फोर्टिस हॉस्पिटल के डॉक्टर्स ने बताया-समय पर जांच से बच सकती है जान
विश्व कैंसर दिवस पर जागरूकता हेल्थ टॉक का आयोजन
राजस्थान में कैंसर मामलों में खतरनाक बढ़ोतरी पर जताई चिंता
डॉक्टरों ने मिथक तोड़े, समय पर जांच को बताया जीवनरक्षक
जयपुर,dusrikhabar.com।विश्व कैंसर दिवस के अवसर पर फोर्टिस एस्कॉर्ट्स हॉस्पिटल, जयपुर द्वारा एक विशेष कैंसर जागरूकता हेल्थ टॉक का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य आमजन को कैंसर की शुरुआती पहचान, नियमित स्क्रीनिंग, रोकथाम और आधुनिक इलाज के प्रति जागरूक करना था। इस अवसर पर शहर के नागरिकों, मरीजों और उनके परिजनों ने बड़ी संख्या में भाग लिया।
हेल्थ टॉक के दौरान विशेषज्ञ डॉक्टरों ने बताया कि कैंसर का समय पर पता चलना इलाज को अधिक प्रभावी बनाता है और मरीज की जीवन-गुणवत्ता बेहतर रहती है। डॉक्टरों ने शुरुआती लक्षणों, नियमित जांच, स्वस्थ जीवनशैली और मल्टी-डिसिप्लिनरी ट्रीटमेंट की अहमियत पर प्रकाश डाला। साथ ही कैंसर से जुड़े कई मिथकों को भी दूर किया गया।
राजस्थान में बढ़ रहे कैंसर के मामले, तंबाकू बड़ी वजह
विशेषज्ञों के अनुसार, राजस्थान में मुंह, स्तन, सर्वाइकल, फेफड़े, मस्तिष्क और प्रोस्टेट कैंसर के मामलों में लगातार बढ़ोतरी हो रही है। डॉ. दिवेश गोयल, सीनियर कंसल्टेंट – मेडिकल ऑन्कोलॉजी ने बताया कि इंटरनेशनल क्लासिफिकेशन ऑफ डिजीज (ICD) के अनुसार जयपुर प्रति एक लाख आबादी पर कैंसर मामलों में सबसे अधिक प्रभावित शहरों में शामिल है। पुरुषों में तंबाकू सेवन के कारण मुंह और फेफड़ों का कैंसर, जबकि महिलाओं में स्तन और गर्भाशय ग्रीवा कैंसर प्रमुख चिंता का विषय हैं।
सर्जिकल ऑन्कोलॉजी के महत्व पर जोर देते हुए डॉ. नरेश कुमार सोनी, सीनियर कंसल्टेंट – सर्जिकल ऑन्कोलॉजी, फोर्टिस एस्कॉर्ट्स हॉस्पिटल, जयपुर ने बताया कि “भारत में लगभग 60–70% कैंसर मामलों में इलाज के किसी न किसी चरण में सर्जरी की आवश्यकता होती है।
यदि कैंसर का पता शुरुआती अवस्था में चल जाए, तो उपचारात्मक सर्जरी की संभावना काफी बढ़ जाती है, जटिलताएं कम होती हैं और रिकवरी बेहतर होती है। सामुदायिक जागरूकता समय पर इलाज सुनिश्चित करने में अहम भूमिका निभाती है।”
डॉ. जितेंद्र कुमार शर्मा, कंसल्टेंट – ऑन्को सर्जरी (हेड एवं नेक)
हेड एवं नेक कैंसर राजस्थान की बड़ी स्वास्थ्य चुनौती
हेड एवं नेक कैंसर पर प्रकाश डालते हुए डॉ. जितेंद्र कुमार शर्मा, कंसल्टेंट – ऑन्को सर्जरी (हेड एवं नेक), फोर्टिस एस्कॉर्ट्स हॉस्पिटल, जयपुर ने कहा कि “दुनिया में हेड एवं नेक कैंसर के कुल मामलों में से लगभग एक-तिहाई भारत में पाए जाते हैं, जिसका मुख्य कारण तंबाकू सेवन और अस्वस्थ जीवनशैली है।
मुंह में लगातार छाले, निगलने में कठिनाई या आवाज़ में बदलाव जैसे लक्षणों को नजरअंदाज नहीं करना चाहिए। राजस्थान में हेड एवं नेक कैंसर सभी कैंसर मामलों का 32% से अधिक है, जिसमें ओरल स्क्वैमस सेल कार्सिनोमा (OSCC) सबसे आम प्रकार है।”
कार्यक्रम का समापन सवाल-जवाब सत्र के साथ हुआ, पत्रकारों ने विशेषज्ञ डॉक्टरों से सीधे संवाद कर इलाज, लक्षणों और देखभाल से जुड़ी जानकारी प्राप्त की। फोर्टिस एस्कॉर्ट्स हॉस्पिटल जयपुर ने कैंसर के खिलाफ जागरूकता फैलाने और समग्र कैंसर देखभाल प्रदान करने की अपनी प्रतिबद्धता दोहराई।
———–
#Fortis Escorts Hospital, #Cancer Awareness, #World Cancer Day, #Jaipur News, #Rajasthan Health News, #Oncology, #Cancer Screening, Cancer Awareness, Fortis Escorts Hospital Jaipur, World Cancer Day, Cancer Screening, Early Cancer Detection, Oncology Experts Jaipur, Head and Neck Cancer, Cancer in Rajasthan