
जयपुर के मानसरोवर स्थित नीम करौरी महाराज के अनौखी धाम में पाटोत्सव एवं विशाल भंडारा…
मानसरोवर की पत्रकार कॉलोनी में सजा भव्य दरबार
नीम करोरी महाराज के भक्तों का उमड़ेगा सैलाब
विशाल भंडारे में लाखों श्रद्धालुओं के प्रसादी ग्रहण करने की व्यवस्था
पूरे परिसर को फूलों और रोशनी से सजाया गया
भक्ति, सेवा और समर्पण का अद्भुत संगम बनेगा प्रथम पाटोत्सव
जयपुर,dusrikhabar.com। राजधानी जयपुर के मानसरोवर क्षेत्र में स्थित काले हनुामन मंदिर नीम करौरी महाराज के अनौखी धाम में आज 20 अप्रैल को नीम करोरी महाराज के महादरबार में भव्य प्रथम पाटोत्सव का आयोजन किया जा रहा है। इस अवसर पर बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के पहुंचने की संभावना है, जहां उन्हें प्रसादी और भक्ति का अनूठा अनुभव मिलेगा।
read also:कैसा रहेगा आपका आज, क्या कहता है भाग्यांक? 20 अप्रेल, सोमवार, 2026

राजस्थान की राजधानी जयपुर के मानसरोवर स्थित पत्रकार कॉलोनी में बने अनौखी धाम में आज नीम करोरी महाराज के महादरबार का भव्य पाटोत्सव आयोजित किया जा रहा है। इस धार्मिक आयोजन को लेकर भक्तों में भारी उत्साह देखा जा रहा है।
read also:तमिलनाडु में पटाखा फैक्ट्री ब्लास्ट 23 की मौत, रेस्क्यू के समय दूसरा विस्फोट…
हजारों भक्त पाएंगे प्रसादी, मिलेगा पाटोत्सव का लाभ
मंदिर समिति के प्रबंधक विनय कुमार शर्मा ने बताया कि मंदिर परिसर को फूलों, रंग-बिरंगी लाइटिंग और पारंपरिक सजावट से बेहद आकर्षक बनाया गया है। सुबह से ही श्रद्धालुओं का आना शुरू हो गया है, और अनुमान है कि दिनभर में हजारों भक्त यहां दर्शन के लिए पहुंचेंगे।
read also:श्री सांवलिया जी में दान राशि 17.62 करोड़ पहुंची: काउंटिंग का दूसरा राउंड पूरा, गिनती अभी भी बाकी
इस पावन अवसर पर आयोजकों की ओर से विशाल भंडारे का आयोजन भी किया गया है, जिसमें आने वाले सभी श्रद्धालुओं के लिए प्रसादी की व्यवस्था की गई है। यह भंडारा सेवा और समर्पण का प्रतीक माना जाता है, जहां हर वर्ग के लोग एक साथ बैठकर प्रसाद ग्रहण करते हैं।
नीम करोरी महाराज के भक्तों के लिए यह आयोजन बेहद खास होता है, क्योंकि इसे उनके आशीर्वाद और कृपा का प्रतीक माना जाता है। आयोजन स्थल पर भजन-कीर्तन, आरती और धार्मिक कार्यक्रमों की भी विशेष व्यवस्था की गई है, जिससे पूरा वातावरण भक्तिमय हो गया है।
प्रशासन और आयोजन समिति की ओर से सुरक्षा और व्यवस्थाओं को लेकर विशेष इंतजाम किए गए हैं, ताकि श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की असुविधा न हो।
————————
#JaipurNews, #AnokhiDham, #NeemKaroliMaharaj, #Patotsav, #ReligiousEvent, #BhajanKirtan, #Bhandara, #RajasthanNews, #Spirituality, #LatestNews, अनौखी धाम पाटोत्सव जयपुर, नीम करोरी महाराज जयपुर, मानसरोवर मंदिर आयोजन, जयपुर धार्मिक कार्यक्रम 2026, Patotsav Jaipur News,
