026
कैसे हुआ हादसा?
जानकारी के अनुसार, एयर इंडिया की फ्लाइट AI2732 (A320, VT-TYF) मुंबई से कोयंबटूर के लिए उड़ान भरने से पहले रनवे से पुशबैक कर टैक्सी कर रही थी। इसी दौरान हैदराबाद से मुंबई पहुंची इंडिगो की फ्लाइट 6E 791 (A320, VT-IFV) लैंडिंग के बाद B1 टैक्सीवे से जुड़ रही थी।
इसी प्रक्रिया के दौरान दोनों विमानों के दाहिने पंखों के सिरे (Wing Tips) आपस में टकरा गए।
घटना के बाद तुरंत एक्शन
घटना सामने आते ही सुरक्षा प्रोटोकॉल के तहत दोनों विमानों को ग्राउंड कर दिया गया। इस दौरान मुंबई एयरपोर्ट ऑपरेशंस पर कुछ समय के लिए असर पड़ा। सूचना मिलते ही DGCA (नागर विमानन महानिदेशालय) के मुंबई कार्यालय के अधिकारी मौके पर पहुंचे और मामले की जांच शुरू कर दी गई है।
read also:विश्व कैंसर दिवस: फोर्टिस हॉस्पिटल जयपुर में कैंसर जागरूकता हेल्थ टॉक
एयर इंडिया का बयान
एयर इंडिया ने आधिकारिक बयान में कहा, “दोनों विमानों के पंखों के सिरे आपस में छू गए, जिससे एयर इंडिया के विमान के पंख को नुकसान पहुंचा है। सभी यात्रियों को सुरक्षित रूप से विमान से उतार लिया गया है और उन्हें जल्द से जल्द उनके गंतव्य तक पहुंचाने के लिए वैकल्पिक व्यवस्था की जा रही है।”
read also:मुम्बई में एयर इंडिया और इंडिगो विमानों के पंख टकराए, बड़ा हादसा…
इंडिगो ने क्या कहा?
इंडिगो की ओर से जारी बयान में कहा गया, “3 फरवरी 2026 को हैदराबाद से मुंबई आने वाली हमारी फ्लाइट 6E 791, लैंडिंग के बाद टैक्सी करते समय दूसरी एयरलाइन के विमान से संपर्क में आ गई। सभी यात्री सुरक्षित हैं और पार्किंग के बाद उतर गए। एयरक्राफ्ट का मेंटेनेंस इंस्पेक्शन किया जा रहा है। प्रोटोकॉल के अनुसार संबंधित अधिकारियों को तुरंत सूचित कर दिया गया है और जांच जारी है।”
जांच के घेरे में टैक्सीवे मैनेजमेंट
अब जांच एजेंसियां यह भी खंगाल रहीं इन प्रश्नों के जवाब:-
- टैक्सीवे क्लियरेंस में कोई चूक तो नहीं हुई?
-
एयर ट्रैफिक कंट्रोल (ATC) की भूमिका क्या रही?
-
क्या ग्राउंड मूवमेंट कोऑर्डिनेशन में कोई तकनीकी या मानवीय त्रुटि थी?
हालांकि DGCA की रिपोर्ट के बाद ही घटना की वास्तविक वजह स्पष्ट हो सकेगी लेकिन इन विमानों में बैठे यात्रियों का जीवन दाव पर लगा था और अगर ये हादसा हो जाता तो बड़ी कैजूवल्टी की पूरी आशंका थी।
——————-
#Mumbai Airport, #Air India, #IndiGo, #DGCA, #Flight Safety, #Aviation News, #Plane Collision, #Airport News, #Breaking News, मुंबई एयरपोर्ट हादसा, एयर इंडिया इंडिगो विमान टकराए, DGCA जांच, A320 विमान, विमान के पंख टकराए, मुंबई एयरपोर्ट न्यूज़, फ्लाइट सेफ्टी, एविएशन न्यूज़
