Visitors: 5982755
गिट्स में ओरिएंटेशन प्रोग्राम-2026 का आयोजन, मंगनीराम अग्रवाल स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स एवं ऑडिटोरियम का भी लोकार्पण

गिट्स में ओरिएंटेशन प्रोग्राम-2026 का आयोजन, मंगनीराम अग्रवाल स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स एवं ऑडिटोरियम का भी लोकार्पण

गिट्स, उदयपुर में ओरिएंटेशन प्रोग्राम–2026 का भव्य आयोजन

‘मंगनीराम अग्रवाल स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स एवं ऑडिटोरियम’ का लोकार्पण

800 से अधिक नवप्रवेशित विद्यार्थियों और अभिभावकों ने कार्यक्रम में लिया भाग

चेयरमैन जेपी अग्रवाल ने विद्यार्थियों को लक्ष्य, उत्कृष्टता और निरंतर सीखने का दिया संदेश

आधुनिक स्पोर्ट्स एवं ऑडिटोरियम सुविधाओं से विद्यार्थियों का सर्वांगीण विकास

माही राठौड़,

उदयपुर,dusrikhabar.com। उदयपुर के डबोक स्थित गीतांजली इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्निकल स्टडीज (गिट्स) में शैक्षणिक सत्र 2026 के नवप्रवेशित विद्यार्थियों के स्वागत के लिए ओरिएंटेशन प्रोग्राम–2026 का भव्य आयोजन किया गया। इस अवसर पर संस्थान के नवनिर्मित ‘मंगनीराम अग्रवाल स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स एवं ऑडिटोरियम’ का सामूहिक रूप से लोकार्पण किया गया। कार्यक्रम में विद्यार्थियों को संस्थान की शैक्षणिक व्यवस्था, तकनीकी संसाधनों, नवाचार गतिविधियों, अनुशासन और छात्र जीवन की विस्तृत जानकारी दी गई।

read also:कैसा रहेगा आपका आज, क्या कहता है भाग्यांक? 6 अगस्त, गुरुवार, 2026

नवप्रवेशित विद्यार्थियों को दिए सफलता के मंत्र

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि गीतांजली यूनिवर्सिटी के चेयरमैन जे.पी. अग्रवाल ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि आज का समय तेजी से बदल रहा है और ऐसे दौर में सफलता उन्हीं को मिलती है जो अपने लक्ष्य के प्रति समर्पित रहते हैं। उन्होंने कहा कि हर छोटी सफलता, बड़ी उपलब्धि की सीढ़ी होती है, इसलिए विद्यार्थियों को उत्कृष्टता, मेहनत और निरंतर सीखने की आदत विकसित करनी चाहिए। उन्होंने कहा कि बदलती तकनीक और प्रतिस्पर्धा के दौर में केवल डिग्री नहीं, बल्कि कौशल और सकारात्मक सोच भी सफलता की कुंजी है।

गिट्स में ओरिएंटेशन प्रोग्राम-2026 का आयोजन, मंगनीराम अग्रवाल स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स एवं ऑडिटोरियम का भी लोकार्पणगिट्स में ओरिएंटेशन प्रोग्राम-2026 का आयोजन, मंगनीराम अग्रवाल स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स एवं ऑडिटोरियम का भी लोकार्पण

गिट्स में मंगनीराम अग्रवाल स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स एवं ऑडिटोरियम के लोकार्पण के मौके पर चेयरमैन जेपी अग्रवाल, गीता अग्रवाल, वाइस चेयरमैन कपिल अग्रवाल, कनिका अग्रवाल, डायरेक्टर ऑपरेशंस अंकित अग्रवाल, श्रुति अग्रवाल।

निर्णय क्षमता, नवाचार और नेतृत्व कौशल विकसित करने पर जोर

कार्यक्रम के विशिष्ट अतिथि राजस्थान सरकार के उच्च शिक्षा सलाहकार प्रो. के.सी. सोडानी ने विद्यार्थियों को प्रेरित करते हुए कहा कि जीवन में अकेले आगे बढ़ने से कभी नहीं घबराना चाहिए। उन्होंने कहा कि जो लोग अकेले चलने का साहस रखते हैं, उनके पीछे भविष्य में काफिले चलते हैं। उन्होंने विद्यार्थियों से केवल किताबी ज्ञान तक सीमित न रहते हुए निर्णय क्षमता, अनुशासन, नवाचार, व्यावहारिक ज्ञान और नेतृत्व कौशल विकसित करने का आह्वान किया।

read also:जब एल्गोरिद्म तय करने लगे कि सच क्या है: डिजिटल इको चैंबर का खतरा : भाग-2

गिट्स विद्यार्थियों के सपनों को देगा नई उड़ान

संस्थान के निदेशक डॉ. एस.एम. प्रसन्ना कुमार ने कहा कि गिट्स में प्रवेश लेने वाले विद्यार्थी नए सपनों और आकांक्षाओं के साथ आए हैं तथा संस्थान उनके उज्ज्वल भविष्य के निर्माण के लिए हरसंभव सहयोग करेगा। उन्होंने विद्यार्थियों से डिजिटल टेक्नोलॉजी, कम्युनिकेशन स्किल, प्रॉब्लम सॉल्विंग स्किल और लीडरशिप क्वालिटी विकसित करने का आह्वान किया। उन्होंने बताया कि संस्थान के सेंटर ऑफ एक्सीलेंस, एआईसीटीई आइडिया लैब और एमएसएमई सुविधाएं विद्यार्थियों में नवाचार, स्टार्टअप संस्कृति और तकनीकी दक्षता विकसित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही हैं।

read also:जयपुर डेयरी की किसानों को बड़ी सौगात, प्रति किलो फैट मूल्य 925रुपए किया, पहली बार बाजार में सरस का घेवर…

800 से अधिक विद्यार्थियों ने लिया हिस्सा

एमबीए निदेशक डॉ. पी.के. जैन ने विद्यार्थियों और अभिभावकों का स्वागत करते हुए कहा कि अब सभी विद्यार्थी गिट्स परिवार का हिस्सा हैं और उनके सपनों को साकार करना संस्थान की प्राथमिक जिम्मेदारी है। कार्यक्रम संयोजक डॉ. विशाल जैन ने बताया कि बी.टेक., एमबीए, एमसीए, एमटेक., बीसीए एवं बीबीए प्रथम वर्ष के 800 से अधिक छात्र-छात्राओं ने ओरिएंटेशन कार्यक्रम में भाग लिया।

संस्थान के वित्त नियंत्रक बी.एल. जांगिड़ ने कहा कि गिट्स का उद्देश्य केवल गुणवत्तापूर्ण शिक्षा देना नहीं, बल्कि विद्यार्थियों के विचारों को प्रोजेक्ट, प्रोटोटाइप और सफल करियर में बदलने के अवसर उपलब्ध कराना भी है।

read also:उदयपुर में आज तेज बारिश का अलर्ट: अब तक सामान्य से 32% कम बरसात, तापमान 1.7 डिग्री बढ़ा; 7 अगस्त से फिर सक्रिय होगा मानसून

स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स एवं ऑडिटोरियम का लोकार्पण बना आकर्षण का केंद्र

कार्यक्रम के दौरान नवनिर्मित ‘मंगनीराम अग्रवाल स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स एवं ऑडिटोरियम’ का भव्य लोकार्पण किया गया। यह अत्याधुनिक परिसर विद्यार्थियों को खेल, सांस्कृतिक गतिविधियों, तकनीकी आयोजनों और व्यक्तित्व विकास के लिए आधुनिक सुविधाएं उपलब्ध कराएगा।

कार्यक्रम के अंत में गीतांजली कॉलेज ऑफ साइंस एंड कॉमर्स की प्राचार्या डॉ. राधा चौधरी ने धन्यवाद ज्ञापित किया तथा मंच संचालन डॉ. अंजलि धाबाई ने किया। इस अवसर पर गीता अग्रवाल, गीतांजली ग्रुप के वाइस चेयरमैन कपिल अग्रवाल, कनिका अग्रवाल, डायरेक्टर ऑपरेशंस अंकित अग्रवाल, श्रुति अग्रवाल, विभागाध्यक्ष, प्राध्यापक, कर्मचारी, अभिभावक एवं बड़ी संख्या में विद्यार्थी उपस्थित रहे।

——————————-  

#GITS, #GITSUdaipur, #Orientation2026, #GeetanjaliInstitute, #EngineeringCollege, #HigherEducation, #UdaipurNews, #TechnicalEducation, #Innovation, #AICTE #Students, #EducationNews, #SportsComplex, #Auditorium, #CareerDevelopment, गिट्स उदयपुर, GITS Udaipur, ओरिएंटेशन प्रोग्राम 2026, मांगनीराम अग्रवाल स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स, गीतांजली इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्निकल स्टडीज, जेपी अग्रवाल, प्रो. केसी सोडानी, इंजीनियरिंग कॉलेज उदयपुर, तकनीकी शिक्षा, AICTE आइडिया लैब, सेंटर ऑफ एक्सीलेंस, उदयपुर एजुकेशन न्यूज

CATEGORIES
TAGS
Share This

COMMENTS

Wordpress (0)
Disqus ( )